Pratihaari - Vichitra Jeevo Ka Rahasya
(0)
₹
299
₹ 239.2 (20% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
युगों से संसार की असुरों से रक्षा करती आ रही एक दिव्य जाति प्रतिहारी की महागाथा का अंतिम पड़ाव कलियुग की असुर महाशक्ति का अंत करके दिव्यांश धारक अभिजीत संसार में सत्य और धर्म का साम्राज्य स्थापित करके सतयुग के आरम्भ की घोषणा करता है। परंतु क्या यह वास्तव में सतयुग है? अभिजीत को विचित्र जीवों के आक्रमण की सूचना प्राप्त होती है। उनके रहस्य के विषय में जानने के क्रम में एकचक्र उसे बताते हैं पूर्व सतयुग में घटित हुए एक घटनाक्रम के विषय में, जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। अभिजीत उस युगों पुराने शत्रु के विषय में जानकर एकचक्र के साथ मिलकर उससे निपटने की तैयारियों में गुप्त रूप से जुट जाता है। रहस्यों का खुलासा होता है और ऐसे घटनाक्रमों का जन्म होता है जिसके कारण प्रतिहारियों की समस्त शक्तियों का समापन हो जाता है।
Read moreAbout the Book
युगों से संसार की असुरों से रक्षा करती आ रही एक दिव्य जाति प्रतिहारी की महागाथा का अंतिम पड़ाव कलियुग की असुर महाशक्ति का अंत करके दिव्यांश धारक अभिजीत संसार में सत्य और धर्म का साम्राज्य स्थापित करके सतयुग के आरम्भ की घोषणा करता है। परंतु क्या यह वास्तव में सतयुग है? अभिजीत को विचित्र जीवों के आक्रमण की सूचना प्राप्त होती है। उनके रहस्य के विषय में जानने के क्रम में एकचक्र उसे बताते हैं पूर्व सतयुग में घटित हुए एक घटनाक्रम के विषय में, जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। अभिजीत उस युगों पुराने शत्रु के विषय में जानकर एकचक्र के साथ मिलकर उससे निपटने की तैयारियों में गुप्त रूप से जुट जाता है। रहस्यों का खुलासा होता है और ऐसे घटनाक्रमों का जन्म होता है जिसके कारण प्रतिहारियों की समस्त शक्तियों का समापन हो जाता है।
Book Details
-
ISBN9789392723773
-
Pages254
-
Avg Reading Time8 hrs
-
Age18+ yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Pratihari - Andhkar ka Daitya
- Author Name:
Abhinav Jain
- Book Type:

- Description:
प्रतिहारियों की महासभा में हुआ असुरों का आक्रमण और मुक्त हो गयी सदियों से कैद एक अजेय महाशक्तिशाली असुर शक्ति। समस्त संसार पर छाया काली शक्तियों और पाप का राज्य। संसार को बचाने का उत्तरदायित्व अब प्रतिहारियों पर है और अभिजीत की नियति फिर से उसे ले आई है एक अनोखे मोड़ पर। कौन है ये महाशक्तिशाली असुर? क्या अभिजीत उस महाशक्ति से लड़ पाया? क्या अभिजीत का इलाक्षी के साथ बना प्रेम का बंधन पूर्ण हो पायेगा? कैसे मिलेगी संसार को असुरों से मुक्ति? पढ़िए प्रतिहारी -असुर, प्रेम, दिव्यशक्तियों और भूतकाल की यात्रा की एक और रोमांचक गाथा!
Pratihari : Kaalchakra Ka Khel
- Author Name:
Abhinav Jain
- Book Type:

- Description:
*वर्तमान के एक ऐसे साधारण युवक की कहानी जो भूतकाल में जाकर टकराया वरदान प्राप्त एक शक्तिशाली असुर से....* छुट्टियों में घूमने निकले तीन दोस्त एक गलत ट्रेन पकड़ने से पहुँच जाते हैं एक अनजान शहर में। जहाँ उनका सामना होता है मायावी तन्त्र शक्तियों से युक्त स्त्री विशल्या से जो उनमें से एक लड़के अभिजीत को अपने किसी कार्य हेतु बंदी बनाना चाहती है। और उनकी मदद करता है वैसी ही मायावी तन्त्र शक्तियों वाला एक युवक जो उन्हें ले जाता है प्राचीन काल के असुर संहारक रक्षकों के पास जो स्वयं को कहते है- प्रतिहारी। प्रतिहारियों से अभिजीत नयी तंत्र शक्तियां प्राप्त करके भूतकाल की यात्रा करता है, और होता है एक ऐसे रहस्य का खुलासा जिससे अभिजीत का जीवन पूरी तरह बदल जाता है। क्या उस स्त्री विशल्या का मकसद पूरा हो पाया ? कौन हैं ये प्रतिहारी और क्या है उनकी शाक्तियों का रहस्य ? क्या अभिजीत का इन सभी घटनाओं के साथ कोई सम्बन्ध है? जानने के लिए पढ़िए और निकल जाइए रहस्य, असुर, दिव्यअस्त्र, प्रेम, पश्चाताप व भूतकाल की यात्रा के रोमांचक सफर पर।
Naagland
- Author Name:
Vikas Bhanti
- Book Type:

- Description:
एक घना जंगल, एक अंजान आदिवासी समूह और रहस्यमयी नागमणि की खोज नागलेंड [प्रतिबंधित क्षेत्र] इस जगह से आगे का क्षेत्र पिञालियों का है। इस सीमा के आगे भारत के राज संविधान और धाराओं के कोई नियम लागू नहीं होते। पिञालियों की अस्मिता को बरकरार रखने के लिए भारत सरकार दृढ़ है। 5000 वर्ष पुरानी इस सभ्यता की रक्षा और सम्मान हमारा दायित्व है। अतः आपसे अनुरोध है कि कृपया इस सीमा से आगे जाने का प्रयास न करें।
Alice in Wonderland
- Author Name:
Lewis Carroll
- Book Type:

- Description:
It is a classic, written in 1865, that is enjoyed by both children and adults. As Alice slips into a dream, she finds herself chasing after a white rabbit with a waist coat and pocket watch. He heads down a rabbit hole but as Alice follows, she falls into a world very different from her own. A world with Cheshire cats, mad-hatters, packs of living playing cards, and an array of characters which will make Alice's head spin as she manoeuvres cautiously through Wonderland. She meets a lot of characters, some helpful while others plain evil. In her Wonderland, everyone has a story and a lesson to teach.
Sheron Se Meri Mulakatein
- Author Name:
Sherjung
- Book Type:

- Description:
“अचानक जंगल में सन्नाटा गहरा गया। उस गहरे सन्नाटे को चीरती हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज़ें, तभी एक अजीब–सी आवाज़ हाथियों की ओर से आई। मैं समझ गया कि यह वही आवाज़ है जो हाथी अपनी सूँड़ ज़मीन पर पटककर निकालते हैं लेकिन सिर्फ़ शेर के आसपास होने पर–––और फिर सारा जंगल शेर की दहाड़ से काँप उठा।’’ शेर से नज़दीकी का हैरतअंगेज़ रोमांच और एक शिकारी होने का एहसास आपके ज़ेहन को गुदगुदाए बिना नहीं रहेगा। हास्य और व्यंग्य से सँवारे ये लेखक के नितान्त अपने अनुभव हैं। शेरजंग की इस किताब में एक शिकारी का रोमांच भी है और शेरों के प्रति बाल सहज जिज्ञासा के जवाब भी। शुरू करते ही एक रोचकता पाठक को जकड़ते हुए, एक ऐसी दुनिया में ले जाती है जहाँ शेर ही नहीं जंगल के सारे जानवरों का एहसास होता है। जिसमें शामिल हैं—उनकी आदतें, व्यवहार और उनका जीवन–चक्र।
The Champak Story
- Author Name:
Champak
- Book Type:

- Description:
इस स्टोरी बॉक्स में है बिल्कुल असली चंपक कहानियों का ख़ज़ाना : बस जुट जाओ! किताब के पन्ने खोलो और तुम्हें मिलेंगे रियो, कनखजूरा जो भूल गया था कि उसके सैकड़ों पैरों में से दर्द किसमें है। लालचेश्वर, कुरिकापल्ली का लालची पुजारी जिसे मिला सबक प्लूटो, नया ग्रह, जिसने बाकी सारे ग्रहों को चिंता में डाल दिया। नील का खास पेन जिसने परीक्षा में उसकी मदद की। चंपक स्टोरी बॉक्स भलाई, रोमांच, आत्मविश्वास, विज्ञान, फंतासी और हास्य-विनोद की कहानियों का छोटा-सा ख़ज़ाना है । ये कहानियाँ- वास्तविक जीवन में परेशान करने वाले प्रश्नों का जवाब ढूँढने में मदद करेंगी। शब्द भंडार और एकाग्रता को बढ़ाएंगी। भाषा, तार्किकता और क्षमता का विकास करेंगी। ये कहानियाँ आज की उलझी हुई दुनिया में बच्चों को अभिव्यक्ति और रचनाशीलता के मौलिक रास्ते सुझाती हैं। चंपक; पिछले 50 सालों में चंपक पत्रिका ने लाखों बच्चों के मनोरंजन और शिक्षण का काम किया है। यह किताब बच्चों के लिए बहुत मज़ेदार और ज्ञानवर्धक है।
Champak Volume 3 Story Box
- Author Name:
Champak
- Book Type:

- Description:
खोलिए कहानियों का ख़ज़ाना ! अपने परिवार और दोस्तों संग रोमांचक यात्राओं का मज़ा लीजिए। बहन-भाइयों संग दुनिया बचाने के मिशन पर निकलें। दोस्तों और टीचर के संग हँसी-मज़ाक । पता करें कि दाँत खो गये या कोई उन्हें चुरा रहा है दोस्ती करें। चंपक, पिछले 50 सालों में चंपक पत्रिका ने लाखों बच्चों के मनोरंजन और शिक्षण का काम किया है। यह किताब बच्चों के लिए बहुत मज़ेदार और ज्ञानवर्धक है। कहानी चंपक स्टोरी बॉक्स भलाई, रोमाँच, आत्मविश्वास विज्ञान, फंतासी और हास्य-विनोद की कहानियों का छोटा-सा ख़ज़ाना है। 24 Selected Stories of Family, Friendship and Humor
Jeete Raho Jeetu Bhai
- Author Name:
Bharat Gadhvi
- Book Type:

- Description:
ये कहानी है एक दिलकश इंसान जीतूभाई की। जीतूभाई, जिन्होंने पूरी जिंदगी परिवार की जरूरतों को अपनी ख्वाहिशों से ऊपर रखा। वे बस अब कुछ ही महीनों के मेहमान हैं क्योंकि उन्हें हार्ट की एक गम्भीर बीमारी है। लेकिन जैसे ही ये बात उनकी बेटी पियू को पता चलती है तो वह अपने पापा की नामुमकिन सी लगने वाली दो अतरंगी आखरी ख्वाहिशें पूरी करने के लिए ज़मीन-आसमान एक कर देती है। मगर क्या हैं जीतूभाई की वे दो अतरंगी ख्वाहिशें? क्या पियू उन्हे पूरा कर पाती है? ये हँसने, रोने और जीने की कहानी है। जीतूभाई की भावुक और हँसमुख कर देने वाली दुनिया में आपका स्वागत है।
Haathistaan
- Author Name:
Pranjal Saxena
- Book Type:

- Description:
‘बदलागज' मचाने वाला है पूरे ब्रह्मांड में गजप्रलय। रोहन अपनी सहपाठी सोनाली के साथ गजप्रलय रोकने चल पड़ा है हाथिस्तान की ओर। 'फोड़ू गछलियों' से लेकर गजदानव तक की चुनौतियाँ इन दोनों के सामने आती हैं लेकिन नन्दू जैसे मित्र, गजानिक जैसे विद्वान और मस्ती भरे पंचगजसैनिकों के साथ हाथिस्तान में मचने वाला है एक अभूतपूर्व युद्ध। तो उठाइए अपना सॉफ्टटॉय और चलिए हाथिस्तान की रोमांचक यात्रा पर। जय गजानन!
Golden Five aur Aliens Kile me Chori
- Author Name:
Neha Arora
- Book Type:

- Description:
गोल्डन फ़ाइव और एलियंस चन्द्रताल झील के पास समुद्र टापू पर शोध कर रहे ASI ऑफिसर अनिल पुरोहित अचानक रहस्यमय तरीके से ग़ायब हो गए। पुलिस भी जब उनके बारे में कोई सुराग नहीं पता लगा पाई, तो गोल्डन फ़ाइव टीम की सबसे बड़ी मददगार पूनम जी ने बच्चों को याद किया। बच्चों को पता चलता है कि वहाँ के लोग मानते हैं कि अनिल जी को एलियंस उठा ले गए हैं। क्या गोल्डन फ़ाइव टीम एलियंस के रहस्य को सुलझा पाएगी और अनिल जी को बचा कर वापस ला पाएगी? या फिर यह किसी बड़ी साज़िश का हिस्सा है? --- गोलकोंडा क़िले में चोरी गोल्डन फ़ाइव के साथ इस बार रहस्य खुद उनके पीछे-पीछे हैदराबाद पहुँच गया। गोलकोंडा क़िले की सैर पर निकली टीम को पता चला कि म्यूज़ियम से बेशकीमती धरोहर चोरी हो गई है। गोल्डन फ़ाइव टीम ने तुरंत इस केस को अपने हाथ में लिया। क्या पाँचों दोस्त अपनी बुद्धिमत्ता और टीम वर्क से देश की अनमोल संपदा को वापस ला पाएँगे? या यह ख़ज़ाना विदेशी बाज़ारों में पहुँच जाएगा? इन दो रोमांचक कारनामों में बच्चों के साथ मिलकर साज़िश के जाल को तोड़िए और रहस्यों को सुलझाइए। पढ़िए गोल्डन फ़ाइव सीरीज़ की नई किताब— “गोल्डन फ़ाइव के कारनामे - भाग ३”
Golden five aur Khazane ka Rahasya
- Author Name:
Neha Arora +1
- Book Type:

- Description:
क्या ऐसा ख़ज़ाना जो आज तक अंग्रेज़ी और भारतीय सरकार तक नहीं ढूँढ पाई। क्या गोल्डन फ़ाइव की टीम उस ख़ज़ाने को ढूँढ पाएगी? जानने के लिए पढ़ें, "ख़ज़ाने का रहस्य"। हिस्सा बनें इस खोज का और साथ ही जानें हमारे इतिहास से जुड़े कई रोचक तथ्य!
Pashubhasha Visheshgya Doctor Dolittle Ki Kahani
- Author Name:
Alok Kumar
- Book Type:

- Description:
यह कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है जो पशु-भाषा विशेषज्ञ था। डॉक्टर जॉन डूलिटिल। जो था तो इंसानों का डॉक्टर किन्तु उसके पशुप्रेम ने उसे इंसानों से दूर कर जानवरों के करीब ला दिया। उसने जानवरों की भाषा सीखी और उनका इलाज करने लगा। उसकी प्रसिद्धि इतनी फैली कि अफ्रीका से उसे एक संदेश आया। वहाँ के बंदरों को जानलेवा बीमारी से बचाने के डॉक्टर जॉन डूलिटिल अपने पशुओं के साथ एक ऐसी खतरनाक और रोमांचक यात्रा पर निकल पड़ा जिसे आप कभी भी नहीं भुला सकेंगे।
Maj Chint Singh: The Man Who Should Have Died | Indian Warriors Who Got A Second Life In World War 2 Book in Hindi
- Author Name:
Narinder Singh Parmar
- Book Type:

- Description:
द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान न्यू गिनी • के घने जंगलों में ऑस्ट्रेलियाई सेना द्वारा बचाए गए एक भारतीय युद्धबंदी की रोमांचक और सच्ची कहानी, जो 2400 से अधिक सैनिकों में अकेला जीवित बचा और ऑस्ट्रेलियाई युद्ध अपराध आयोग में मुख्य गवाह बना। 'मेजर चिंत सिंह' एक प्रेरक कहानी है, जो द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान एक भारतीय अधिकारी के जीवित रहने, उनके अदम्य साहस, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा का वर्णन करती है। 1942 में सिंगापुर के पतन के बाद लगभग 2400 भारतीय युद्धबंदियों को श्रमिक के रूप में पापुआ न्यू गिनी भेजा गया। दो वर्षों में ही अधिकांश सैनिक जंगली बुखार और घातक बीमारियों, कुपोषण, जापानी सेना की क्रूर यातनाओं या मित्र देशों की बमबारी में मारे गए। मेजर चिंत सिंह उन ग्यारह जीवित सैनिकों में से थे, जिन्हें ऑस्ट्रेलियाई सेना ने बचाया था। दुर्भाग्यवश, उनके दस साथी एक विमान दुर्घटना में तब मारे गए, जब वे स्वदेश लौट रहे थे। इस तरह मेजर चिंत सिंह लगभग 2400 युद्धबंदियों में से अकेले जीवित बचने वाले सैनिक बन गए। सबसे दिलचस्प सवाल: मेजर चिंत सिंह कैसे बच पाए ? जापानी कैद में रहते हुए उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ा ? ऑस्ट्रेलिया में जापानियों के खिलाफ युद्ध-अपराधों की सुनवाई में उन्हें मुख्य गवाह क्यों बनाया गया ? जवाब जानने के लिए मेजर चिंत सिंह की यह अनोखी सच्ची कहानी पढ़ें!
Golden Five ke Karnaame
- Author Name:
Neha Arora
- Book Type:

- Description:
गोल्डन फाइव - पाँच दोस्त - विवान, मान्या, हेयांश, किमाया और करनव। पाँचों एक से बढ़कर एक होशियार और जिज्ञासु। जिनके आगे हर रहस्य पड़ जाता है छोटा। जो मिलकर निकले हैं कुछ रहस्यों को सुलझाने। एक पुराने खण्डहर के पास खेलते हुए मिला उन्हें एक प्राचीन बॉक्स, जिसमें क़ैद है एक ख़ज़ाने का रहस्य। कैसा है ये खज़ाना? और इस रहस्य को सुलझाने में आखिर किन-किन मुसीबतों का करना पड़ा सामना? यह रहस्य अभी सुलझा ही था कि ‘गोल्डन फ़ाइव’ टीम एक चमकते पत्थर का रहस्य सुलझाने एक ऐसे गाँव पहुंची, जोकि नक़्शे में भी नहीं था। क्या इस पत्थर का महाभारत से कोई था नाता? या थी यह कोई साज़िश। पढ़िए गोल्डन फाइव का पहला रोमांचक कारनामा और मिलकर उठाइए इन रहस्यों पर से पर्दा।
Prem Ke Pahle Basant Me
- Author Name:
Rashmi Bhardwaj
- Book Type:


- Description:
ख़ुसरो दरिया प्रेम का, उल्टी वा की धार। जो उतरा सो डूब गया, जो डूबा सो पार।।
Saahi & Sudhir
- Author Name:
Yogita Warde
- Book Type:

- Description:
“साही '&' सुधीर” दोस्ती, प्रेम और आकर्षण पर आधारित उपन्यास है। यह उपन्यास सभी पीढ़ियों को अपने समय, जीवन और कहानीसे वाकिफ कराता है, यह एक प्यारी सी कहानी है जिसमें साही और सुधीर बचपन के दोस्त हैं। सुधीर पेंटिंग बनाता है और साहीलेखिका है, जब साही सुधीर के जीवन में आयी तब उसने अपने जीवन में कई बदलाव महसूस किए। दोनों अच्छे दोस्त हैं लेकिन कुछसमय बाद सुधीर और साही दोनों को एहसास होता है कि वे एक दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन तब तक बहुत देर हो जाती है, फिर क्याहोता है? क्या वे फिर कभी मिलेंगे? क्या वे अपने प्यार का इजहार करेंगे? क्या पेंटिंग और लेखन दोनों का आपस में जुड़ पाते हैं? ऐसेबहुत से सवाल हैं, और जवाब के लिए आपको "साही '&' सुधीर” उपन्यास पढ़ना होगा। यह उपन्यास आपके दैनिक जीवन के साथआसानी से जुड़ सकता है। इस उपन्यास में स्कूली जीवन, दोस्ती और अलगाव के कई उतार-चढ़ाव शामिल हैं जो हर किसी को यहसोचने पर मजबूर करते हैं कि अब आगे क्या होगा, हिंदी साहित्य में लेखिका की यह सर्वश्रेष्ठ पहली रचना है एक परिपक्व कलमआपकी समीक्षाओं के साथ-साथ आलोचना की भी प्रतीक्षा कर रही है, ताकि अगले उपन्यास में आपके सामने और बेहतर काम किया जा सके।
Bhag Chudail Bhag
- Author Name:
Devendra Pandey
- Book Type:

- Description:
अपनी नीरस और बोझिल जिंदगी से परेशान प्रीतम के पास दोस्त के नाम पर केवल केशव था, केशव जो अपनी ही अजीबोगरीब दुनिया में खोया रहता था। रोजमर्रा की इस बेमकसद जिंदगी में उन्हें किसी रोमांच की तलाश थी। और एक दिन मुम्बई की बरसात में वह मिली। अजीब, रहस्यमय और बला की खूबसूरत। लेकिन उनकी जिंदगी में आने वाली वह अकेली नही थी, उसके साथ आई थी कुछ अनचाही अनजानी मुसीबतें। वह कहते है ना इश्क का भूत सिर चढ़ कर बोलता है। लेकिन यहां तो इश्क वाकई भूत बना हुआ था। माईथोलॉजी, प्रेम, आदि जैसे विषयों पर लिखने वाले लेखक देवेन्द्र पाण्डेय इस बार लेकर आए हैं ‘हॉरर रोमांटिक कॉमेडी’ (Horror RomCom) नाम की विधा की हिन्दी की पहली पुस्तक ।
The Hidden Hindu
- Author Name:
Akshat Gupta
- Book Type:

- Description:
इक्कीस साल का पृथ्वी एक अधेड़ और रहस्यमयी अघोरी ओम् शास्त्री की तलाश कर रहा है, जिसे पकड़कर भारत के एक सुनसान द्वीप पर अत्याधुनिक सुविधाओं के बीच भेज दिया गया | विशेषज्ञों की एक टीम ने जब उस अघोरी को नशे की दवा दी और पूछताछ के लिए सम्मोहित किया, तो उसने दावा किया कि वह सभी चार युगों-सतयुग, त्रेता, द्वापर व कलियुग–(हिंदू धर्म के अनुसार चार युग) को देख चुका है और रामायण तथा महाभारत की घटनाओं में हिस्सा ले चुका है | जीवन के बाद मृत्यु के नियम को भी बेअसर साबित करनेवाले ओम् के अविश्वसनीय अतीत से जुड़े खुलासे सभी को हैरान कर देते हैं। उस टीम को यह भी पता चला कि ओम् हर युग के दूसरे अमर लोगों की भी तलाश कर रहा है। ऐसे विचित्र रहस्य अगर सामने आ गए तो प्राचीन धारणाएँ हिल जाएँगी और भविष्य की दिशा ही बदल जाएगी। तो यह ओम् शास्त्री कौन है? उसे पकड़ा क्यों गया? पृथ्वी उसे क्यों ढूँढ़ रहा है? सवार हो जाइए ओम् शास्त्री के रहस्यों, पृथ्वी की तलाश और हिंदू पौराणिक कथाओं के रहस्यों से भरे अन्य अमर लोगों के कारनामों की इस नाव पर, और चलिए एक रोचक और रोमांचक यात्रा पर|
Kuber
- Author Name:
Dr. Hansa Deep
- Book Type:

- Description:
Book
21 ANMOL KAHANIYAN
- Author Name:
Premchand
- Book Type:

- Description:
हिदी के कालजयी रचनाकार मुंशी प्रेमचंद की कहानियाँ जनसाधारण की समस्याओं, आकांक्षाओं, उलझनों, पारिवारिक विघटन, दहेज-प्रथा, बाल विवाह, राष्ट्रद्रोह, घूसखोरी, अंधविश्वास, ग्रामीण शोषण, आर्थिक वैषम्य इत्यादि विषयों को समेटे हुए अपने पाठकों से एक आत्मीय एवं भावनात्मक नाता जोड़ती हैं। उनकी कहानियों में समस्याओं की जितनी चर्चा है, समाधान की उससे ज्यादा। उनके पात्र अर्थगत दबावों से बेशक पीडि़त हैं, पर वे बाहरी संघर्षों द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने अपनी कथाओं में नग्न यथार्थ नहीं, वरन् यथार्थ का भरसक चित्रण किया है, क्योंकि नग्न यथार्थ वितृष्णा उपजाता है। पात्र कभी सुख की अनुभूति करते हैं तो कभी दुःख की। इसी को रचनाओं के साथ साहित्यिक न्याय कहा जाता है, जिस पर मुंशी प्रेमचंद खरे उतरे हैं। ‘21 अनमोल कहानियाँ’ उनके ऐसे ही नगीने हैं, जो आज भी प्रासंगिक हैं और समाज की विद्रूपताओं पर गहरी चोट करते हैं।
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book