🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Haku Shah

Haku Shah Author

art-and-design · hindi

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Haku Shah

हकु शाह प्रसिद्ध चित्रकार एवं लोकविद्याविद् हकु शाह का जन्म गुजरात में सूरत ज़ि‍ले के गाँव वालोड में 24 मार्च, 1934 को हुआ। उन्‍होंने ललित कला में औपचारिक शिक्षा ली और सन् 1959 में बड़ौदा के एम.एस. विश्वविद्यालय में फ़ेलो रहे। 1962 से 1967 तक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ डिज़ाइन में शोध सहायक के पद पर कार्यरत रहे। 1968 में अमेरिका में आयोजित प्रदर्शनी ‘अननॉन इंडिया’ के क्यूरेटर रहे और उसके बाद जनजातीय संग्रहालय, गुजरात विद्यापीठ, अहमदाबाद के क्यूरेटर के रूप में कार्य किया। 1989-90 में भारत के पहले शिल्पग्राम (उदयपुर) की संकल्पना एवं रचना में भी उनकी केन्द्रीय भूमिका रही। इससे पहले जनजातीय संग्रहालय, गुजरात, विद्यापीठ, अहमदाबाद में महत्‍त्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। वे भूमा, लोक शिल्प संस्थान, अहमदाबाद के अध्यक्ष व न्यासी भी रहे। श्री शाह के चित्रों की एकल प्रदर्शनियाँ पूरे संसार की प्रतिष्ठित कलादीर्घाओं में आयोजित हो चुकी हैं। उन्‍होंने विश्व के महान कला चिन्तकों तथा विद्वानों—स्टेला क्रमरिश, चार्ल्स इम्स, ब्रेसां, पुपुल जयकर—के साथ काम किया। वे ‘पद्मश्री’, ‘रॉकफ़ेलर फ़ेलोशिप’, ‘नेहरू फ़ेलोशिप’, ‘कला रत्न’, ‘आईफ़ेक्स गगन अवनी पुरस्कार’ आदि से सम्मानित किए गए और यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया, अमेरिका में प्रोफ़ेसर भी रहे। निधन : 21 मार्च, 2019

Books by Haku Shah

Offers

Loading offers…

whatsapp