🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Kashinath Mishra

Kashinath Mishra Author

poetry · maithili

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Kashinath Mishra

स्वo श्री काशी नाथ मिश्र का जन्म 21 सितम्बर, 1921 ईo को लालगंज गाँव में हुआ था। आप श्री शक्ति नाथ मिश्र प्रसिद्ध पं० श्री अनन्त मिश्र के पुत्र थे। श्री काशी नाथ मिश्र अपने बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (तत्कालीन जनसंघ) के बाल स्वयंसेवक के रूप मे जुड़ गए थे और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सबसे बड़े प्रशिक्षण ओoटीoसीo (जिसका अंतिम प्रशिक्षण प्रतिवर्ष नागपुर में होता है) प्राप्त किए थे । उस प्रशिक्षण में आप राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक सरसंघचालक डाo केशव बलिराम हेडगेवारक सबसे प्रिय स्वयंसेवकों में से एक बन गए थे। उस प्रशिक्षण के मध्य स्वo श्री अटल बिहारी बाजपेयी इनके अभिन्न मित्र बन गए थे। डाo हेडगेवार जी ने ही इन्हें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बिहार प्रान्त का पहला प्रान्त प्रचारक बनाया था। जब सन् 1948 ई0 में स्वo श्री दीन दयाल उपाध्याय द्वारा लखनऊ से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मुख पत्रिका ‘‘पाञ्चजन्य’’ और ‘‘राष्ट्रधर्म’’ प्रारम्भ किया गया तो श्री काशी नाथ मिश्र और श्री अटल बिहारी बाजपेयी को पहले छद्म रूप और बाद में सामान्य रूप से इसके प्रकाशन और संपादन का जिम्मा दिया गया। ‘‘अयाची’’ और ‘‘दिग्विजय’’ इनकी प्रकाशित पुस्तके हैं। ‘‘गोलकुण्डा का डाकू’’ पुस्तक तथा कुछ और साहित्य अभी अप्रकाशित ही है। दिनांक 10 दिसम्बर, सन् 1991 ई0 को आप इस दुनियां को छोड़कर गौलोक चले गये ।

Books by Kashinath Mishra

whatsapp