🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store

Rajkamal English Hindi Phrasal Dictionary

Ships within 48 Hours

Free Shipping in India on orders above Rs. 1100


About the book

अंग्रेज़ी-हिन्दी पदबन्ध कोश सामान्य पदबन्ध, क्रिया पदबन्ध, पूर्वसर्गीय पदबन्ध क्रियाएँ और मुहावरेदार पदबन्धों का एक संकलन है। ये पदबन्ध शब्दकोशों, पत्र-पत्रिकाओं, पाठ्यपुस्तकों, सामान्य ग्रन्थों आदि विभिन्न स्रोतों से एकत्रित किए गए हैं। इस कोश के निर्माण, सम्पादन और लेखन में मुझे कई वर्ष लग गए। ये पदबन्ध हमारे दैनिक जीवन में प्रायः लेखन और मौखिक सन्दर्भों में प्रयुक्त होते हैं। सामान्यतः पदबन्ध बिना किसी कर्ता और पूर्ण क्रिया के शब्दों का एक समूह है। जब कोई क्रिया पूर्वसर्ग या सम्बन्धसूचक शब्द अथवा क्रिया-विशेषणपरक उपसर्ग धारण करती है तो उसे क्रिया पदबन्ध अथवा पदबन्धीय क्रिया कहते हैं। मुहावरेदार पदबन्ध और संयुक्त क्रिया अपने शाब्दिक अर्थ से परे विशेष अथवा मुहावरेदार अर्थ व्यक्त करती है। विश्व बाज़ार में बहुत से पदबन्ध कोश तो उपलब्ध हैं किन्तु वे सभी मात्र एकभाषी हैं और उनमें कोई भी द्विभाषी नहीं मिलता। यदि संयोगवश कोई द्विभाषी कोश मिल भी जाता है तो उसमें केवल अर्थ ही होते हैं। उनमें वाक्य-प्रयोग नहीं होता। इस कोश में जो पदबन्धीय प्रविष्टियाँ दी गई हैं, उनके हिन्दी अर्थ तो दिए गए हैं साथ ही अंग्रेज़ी और हिन्दी दोनों भाषाओं में वाक्य प्रयोग भी दिए गए हैं। यह उल्लेखनीय है कि विभिन्न सन्दर्भों में उनके कई अर्थ हिन्दी में दिए गए हैं। इसके बाद अर्थ और सन्दर्भ के अनुसार अंग्रेज़ी में वाक्यों का प्रयोग है उस अंग्रेज़ी वाक्य का हिन्दी रूपान्तरण भी दिया गया है। यह कोश न केवल विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के शैक्षिक समुदाय अर्थात् अध्यापकों और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है वरन् जनसंचार और पत्रकारिता के सम्पादकों तथा संवाददाताओं के लिए अत्यन्त उपयोगी है। साथ ही, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, प्रबन्धन, वाणिज्य एवं व्यापार, बैंकिंग, प्रशासन आदि क्षेत्रों और विषयों में कार्यरत विशेषज्ञों, अधिकारियों, हिन्दी अधिकारियों, अनुवादकों के लिए भी बहुत उपयोगी है। यह भारत और विश्व के अन्य देशों में विश्वविद्यालयों तथा उच्च शिक्षा संस्थानों के ग्रन्थालयों और पुस्तकालयों में सन्दर्भ पुस्तक के रूप में कारगर भूमिका निभा सकता है। —प्रस्तावना से

Read more

₹ 1500

1200 20% off

Unavailable

Rachnaye membership

Pick a membership and see exactly what it gets you

  • 15 Free Deliveries
  • 1 Free Book up to ₹500 MRP

Format

This Book is out of stock
Frequently bought together
Rajkamal English Hindi Phrasal Dictionary This book ₹1,200
Anuvad Vigyan Ki Bhumika Krishan Kumar Goswami ₹395
3 books selected ₹2,095 ₹1,795
This Book is out of stock

100% Original

Fast Dispatch

Secure Payment

About the Book

अंग्रेज़ी-हिन्दी पदबन्ध कोश सामान्य पदबन्ध, क्रिया पदबन्ध, पूर्वसर्गीय पदबन्ध क्रियाएँ और मुहावरेदार पदबन्धों का एक संकलन है। ये पदबन्ध शब्दकोशों, पत्र-पत्रिकाओं, पाठ्यपुस्तकों, सामान्य ग्रन्थों आदि विभिन्न स्रोतों से एकत्रित किए गए हैं। इस कोश के निर्माण, सम्पादन और लेखन में मुझे कई वर्ष लग गए। ये पदबन्ध हमारे दैनिक जीवन में प्रायः लेखन और मौखिक सन्दर्भों में प्रयुक्त होते हैं।

सामान्यतः पदबन्ध बिना किसी कर्ता और पूर्ण क्रिया के शब्दों का एक समूह है। जब कोई क्रिया पूर्वसर्ग या सम्बन्धसूचक शब्द अथवा क्रिया-विशेषणपरक उपसर्ग धारण करती है तो उसे क्रिया पदबन्ध अथवा पदबन्धीय क्रिया कहते हैं। मुहावरेदार पदबन्ध और संयुक्त क्रिया अपने शाब्दिक अर्थ से परे विशेष अथवा मुहावरेदार अर्थ व्यक्त करती है।

विश्व बाज़ार में बहुत से पदबन्ध कोश तो उपलब्ध हैं किन्तु वे सभी मात्र एकभाषी हैं और उनमें कोई भी द्विभाषी नहीं मिलता। यदि संयोगवश कोई द्विभाषी कोश मिल भी जाता है तो उसमें केवल अर्थ ही होते हैं। उनमें वाक्य-प्रयोग नहीं होता। इस कोश में जो पदबन्धीय प्रविष्टियाँ दी गई हैं, उनके हिन्दी अर्थ तो दिए गए हैं साथ ही अंग्रेज़ी और हिन्दी दोनों भाषाओं में वाक्य प्रयोग भी दिए गए हैं। यह उल्लेखनीय है कि विभिन्न सन्दर्भों में उनके कई अर्थ हिन्दी में दिए गए हैं। इसके बाद अर्थ और सन्दर्भ के अनुसार अंग्रेज़ी में वाक्यों का प्रयोग है उस अंग्रेज़ी वाक्य का हिन्दी रूपान्तरण भी दिया गया है।

यह कोश न केवल विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के शैक्षिक समुदाय अर्थात् अध्यापकों और विद्यार्थियों के लिए उपयोगी है वरन् जनसंचार और पत्रकारिता के सम्पादकों तथा संवाददाताओं के लिए अत्यन्त उपयोगी है। साथ ही, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, प्रबन्धन, वाणिज्य एवं व्यापार, बैंकिंग, प्रशासन आदि क्षेत्रों और विषयों में कार्यरत विशेषज्ञों, अधिकारियों, हिन्दी अधिकारियों, अनुवादकों के लिए भी बहुत उपयोगी है। यह भारत और विश्व के अन्य देशों में विश्वविद्यालयों तथा उच्च शिक्षा संस्थानों के ग्रन्थालयों और पुस्तकालयों में सन्दर्भ पुस्तक के रूप में कारगर भूमिका निभा सकता है।

—प्रस्तावना से

Book details

Fast dispatchShips within 48 hours
Secure paymentOnline, or cash on delivery on eligible orders
100% OriginalGenuine copy from Rajkamal Prakashan Samuh
Format
Hardbound
Publisher
Rajkamal Prakashan Samuh
Edition
1st
Publication year
2015
Weight
958 grams
ISBN-13
9788126726790
Pages
604
Reading time
~20 hrs
Age
18+
Country of origin
India
Dimensions
16 × 25 cm
Language
Hindi

Recommended for you

Customer reviews

Be the first to write a review

Read this one? Tell other readers what you thought about the story, the translation and the print.

whatsapp