About Author: Jeem Abbasi
जीम अब्बासी (असली नाम मुहम्मद जमील) का जन्म सिंध के नवाबशाह ज़िले के कंडियारो में हुआ था। उनकी प्राथमिक कहानियाँ 2015 में कराची से प्रकाशित होने वाली उर्दू पत्रिका ‘आज’ में प्रकाशित हुईं। कहानियों का एक संग्रह, ‘ज़र्द हथेली’ और पहला उपन्यास ‘रक़्स-नामा’ 2020 में किताबी शक्ल में, ‘आज की किताबें’ के ज़ेर-ए-एहतिमाम प्रकाशित हुए। जीम अब्बासी ने अपनी धार्मिक शिक्षा कंडियारो में हासिल की और वहीं पले-बढ़े, बाद में वो हैदराबाद चले गए। अब वो कराची में ही मुस्तक़िल तौर से रहते हैं।