🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Abid Surti

Abid Surti Author

literary-fiction · hindi

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Abid Surti

आबिद सुरती जन्मतिथि : 5 मई, 1935; राजुला (सौराष्ट्र)। शिक्षा : एस.एस-सी. बम्बई। इसके बाद सर जे.जे. स्कूल ऑफ़ आर्ट, मुम्बई में कला-अध्ययन। एक लेखक, चित्रकार और कार्टूनिस्ट के रूप में प्रख्यात। पिछले तीस वर्षों से हिन्दी एवं गुजराती की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में लेखन। रेडियो और मुम्बई दूरदर्शन के लिए नाट्य लेखन। इन दिनों फ़िल्म पटकथा-लेखन का भी कार्य। मुम्बई दूरदर्शन द्वारा तीन उपन्यासों पर टेलीफ़िल्मों का निर्माण। दिल्ली दूरदर्शन से एक कहानी कार्यक्रम में ‘तीसरी आँख’ नामक कहानी का प्रसारण। ‘राधे-राधे हम सब आधे’ शीर्षक नाटक का लेखन एवं निर्देशन। फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन बोर्ड, फ़िल्म राइटर्स एसोसिएशन और एसोसिएशन ऑफ़ राइटर्स एंड इलस्ट्रेटर्स फ़ॉर चिल्ड्रेन, दिल्ली के सदस्य। वर्षों तक ‘धर्मयुग’ के अत्यन्त लोकप्रिय कार्टून स्ट्रिप ‘डब्बूजी’ का निरन्तर चित्रांकन एवं लेखन। अब तक पच्चीस उपन्यास, दो कहानी-संग्रह, तीन नाटक, एक यात्रा-वृत्तान्त, दो बालोपयोगी पुस्तकें और क़रीब बारह, कार्टून-संग्रह प्रकाशित। इन पुस्तकों में से ज़्यादातर का मराठी, हिन्दी अंग्रेज़ी, कन्नड़, मलयालम, तेलुगू, ओड़िया, उर्दू और पंजाबी सहित अन्य कई प्रादेशिक भाषाओँ में अनुवाद। एक चित्रकार के रूप में आबिद सुरती अपनी कलाकृतियों की अनेक प्रदर्शनियाँ आयोजित कर चुके हैं। चित्रकला में उनके प्रयोगों पर भारत सरकार के फ़िल्म प्रभाग ने ‘आबिद’ शीर्षक से एक रंगीन फ़िल्म भी बनाई थी। इस पुस्तक के आवरण पर आबिद सुरती की ही चित्रकृति दी गई है।
Kali Kitab
Best known for Kali Kitab

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · literary-fiction

₹159 ₹199
Buy now

Books by Abid Surti

whatsapp