🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Heramb Chaturvedi

Heramb Chaturvedi Author

historical-fiction · hindi

1 Followers
0 Rating
7 Books
Rate

About Heramb Chaturvedi

हेरम्ब चतुर्वेदी हेरम्ब चतुर्वेदी का जन्म 31 दिसम्बर, 1955 को इंदौर में हुआ। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक एवं इतिहास में परास्नातक ​किया। जनवरी 1980 से इतिहास विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्यापन किया। मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष तथा कला संकाय के संकायाध्यक्ष रहे। वहीं से सेवानिवृत्त। उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं—‘दास्तान मुगल महिलाओं की’ (2013), ‘दास्तान मुगल बादशाहों की’ (2019), ‘गांधी और उनके सत्याग्रह की यात्रा’ (2019), ‘पाश्चात्य इतिहास दर्शन एवं इतिहास लेखन’ (2023), ‘मध्यकालीन भारत में राजनीति’ (2023), ‘मथुरा के चतुर्वेदी’ (2025)। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में नियमित लेख एवं शोध-पत्र प्रकाशित। रेडियो, ज्ञानभारती एवं दूरदर्शन से नियमित वार्ताओं का प्रसारण। उत्तर-प्रदेश सरकार की कक्षा 1 से 8 तक के पाठ्यक्रम निर्धारण एवं पुस्तकों के प्रकाशन में परामर्शदाता। अनेक विश्वविद्यालयों की समितियों में सदस्यता। उन्हें क्रमशः 2003 एवं 2005 में उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के ‘आचार्य नरेन्द्र देव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। ‘दास्तान मुगल महिलाओं की’ को बी.बी.सी., लंदन ने हिन्दी की सर्वश्रेष्ठ पुस्तकों में सम्मिलित किया था। ई-मेल : heramb.chaturvedi@gmail.com
Gandhi Aur Unke 'Satyagrah' Ki Yatra
Best known for Gandhi Aur Unke 'Satyagrah' Ki Yatra

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · historical-fiction

₹320 ₹400
Buy now

Books by Heramb Chaturvedi

Offers

Loading offers…

whatsapp