About Dileep Chinchalkar
सन् 1951 में जन्में दिलीप ने 1974 में कृषि विज्ञान में डिग्री लेने के बाद उन्होंने बायोकेमेस्ट्री में मास्टर के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान दिल्ली में प्रवेश लिया। इसके बाद उन्होंने एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया) में प्रोफेसर डीजेडी निकोलस के साथ नाइट्रोजन फिक्सिंग एंजाइमों पर काम करके डॉक्टरल फेलोशिप भी की। ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप पर मोटरसाइकिल, ट्रक और हिच-हाइकिंग द्वारा यात्राएं भी की। लेकिन कुछ समय बाद उनका मन बदल गया। वे आस्ट्रेलिया से आधुनिक खेती की उच्च शिक्षा को अपने देश के लिए एकदम निरर्थक मानकर डिग्री वहीं छोड़ वे वापस लौट आए और कला तथा लेखन कर्म में रम गए।