About Gautam Siddhartha
स्पाईडर-मैन 3, थॉर, विक्रम वेधा, असुरन और ‘के जी एफ’ जैसी बड़ी फ़िल्मों का हिन्दी रूपांतरण करने वाले, गौतम सिद्धार्थ नाट्य और फिल्म जगत से पिछले 40 सालों से जुड़े हुए हैं। विधि स्नातक, भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ से नाट्य विधा में डिप्लोमा प्राप्त करके उन्होंने अपना जीवन फिल्म जगत को दिया है। विदेशी भाषाओं के साथ-साथ, दक्षिण भारतीय भाषाओं की लगभग 75 फिल्मों का हिंदी में रूपांतरण कर चुके हैं। वह विभिन्न संस्थाओं में नाट्य लेखन, लघु कहानी लेखन और फिल्म लेखन पर निरंतर कार्यशील रहे हैं। उनकी लिखी कहानियाँ और लेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। उन्होंने रबींद्रनाथ टैगोर के नाटक ‘डाक घर’ से प्रेरणा लेकर ‘अगर मगर किन्तु लेकिन परन्तु’ फिल्म एवं उपन्यास का लेखन किया है।