About लेखिका प्रेरणा बुड़ाकोटी
लेखिका प्रेरणा बुड़ाकोटी, W/o पंकज कुमार बुड़ाकोटी D/o दिनेश चंद्र शर्मा, नई दिल्ली की निवासी है। ये पिछले तीन सालों से राष्ट्रीय मैगजीन में पंजाब ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत है। इनकी योग्यता पीएचडी है और नौकरी के क्षेत्र में 8+ सालों का पेशेवर अनुभव है। इन्होंने कविता लेखन, लेख, शोध पत्र आदि में कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। इनकी तीन पुस्तकें ज़िंदगी एक इंद्रधनुष, दूसरी मन्नत , तीसरी प्रेरणा की धरोहर कविताओं की किताब प्रकाशित की हैं, जो अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं। इन्होंने 200+ से अधिक लेख और 10 से अधिक शोध पत्र लिखे हैं जो यूजीसी केयर सूचीबद्ध राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। इनके कई लेख समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा इन्होंने ११5 से अधिक एनालॉजी किताबों में co author के रूप में अपनी रचनाएं प्रकाशित की है।
इन्होंने कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में काम किया है और विभिन्न संस्थानों और कॉलेजों में अतिथि व्याख्यान, कार्यशालाएं और व्याख्यान दिए हैं। इन्होंने योगा, नृत्य कार्यशाला भी की है और उपलब्धि हासिल की है। इनकी संगीत में दिलचस्पी है और इन्होंने अपना संगीत यूट्यूब चैनल भी प्रकाशित किया है। पिछले 3 वर्षों से अलग-अलग संस्थाओं द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं से इन्हें सर्वश्रेष्ठ युवा लेखिका का पुरस्कार मिला है और इन्हें राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2023 से भी सम्मानित किया गया है।
आगे और कड़ी मेहनत से कुछ हासिल करने की कोशिश जारी है।