Har Patha Vijay Patha
(0)
Author:
Judith Williamson, Napoleon HillPublisher:
Prabhat PrakashanLanguage:
HindiCategory:
Self-help₹
200
₹ 160 (20% off)
Unavailable
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
किसी भी स्वप्न को साकार करने के लिए मनुष्य को यह विश्वास करना पड़ेगा कि असंभव को पार किया जा सकता है। श्रद्धा उपलब्धि की पहली आवश्यकता है और उस श्रद्धा को अटल बनाए रखना दूसरी आवश्यकता। जब आप श्रद्धा से आगे बढ़ते हैं तो आप भविष्य में कदम रख देते हैं। यह सिद्धांत अत्यंत प्रभावकारी है, यदि मनुष्य उद्देश्य व योजना से अपने कार्य में आगे बढ़े। यदि हमारा भरोसा उत्तम आकार लेगा तो कार्य का निष्पादन निस्संदेह अच्छा ही होगा। ऐसा करने पर हमारे द्वारा कल्पित स्वप्न की ओर बढ़ना निश्चित है। विश्वास वह अक्सीर है, जो हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप ही कार्य करती है। वह ऐसी सुगंध है, जो विश्वास रूपी बोतल खोलने पर चारों तरफ फैलकर वातावरण को सुगंधित कर देती है और हमारे प्रयासों के नतीजों से स्वप्न साकार कर देती है। जीवन में विजय पथ पर अग्रसर होने के लिए आवश्यक और व्यावहारिक गुरुमंत्र बताती पठनीय एवं रोचक पुस्तक।
Read moreAbout the Book
किसी भी स्वप्न को साकार करने के लिए मनुष्य को यह विश्वास करना पड़ेगा कि असंभव को पार किया जा सकता है। श्रद्धा उपलब्धि की पहली आवश्यकता है और उस श्रद्धा को अटल बनाए रखना दूसरी आवश्यकता। जब आप श्रद्धा से आगे बढ़ते हैं तो आप भविष्य में कदम रख देते हैं। यह सिद्धांत अत्यंत प्रभावकारी है, यदि मनुष्य उद्देश्य व योजना से अपने कार्य में आगे बढ़े।
यदि हमारा भरोसा उत्तम आकार लेगा तो कार्य का निष्पादन निस्संदेह अच्छा ही होगा। ऐसा करने पर हमारे द्वारा कल्पित स्वप्न की ओर बढ़ना निश्चित है। विश्वास वह अक्सीर है, जो हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप ही कार्य करती है। वह ऐसी सुगंध है, जो विश्वास रूपी बोतल खोलने पर चारों तरफ फैलकर वातावरण को सुगंधित कर देती है और हमारे प्रयासों के नतीजों से स्वप्न साकार कर देती है।
जीवन में विजय पथ पर अग्रसर होने के लिए आवश्यक और व्यावहारिक गुरुमंत्र बताती पठनीय एवं रोचक पुस्तक।
Book Details
-
ISBN9789352661374
-
Pages184
-
Avg Reading Time6 hrs
-
Age18+ yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Ravindranath Ki Parlok Charcha
- Author Name:
Amitabh Chowdhury
- Book Type:

- Description:
मृत्यु के बाद क्या जीवन का अस्तित्व रह जाता है? आधुनिक विज्ञान यद्यपि इस प्रश्न का उत्तर नहीं दे सकता, फिर भी यह एक ऐतिहासिक तथ्य है कि सभ्यता के आदिकाल से मनुष्य इस प्रश्न से निरन्तर जूझता रहा है। भूत-प्रेतमूलक आदिम अन्धविश्वासों से ऊपर उठने पर भी प्राचीन तत्त्वचिन्तक ‘परलोक’ की कल्पना करते हैं और आत्मा के अस्तित्व को स्वीकार करते हैं। हमारे उपनिषदों ने तो स्पष्ट रूप से आत्मा के अविनश्वर होने की घोषणा कर डाली। ऐसी स्थिति में यह प्रश्न स्वाभाविक रूप से उठता है—‘क्या इन बातों को महज इसलिए उड़ा दिया जाए कि विज्ञान की प्रयोगशाला में इन्हें सिद्ध नहीं किया जा सकता?’
प्रस्तुत पुस्तक में बांग्ला के सुख्यात शब्दशिल्पी अमिताभ चौधरी इसी प्रश्न को रेखांकित करते हुए अनेक रोचक एवं विस्मयकर तथ्यों की जानकारी देते हैं, जिनका विश्वकवि रवीन्द्रनाथ ठाकुर के जीवन और साहित्य से सीधा सम्बन्ध है। अपने जीवनकाल में उन्होंने अनेक प्रयोग किये थे और एक विशिष्ट ‘माध्यम’ के द्वारा परलोकगत आत्माओं से ‘बातचीत’ भी की थी। उन विस्तृत वार्तालापों के विवरण लिखित रूप में आज भी शान्तिनिकेतन के ‘रवीन्द्र-सदन’ में सुरक्षित हैं तथा उन्हीं को लेखक ने अत्यन्त प्रामाणिक और कलात्मक ढंग से इस पुस्तक में प्रस्तुत किया है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि मृत्यु के बाद के जीवन के सम्बन्ध में रवीन्द्रनाथ की आशा और आस्था असीम थी, उनके अनेकानेक गीतों और कविताओं में इसी की अभिव्यक्ति हुई है।
Mahan Banane Ka Vigyan
- Author Name:
Wallace D. Wattles
- Book Type:

- Description:
सुप्रसिद्ध लेखक वॉलेस डेलोइस वॉटल्स की लिखी इस पुस्तक को वर्ष 1910 में एलिजाबेथ टाउन कंपनी ने प्रकाशित किया था। यह पुस्तक ‘एक ही सबकुछ है’ और ‘सब एक है’ (प्रस्तावना का पहला पेज) हिंदू दर्शनों पर आधारित है। यह पुस्तक जिस विचार पर आधारित है, उसे वॉटल्स ‘सोचने का खास तरीका’ कहते हैं। वॉटल्स का यह ‘खास तरीका’ उस ‘मानसिक उपचार आंदोलन’ से आया, जिसकी शुरुआत 19वीं सदी के मध्य में फिनीस पी. क्विमबी ने की थी। जैसा कि होरोविट्ज ने ‘वॉशिंगटन पोस्ट’ के एक रिपोर्टर को बताया था, जब लोगों को क्विमबी की ओर से किए गए मानसिक उपायों से शारीरिक कष्ट या बीमारी से राहत महसूस होने लगी, तब वे सोचने लगे कि अगर मन की दशा का मेरी शारीरिक स्थिति पर अच्छा प्रभाव पड़ता है तो इसके और क्या-क्या फायदे हो सकते हैं? क्या इससे अमीर भी बना जा सकता है? क्या इससे मेरे घर में खुशियाँ आ सकती हैं? क्या प्यार और रोमांस की तलाश भी पूरी हो सकती है? इस तरह के सवालों का एक नतीजा वॉटल्स की ओर से पैसों के साथ ही शारीरिक समस्याओं के लिए क्विमबियाई ‘मानसिक उपचार’ की रणनीति के रूप में सामने आया
LEADER IN YOU
- Author Name:
Dale Carnegie
- Book Type:

- Description:
सफल नेता बनने के लिए किसी को न केवल अच्छे काम करने होंगे, बल्कि एक ओजस्वी वक्ता की तरह अपने विचारों को प्रभावी ढंग से पेश भी करना होगा। महान् नेता हमेशा अपने कामों और फैसलों पर भरोसा रखते हैं। वे अपने शब्दों की कीमत और उनकी ताकत को समझते हैं। मानव मनोविज्ञान की गहरी समझ के कारण व्यक्तित्व विकास के विश्वविख्यात लेखक डेल कारनेगी अपने पाठकों को जीवन में सही और फलदायी विकल्पों को चुनने की राह दिखाते हैं। यह पुस्तक, ‘लीडर इन यू’ पाठकों को प्रभावशाली और जोशीले भाषण देने के कौशल से समृद्ध करती है और उन्हें महान् नेता बनाने की प्रक्रिया में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। आपके संपूर्ण व्यक्तित्व को रूपांतरित कर छुपी वक्तृत्वकला को जाग्रत् करके आत्मविश्वास के साथ प्रभावी भाषण देने की सामर्थ्य देनेवाली अत्यंत महत्त्वपूर्ण पुस्तक।
Subconscious Mind se Super Safalta
- Author Name:
Mahesh Dutt Sharma
- Book Type:

- Description:
Awating description for this book
Apke Avchetan Man Ki Shakti
- Author Name:
Dr.Joseph Murphy
- Book Type:

- Description:
This Books doesn’t have a description
Success Principles : 52 Hafte Safalta Ke 52 Guru Mantra
- Author Name:
Jack Canfield
- Book Type:

- Description:
अमेरिका के नंबर वन सक्सेस कोच और बेस्टसेलिंग लेखक जैक कैनफील्ड आपको वहाँ पहुँचा सकते हैं, जहाँ जीवन में आप होना चाहते हैं। यह पुस्तक उनके दैनिक आश्वस्तिकारी कथनों का संकलन है, जो एक जुनूनी और परिपूर्ण जीवन जीने के मार्ग का द्वार खोलेगी। ये सकारात्मक विचार आपको निश्चल और अवरुद्ध बनानेवाले पुराने विचारों को धूमिल कर आपके मस्तिष्क में नए मार्ग को प्रतिस्थापित कर देते हैं; आपके विचारों के पैटर्न और भावनात्मक प्रतिक्रियाओं का पुनर्संचार करते हैं। कैनफील्ड के सिद्ध सिद्धांतों के साथ यह पुस्तक आपके सपनों को साकार करने में बाधा और अवरोध उत्पन्न करनेवाले तत्त्वों को समाप्त कर आपके भयों को जीतने, बाधाओं को पार करने में आपकी सहायता करेगी। यह अत्यधिक व्यावहारिक गाइड आपको सिखाएगी कि नियमित रूप से प्रत्येक सशक्त सिद्धांत और आश्वस्तिकारी कथन को अपने जीवन में कैसे लागू करें! इसके पृष्ठ हफ्तेदरहफ्ते सफलता और प्रसन्नता का एक नया आनंददायक अध्याय आपके समक्ष खोलेंगे।
Success Principles : 52 Hafte Safalta Ke 52 Guru Mantra
Jack Canfield
20% off₹ 500
₹ 400
Out of Stock
To Hell With Failure!
- Author Name:
Sanjiv Shah
- Book Type:

- Description:
Damn, These Exams....! Exams again! And I am not ready for it! Aren't these exams really useless? Isn't there a way to escape them? If I get bad results, wonder what I'll do. Will my life will be ruined forever? How come everyone is tensed about results? But then, are results really that important? Or have Exams become Education? Isn't it time to question the Education System? Well, there is an open secret about this- A bad report card is not the end of life! No life can be destroyed by FAILURE in exams. If you don't believe, do read this book
The art of public speaking
- Author Name:
Dale Carnagey
- Book Type:

- Description:
The Art of Public Speaking Dale Breckenridge Carnegie was an American writer and lecturer and the developer of famous courses in self-improvement, salesmanship, corporate training, public speaking, and interpersonal skills. Born in 1888 in Maryville, Missouri, Carnegie was a poor farmer's boy whose first job after college was selling correspondence courses to ranchers; then he moved on to selling bacon, soap, and lard for Armour & Company. He was successful to the point of making his sales territory of South Omaha, Nebraska the national leader for the firm. Carnegie's first collection of his writings was Public Speaking a Practical Course for Business Men (1926), later entitled Public Speaking and Influencing Men in Business (1932). His major achievement, however, was when Simon & Schuster published How to Win Friends and Influence People.
Sakaratmak Soch
- Author Name:
C. S. Mishra
- Book Type:

- Description:
इस पुस्तक के मूल स्वरूप में ‘आत्मवत् सर्वभूतेषु’ की संजीवनी से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हेतु परस्परता की कड़ी को ‘प्रबन्धन’ की चाबी से जोड़ने का अभूतपूर्व सोपान तैयार किया गया है।
आप पर सदैव के लिए, आपके अतीत का बोझ नहीं लादा जा सकता है। आपको यह विकल्प उपलब्ध है कि आप नकारात्मकता को पीछे छोड़ दें और सकारात्मकता को अपने साथ लेकर आगे चलें और यह अच्छा ही है कि कड़वी स्मृतियों को पीछे छोड़ दिया जाए। बोझ का नकारात्मक आकार असुरक्षा, निम्न आत्मसम्मान, भय, क्रोध, संशय आदि है। कभी-कभी वे आपके अवचेतन मन में इतने गहरे दबे हुए होते हैं कि उन्हें समूल उखाड़ फेंकना बड़ा कठिन होता है। यदि आप नकारात्मक दृष्टिकोण का बोझ उठाए चलते हैं, तो आपके ऐसा सोचने की प्रबल सम्भावना है कि अतीत में जो कुछ आपके साथ हुआ है, भविष्य में भी वैसा ही होगा। आज के चुनौती-भरे संसार में यह महत्त्वपूर्ण है कि आप में उत्साह हो और इससे भी ऊपर अपने जीवन के सभी पहलुओं के विषय में आपमें सकारात्मक चिन्तन हो। विचार-प्रबन्धन, अपने नकारात्मक चिन्तन को सकारात्मक चिन्तन में बदल देने के अलावा और कुछ नहीं है। यदि आपने नकारात्मक भावों और विचारों पर विजय पाने के लिए स्वयं को तैयार करने का निर्णय कर लिया है, तो इसके लिए समझो, आपने एक सही पुस्तक का चयन कर लिया है।
यह पुस्तक आपको अपने विचारों को नकारात्मक से हटकर सकारात्मक विचारों में परिवर्तित करने और उनका अच्छा प्रबन्धन करने के अनेक तरीक़े एवं भरपूर साधन प्रदान करती है।
Neev Ke Patthar Kamyabi Aur Khushi Ke
- Author Name:
James Allen
- Book Type:

- Description:
This Books doesn’t have a description
Foundations for Success
- Author Name:
Napoleon Hill +1
- Book Type:

- Description:
Foundations are essential for success in all walks of life. They provide the fundamental support that buildings, people, and organizations need in order to continue to grow. Without a firm footing at the beginning of any enterprise, few projects, people, or programs will succeed. Henry David Thoreau states: “If you have built castles in the air, your work need not be lost; that is where they should be. Now put the foundations under them.” Remember, it starts with a seed of thought, or in our case a coffee bean. We guarantee that when planted, nurtured and shared with good intention this seed will grow beyond your wildest imaginings. It all happens when you get the person – you – right. The rest of the process will fall into place almost upon command because a strong, permanent foundation has been laid. Success is within you, and the process required to achieve it is a simple one. It begins with your realization that you are here to provide for yourself now, care for yourself and your family in the future, and simultaneously make the world a better place in which to live now because you have contributed in an ongoing way to its beautification program through your intentional stewardship. May you believe and achieve all your heart’s desires.
Sach Hue Sapne
- Author Name:
Rashmi Bansal
- Book Type:

- Description:
आई हैव ए ड्रीम में उन लोगों की 20 मनोरंजक कहानियाँ शामिल हैं जिन्होंने समाज की भलाई के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। इन लोगों के जन्म और शिक्षा, उनके बचपन और उनकी यात्रा के संघर्ष और सफलता से शुरुआत करते हुए, रश्मी बंसल उनके जीवन का व्यापक कवरेज पेश करती हैं। तीन खंडों में विभाजित, यह पुस्तक लोगों को तीन प्रकारों में विभाजित करती है, रेनमेकर्स, चेंजमेकर्स और आध्यात्मिक पूंजीपति। पहला भाग रेनमेकर्स को समर्पित है। ये वे उद्यमी हैं जो अपने काम से मुनाफा कमाते हैं, भले ही मुनाफा उनका एकमात्र मकसद नहीं है। इसमें कास्ट अवे, रैग्स टू रिचेस, बियॉन्ड प्रॉफिट, वीव द पीपल और मूव द माउंटेन्स जैसी कहानियां हैं।
Kaladrshti
- Author Name:
Shri Naveen Sharma "Anshuman"
- Book Type:

- Description:
भारत में पौराणिक काल से ही कलाशक्षेत्र बहुत विकसित तथा सुव्यवस्थित रहा है। देश में प्रचलित कला और साहित्य के विभिन्न माध्यमों ने मानवमात्र को संस्कारित करने के साथ-साथ मूल्यों, परंपराओं आदि को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाया है। कला मानव जीवन की सहचरी रही है। विश्व की प्राचीनतम और समृद्धतम कही जानेवाली - भारतीय सभ्यता और संस्कृति के द्वारा विश्व के-कल्याण के लिए किए गए विभिन्न उत्कृष्ट कार्यों को संपूर्ण विश्व तक पहुँचाने का महत्पूर्ण कार्य भारतीय कला ओर साहित्य के द्वारा ही हुआ है। भारतीय कला और साहित्य ने सदा समाज को जाग्रत् और संस्कारित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है, सकारात्मकता से अपना धर्म निभाया है तथा संस्कारों की संवाहक रही है, परंतु अपने भारत देश की अनेक वर्षो की पराधीनता के कारण भारतीयों के मन-मस्तिष्क से अपने गत वैभव का स्मृतिभ्रंश हो गया था और भारतीय कला भी इन कुठाराघातों से नहीं बच पाई थी। सन् 1981 से कलाक्षेत्र में कार्यरत 'संस्कार भारती' सरीखा अखिल भारतीय संगठन कला को हिंदू कला दृष्टि से पुनः स्थापित करना चाहता है और कला-विधाओं और उत्सवों को आधार बनाकर कलाकारों के माध्यम से प्रत्येक भारतीय के हृदय में अपनी मातृभूमि के प्रति निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का भाव जगाना चाहता है। इस दृष्टि से ही इस पुस्तक में “संस्कार भारती ' से जुड़कर संपूर्ण भारत में कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं के लिए सैद्धांतिक व व्यावहारिक जानकारी दी गई है।
Jeevanshatak
- Author Name:
Rajesh Prakash
- Book Type:

- Description:
आज की भागम-भाग और चमक-दमक की जिन्दगी में पैसा है, गाड़ी-घोड़ा है, बँगला है, ए.सी. है, पद-प्रतिष्ठा है, बैंक बैलेंस, फैशन और न जाने क्या-क्या है! फिर भी आँखों से रातों की नींद गायब है। मन अशान्त है। मूड खराब है। डिप्रेशन एक पैनडेमिक के रूप में मानव जाति को खुली चुनौती दे रहा है। डॉक्टरों और मनोचिकित्सकों के पास इलाज के नाम पर बहुत थोड़े बिकाऊ टिप्स और कुछ ट्रैन्कुलाइजर्स ही उपलब्ध हैं। अब लाख टके का सवाल यह है कि क्या तड़पती हुई मानव जाति को इन्हीं मनोचिकित्सकों और नींद की पेटेंट दवा देने वालों के सहारे छोड़ दिया जाए? या हमें कुछ ऐसा करना होगा कि हमारे जीवन में सुख और शान्ति अपने मूल रूप में वापस आ सकें।
दिगम्बर बन्दर से सूटेड-बूटेड मॉडर्न मानव बनने तक के करोड़ों वर्षों के सफर में हम विज्ञान, तकनीक एवं सुपर कम्प्यूटर के दम पर भस्मासुरी परमाणु बम तक बना चुके हैं। इस भूमंडल पर कुल मिलाकर जीवित प्राणियों की चौरासी लाख प्रजातियाँ बताई जाती हैं। उनमें से केवल इंसान ही इतना बलवान शैतान निकला, जिसने प्रकृति की ‘ग्रेविटी’ का शाश्वत नियम तोड़ दिया। वह पृथ्वी की कक्षा से बाहर भी छलाँग लगाने में सफल हो गया। ‘ग्रेविटी’ के अटल प्राकृतिक विधान को ध्वस्त करते हुए वह मंगल ग्रह पर भी अपनी दस्तक दे चुका है।
इतने बड़े-बड़े कारनामे करते-करते हम शायद यह भूल ही गए कि औसतन 70 किलोग्राम के मनुष्य-शरीर में लगभग 1 किलोग्राम से भी कम वजन वाले अति जटिल ब्रेन-पिंड के लिए कुछ और भी चाहिए। उसको विकास की अंधी दौड़ न तो वर्तमान में दे पा रही है और न ही भविष्य में दे पाएगी। मन व्यथित है। दिलो-दिमाग पर अवसाद के काले बादल घनघोर घटाओं के रूप में छाये हुए हैं। लोग आए दिन आत्मघात कर रहे हैं। इस अवसाद की महामारी ने भारतीय परम्परा में जन्म-जन्मान्तर तक टिकाऊ माने जाने वाले पति-पत्नी के सम्बन्धों में भी उथल-पुथल एवं टूटन मचा दी है। अब दावे के साथ कोई यह नहीं कह सकता कि आज सम्पन्न हुआ शुभ विवाह कब अशुभ तलाक में नहीं बदल जाएगा? आखिर किसी को तो आगे आना होगा, जो मनुष्य जाति के लिए असाध्य साबित हो रही मानसिक अव्यवस्था को व्यवस्थित करने का मार्ग प्रशस्त कर सके।
दुनिया में सर्वकाल और सर्वसमाज में मानव व्यथा को निवारित करने के लिए विद्वान एवं एकेडेमिया रास्ता दिखाते रहे हैं। इसी कड़ी में ‘जीवनशतक’ नामक इस पुस्तक में आज की दुनिया में मानव जीवन के समक्ष खड़ी चुनौतियों का सामना करने एवं सद्जीवन का शतक पूरा करने के लक्ष्यार्थ कथ्य को 100 अध्यायों में समाहित किया गया है।
Kaise Banain balak Sanskari Aur Swasth
- Author Name:
Prem Bhargav
- Book Type:

- Description:
जिज्ञासा मानव-विकास की आदि एवं मूलभूत आवश्यकता है। उसकी रक्षा से ही हम समाज को विकसित, सम्पन्न एवं उन्नत बना सकते हैं। पर प्रायः देखा जाता है कि व्यस्त माता-पिता बच्चों के प्रश्नों से खीज जाते हैं और उनको सदैव अपने काम में बाधा उपस्थित करनेवाले प्राणी समझते हैं। उनको उद्दंड और मूर्ख ठहराकर उन्हें चुप करा देते हैं और उनकी जिज्ञासा प्रवृत्ति को कुचल देते हैं। ऐसे बालक ख़ुद को उपेक्षित, अनभीष्ट और प्रेमवंचित महसूस करते हैं। इसका परिणाम बहुत ही भयावह होता है। बालक संसार में सुरक्षा और स्थिरता चाहता है। बालक के भावनात्मक विकास के लिए पिता के अधिकार, माँ के ममत्व और भाई-बहन की उदारता एवं सौहार्द की बहुत आवश्यकता है। ऐसा न होने पर उसके मन में भाँति-भाँति की ग्रन्थियाँ पड़ जाती हैं, जो भविष्य में उसके सारे व्यवहारों को प्रभावित करती हैं। कई बार देखा गया है कि पिता के बढ़ते वर्चस्व को देखकर माँ में असुरक्षा की भावना घर करने लगती है। अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए वह अपनी ही बात मनवाना चाहती है, पिता के बीच में बोलने पर रोक देती है, ऐसी स्थिति में बच्चे उद् दंड और बदतमीज़ हो जाते हैं। पिता को अहमियत नहीं देते। इसके विपरीत माँ के डाँटने-मारने के समय यदि पिता बच्चों का पक्ष लेता है तब भी बच्चे बिगड़ जाते हैं और माँ का सम्मान नहीं करते। वास्तव में होना यह चाहिए कि यदि माँ किसी ग़लत बात पर डाँट रही है, तो पिता को चाहिए कि बीच में न बोले और पिता कुछ कह रहा है, तो माँ उस समय चुप रहे।
Steve Jobs Ke Management Sootra
- Author Name:
Pradeep Thakur
- Book Type:

- Description:
"एप्पल व पिक्सर के संस्थापक स्टीव जॉब्स प्रौद्योगिकी के महान् नेतृत्वकर्ता थे, जिन्होंने जनसाधारण हेतु मैकिनटोश व्यक्तिगत कंप्यूटर (पीसी) का आविष्कार किया था। फिर उन्होंने आईपॉड नामक ऐसे क्रांतिकारी संगीतवादन उपकरण (म्यूजिक प्लेयर) की रचना की, जिसने विश्व संगीत उद्योग को हमेशा के लिए बदल दिया। इसी आईपॉड ने आईफोन के विकास का रास्ता साफ किया। जॉब्स ने आईफोन में मोबाइल फोन व कंप्यूटर की विशेषताओं को समाहित कर सूचना-प्रौद्योगिकियों की संपूर्ण शक्तियों को जनसाधारण को सर्वसुलभ करवा दिया। सफल उद्यमी होने के साथ-साथ स्टीव जोब्स परोपकारी व मानव कल्याण के लिए भी तत्पर रहते थे। उन्होंने अपने अनुकरणीय और सहज-सुलभ व्यवहार से अपनी कंपनी की टॉप मैनेजमेंट और कर्मियों तथा ग्राहकों को ऐसे सूत्र दिए, जिनमें मानवीयता, उत्तरदायित्व, गुणवत्ता के सभी तत्त्व समाहित थे। इसलिए वे एक विश्वविख्यात व्यवसायी होने के साथ ही एक सर्वग्राह्य मैनेजमेंट गुरु भी कहे जा सकते हैं। इस पुस्तक में संकलित हैं स्टीव जॉब्स के प्रेरणाप्रद जीवन के मैनेजमेंट सूत्र, जिन्हें पढ़कर आप अपने जीवन को ठीक दिशा में मोड़कर सफल होने के लिए उद्यत होंगे। "
The Power of Focus
- Author Name:
Jack Canfield +2
- Book Type:

- Description:
दस साल पहले जब ‘द पावर ऑफ फोकस’ पुस्तक लॉञ्च की गई थी, तब लेखकत्रयी यह नहीं जानती थी कि बाजार में इसे किस रूप में लिया जाएगा! पर इस पुस्तक ने अपूर्व सफलता पाई और उस समय से ही दुनिया भर के लाखों लोगों की जबरदस्त माँग से वे अभिभूत हैं। हर अध्याय में विभिन्न प्रकार की रणनीतियाँ और तकनीक हैं, जिन्हें किस्से और प्रेरक कहानियों का समावेश करके दमदार और प्रभावशाली बनाया गया है। हर अध्याय नई रणनीतियों के समूह से परिचय कराता है, किसी ऐसी विशेष आदत पर केंद्रित होता है, जिससे आपको फोकस करने और बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता मिलती है। प्रत्येक अध्याय में आपको यहाँ-वहाँ लेखकों की व्यक्तिगत कहानियाँ और उपाय मिलेंगे—क्या उनके काम आया और वह भी, जो काम नहीं आया! जीवन में लक्ष्य निर्धारित करके एकाग्र होना, यानी फोकस करना बहुत आवश्यक है। यह ‘फोकस’ ही सफलता के द्वार खोलेगा और आपकी उन्नति-प्रगति सुनिश्चित करेगा।
Jeff Bezos Aur Amazon Ki Apar Safalta Ke Rahasya
- Author Name:
Pradeep Thakur
- Book Type:

- Description:
जैफ बेजोस एक अमेरिकी उद्यमी हैं, जो विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वे विश्वविख्यात अमेजन.कॉम के संस्थापक अध्यक्ष, मुख्य कार्यकारी अधिकारी व अमेजन.कॉम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हैं। 1986 में स्नातक करने के बाद उन्होंने कुछ दिन वॉल स्ट्रीट में कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में काम किया। 1994 तक विविध कार्य करने के बाद उन्होंने अमेजन.कॉम की स्थापना की, जो आज विश्व की सबसे प्रमुख रिटेल कंपनी बन गई है और पूरे बाजार के एक बड़े हिस्से पर उसकी दावेदारी है। वर्ष 2015 में कंपनी ने अमेजन प्राइम मेंबरशिप की शुरुआत की, जिससे कंपनी को नई ऊँचाई मिली । ग्राहक संतुष्टि को अहमियत देनेवाली अमेजन के संस्थापक बेजोस के पास अमेजन के 7.5 करोड़ से ज्यादा शेयर हैं । कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते जहाँ ज्यादातर कंपनियाँ घाटे में चली गईं, वहीं अमेजन का कारोबार तेजी से बढ़ा। इसको वजह से बेजोस की संपत्ति में भी बढ़ोतरी हुई। जैफ बेजोस नवाचारी हैं। वे मानते हैं कि सफल होने के लिए आपको भविष्य में झाँककर जानना होगा कि आगे क्या करना है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए. आई.) के क्षेत्र में नए अनुसंधान किए हैं। उनका दर्शन है--कड़ी मेहनत करो, आनंद करो और इतिहास बनाओ। ऐसा ही एक इतिहास उन्होंने तब बनाया, जब 20 जुलाई, 2021 को अपने भाई मार्क बेजोस के साथ उन्होंने अंतरिक्ष की उड़ान भरी और लगभग दस मिनट तक वहाँ रहे। उद्यमिता, परिश्रम, टीमवर्क और कर्मठता के प्रतीक जैफ बेजोस और उनकी सक्सेस स्टोरी का प्रतीक अमेजन.कॉम की प्रेरक जीवनी, जो हर पाठक में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगी।
How To Stop Worrying And Start Living
- Author Name:
Dale Carnegie
- Book Type:

- Description:
How to Stop Worrying and Start Living Dale Breckenridge Carnegie was an American writer, lecturer, and developer of famous courses in self-improvement, salesmanship, corporate training, public speaking, and interpersonal skills. Born in 1888 in Maryville, Missouri, Carnegie was a poor farmer's boy whose first job after college was selling correspondence courses to ranchers. He moved on to selling bacon, soap, and lard for Armour & Company. He was successful to the point of making his sales territory of South Omaha, Nebraska the national leader for the firm.
Jeene Ke Nuskhe, Buddy Se Seekhen
- Author Name:
Manjeet Hirani
- Book Type:

- Description:
आकर्षक ढंग से बताया गया और खूबसूरती से सचित्र वर्णित हुआ मनजीत हिरानी अपनी बात पर एकदम अटल थीं कि कोई कुत्ता उनके घर के अंदर नहीं आएगा; लेकिन यह प्रण तब तक ही था, जब तक बड्डी उनके दरवाजे पर नहीं आया था। एक दिन दरवाजे की घंटी बजी। उनके पति राजकुमार हिरानी, जिन्होंने अभी बस ‘पी.के.’ की शूटिंग खत्म ही की थी, ने अपने बेटे के लिए एक पार्सल भेजा। वह एक बहुत ही प्यारा पिल्ला था—वह जिसने फिल्म ‘पी.के.’ में निराशाग्रस्त कुत्ते का रोल निभाया था। मनजीत को बड्डी को अपनाने और प्यार करने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। इस पुस्तक में उन्होंने लगाव, अभिभावकता और कर्म के बारे में लिखा है—काफी और बातों के साथ। उन्होंने दिखाया है कि किस तरह घर में एक कुत्ते के आगमन से जिंदगी जीने का हमारा नजरिया और हमारी सोच बदल सकती है। यह आकर्षक और दिल को छू जानेवाली पुस्तक है—अपने हलके-फुलके तथ्यों के साथ, जो जिंदगी के प्रति हमारे उदासीन दृष्टिकोण को कम करेगी। प्रेम, करुणा, परोपकार तथा मानवीयता जैसे जीवन-तत्त्वों को सरलता से सिखाने की अद्भुत क्षमतावाली अत्यंत प्रेरक व पठनीय पुस्तक।
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book