🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Anand Sharma

Anand Sharma Author

literary-fiction · hindi

0 Followers
0 Rating
2 Books
Rate

About Anand Sharma

आनंद शर्मा जन्म : 7 दिसम्बर, 1946, श्रीमहावीरजी (राजस्थान)। शिक्षा : स्नातक। लेखन-यात्रा : तेरह वर्ष की आयु से आरम्भ लेखन का प्रयास सोलह वर्ष की आयु में कहानियों, कविताओं और लेखों में बदल गया। अध्ययन काल में एन.सी.सी., निबन्ध और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं में अनेक पुरस्कार तथा प्रमाण-पत्र। सेना में रहने के कारण साहित्य सृजन में सैन्य प्रभाव आया। शौर्यपूर्ण गाथाओं के प्रति अभिरुचि जाग्रत हुई। सेना से लौटने पर 1968 में पत्रकारिता से जुड़ाव रहा। समाचार भारती, राजस्थान पत्रिका, राष्ट्रदूत होते हुए अप्रैल 1971 में साप्ताहिक ‘जयपुर क्रॉनिकल’ का संपादन-प्रकाशन आरम्भ किया। आपातकाल में अखबार जब्ती के बाद जनता शासन में पत्र का पुनः प्रकाशन। इतिहास के प्रति किशोरावस्था से ही विशेष रुचि। न्यायपालिका पर कलम चलानेवाले राजस्थान के एकमात्र पत्रकार। कृतियाँ : इतिहास के नूपुर, रसकपूर, माधवी। धर्मयुग, संडे मेल, राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, नवभारत टाइम्स, राजस्थान पत्रिका, जलते दीप आदि पत्र-पत्रिकाओं में इतिहास, साहित्य, कला, ज्योतिष, पुरातत्त्व, संस्कृति, न्यायपालिका, धर्म, आरोग्य, राजनीति, फिल्म, साक्षात्कार, पुस्तक समीक्षा आदि डेढ़ दर्जन विषयों पर नियमित लेखन। सम्प्रति : स्वतन्त्र पत्रकारिता और लेखन। सम्पर्क : 645, किशोरकुंज, किशनपोल बाजार, जयपुर-302001
Maharana Pratap
Best known for Maharana Pratap

Prabhat Prakashan · hindi · literary-fiction

₹320 ₹400
Buy now

Books by Anand Sharma

Offers

Loading offers…

whatsapp