About Atanu Roy
अतनु राय के चित्र अलग से पहचान में आते हैं। उनके चित्र अपने ह्यूमर, कंपोज़िशन, रंग, रेखाओं की लय आदि के साथ देखनेवाले के लिए एक अनूठा अनुभव संभव करते हैं। उन्होंने "मैजिकल इंडियन मिथ्स और टेल्स" जैसी कई किताबों का तोहफ़ा बच्चों को दिया है। इकतारा से आपकी सात अन्य किताबें - 'नाच घर', 'एक चोर की चौदह रातें', 'रानु, मैं क्या जानूँ','मगरमच्छों का बसेरा', 'हाँजी नाज़ी', 'टके थे दस' और 'तीसरा दोस्त' प्रकाशित हो चुकी हैं। अतनु राय को चित्रांकन के लिए कई पुरस्कार मिले हैं। उन्हें भारत के सबसे प्रतिष्ठित इलस्ट्रेशन अवार्ड 'द बिग लिटिल बुक अवार्ड' से भी नवाज़ा गया है।