🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Ed. Jyoti Kunkoliekar

Ed. Jyoti Kunkoliekar Author

academics-and-references · hindi

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Ed. Jyoti Kunkoliekar

ज्योती कुंकळकार लेखन और फिल्म-निर्माण के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम हैं। विगत 30 सालों में उन्होंने लेखन-फिल्म-नाटक-अभिनय से अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी तीस पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं और अब तक आठ पुस्तकों का अनुवाद कर चुकी हैं; जिनमें से तीन पुस्तकें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित लेखिकाओं की हैं। अलग-अलग विषय पर बीस माहितीपट (शिक्षण संबंधी फिल्म) बना चुकी हैं, जिनमें से एक प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित गोवा के स्व. रवींद्र केलेकरजी पर है। ज्योतीजी की कुछ पुस्तकों को अलग-अलग संस्थाओं से तथा राज्य के पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। 1995-96 में उन्हें शंबर टक्के बुधवंतराय आकाशवाणी नभोनाट्य के लिए आकाशवाणी का प्रथम राष्ट्रीय पुरस्कार; अभिनय के लिए गोवा राज्य फिल्म महोत्सव में दो बार सहायक अभिनेत्री और एक बार ‘बेस्ट स्टोरी’ का राज्य पुरस्कार; चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार और आठ बार राज्य पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। 2012 में इंटरनेशनल सेंटर, गोवा ने उनकी फिल्मों का फेस्टिवल आयोजित किया। वे गोवा की कई संस्थाओं से जुड़ी हैं; सेंसर बोर्ड, मुंबई की सदस्य हैं। 2011-12 में कला एवं संस्कृति मंत्रालय, दिल्ली की सीनियर फेलोशिप (साहित्य) मिली। साहित्य, कला, नाटक और फिल्म के क्षेत्र में योगदान के लिए गोवा सरकार ने उन्हें ‘यशोदामिनी पुरस्कार’ से सम्मानित किया।
Konkani Ki Lokpriya Kahaniyan
Best known for Konkani Ki Lokpriya Kahaniyan

Prabhat Prakashan · hindi · academics-and-references

₹200 ₹250
Buy now

Books by Ed. Jyoti Kunkoliekar

Offers

Loading offers…

whatsapp