About Dr. Gitesh Kumar Amrohit
लम्बे समय तक राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सलाय मेकाहारा के न्यूरो सर्जरी विभाग में सेवा देने के उपरांत डॉ. गीतेष कुमार अमरोहित छत्तीसगढ़ पर लिखने का कार्य कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ी साहित्य के अलावा छत्तीसगढ़ पी.एस.सी. एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पाठ्यक्रमानुसार लिखी उनकी पुस्तकें ख़ासी लोकप्रिय एवं प्रमाणिक हैं। उनकी लिखी मानक छत्तीसगढ़ी शब्दकोष को पढ़कर ही देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपनी छत्तीसगढ़ यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ी भाषा में भाषण की शुरूवात की थी। डॉ. गीतेष कुमार अमरोहित की लिखी छत्तीसगढ़ी पहाड़ा राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल द्वारा प्रसंशित है। छत्तीसगढ़ शासन के अधिकारिक समाचार पत्र रोज़गार नियोजन में विगत पाँच वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्तम्भ लेखन का कार्य डॉ. गीतेष कुमार अमरोहित कर रहे हैं। डॉ. गीतेष कुमार अमरोहित की कक्षाओं में प्रतियोगी परीक्षार्थियों की ख़ासी संख्या से उनके छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी भाषा पर पकड़ का अंदाज़ा लगा सकते हैं। प्रतियोगी छात्र उन्हें छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी का चलता-फिरता गूगल भी कहते हैं।