Ashwini Kumar Pankaj

Ashwini Kumar Pankaj

2 Books
0 Rating
0 Follow

जन्म : 1964; डॉ. एम.एस. 'अवधेश' और स्मृतिशेष कमला की सात सन्‍तानों में से एक। शिक्षा : कला स्नातकोत्तर। 1991 से ज़‍िन्दगी और सृजन के मोर्चे पर वन्दना टेटे की सहभागिता। पिछले तीन दशकों से अभिव्यक्ति के सभी माध्यमों—रंगकर्म, कविता-कहानी, आलोचना, पत्रकारिता, डाक्यूमेंटरी, प्रिंट और वेब में रचनात्मक उपस्थिति। झारखंड एवं राजस्थान के आदिवासी जीवनदर्शन, समाज, भाषा-संस्कृति और इतिहास पर विशेष कार्य। ‘उलगुलान संगीत नाट्य दल’, राँची के संस्थापक सदस्य। 1987 में रंगमंचीय त्रैमासिक पत्रिका ‘विदेशिया’ (राँची) का प्रकाशन-सम्‍पादन; 1995 में भाकपा-माले राजस्थान के मुखपत्र ‘हाका’, 2006 में राँची से लोकप्रिय मासिक नागपुरी पत्रिका ‘जोहार सहिया’ और पाक्षिक बहुभाषी अख़बार ‘जोहार दिसुम खबर’ का सम्पादन; फ़‍िलवक़्त रंगमंच एवं प्रदर्श्यकारी कलाओं की त्रैमासिक पत्रिका ‘रंगवार्ता’ और बहुभाषायी त्रैमासिक पत्रिका ‘झारखंडी भाषा, साहित्य, संस्कृति : अखड़ा’ के प्रकाशन से सम्बद्ध। प्रकाशित पुस्तकें : ‘पेनाल्टी कॉर्नर’, ‘इसी सदी के असुर’, ‘सालो’, ‘अथ दुड़गम असुर हत्या कथा’ (कहानी-संग्रह); ‘जो मिट्टी की नमी जानते हैं’, ‘ख़ामोशी का अर्थ पराजय नहीं होता’ (कविता-संग्रह), ‘युद्ध और प्रेम’, ‘भाषा कर रही है दावा’ (लम्बी कविता); ‘छाँइह में रउद’ (दुष्यंत कुमार की ग़जलों का नागपुरी अनुवाद); ‘एक अराष्ट्रीय वक्तव्य’ (विचार); ‘नागपुरी साहित्य का इतिहास’ (भाषा साहित्य); ‘रंग-बिदेसिया’ (भिखारी ठाकुर पर), ‘उपनिवेशवाद और आदिवासी संघर्ष’, ‘आदिवासीडम’ और ‘प्राथमिक आदिवासी विमर्श’ (सम्‍पादन); ‘मरड़ गोमके जयपाल सिंह मुंडा’ (जीवनी); ‘माटी माटी अरकाटी’ (उपन्यास) प्रमुख प्रकाशित पुस्तकें।

Ashwini Kumar Pankaj

Ashwini Kumar Pankaj

2 Books

Offers

Best Deal

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

whatsapp