About Ashish Kumar Mishra
आशीष कुमार मिश्र
आशीष कुमार मिश्र का जन्म बिहार के मधुबनी जिले के गाँव परौल में हुआ। वरिष्ठ रंगकर्मी, नाटककार, कथाकार एवं पत्रकार आशीष कुमार मिश्र अपने सामाजिक सरोकार, संघर्ष और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए कई धारावाहिकों में लेखन का कार्य किया है, ‘मुड़ मुड़ के न देख’ इनमें प्रमुख है। उनकी चर्चित कहानियाँ ‘गंदे पापा’, ‘पेंशन’ और ‘मिसरी दोस्त’ कई भाषाओं में अनूदित हैं। उनके लिखे कई नाटकों के जगह-जगह मंचन हुए हैं।
सम्प्रति : हिन्दुस्तान, पटना (बिहार) के राज्य ब्यूरो प्रमुख
ई-मेल : aashish.mishra73@gmail.com