Hashtag
(0)
₹
249
₹ 206.67 (17% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
कड़कती धूप-सा पिता । नर्म छाँव-सी माँ। एक सकुचाया-सा लड़का । एक धक-सी गोरी लड़की । और एक अजीब-सी प्रेम कहानी । एक ऐसी कहानी जिसमें प्रेम तो तरतीब से सिमटा हुआ है, लेकिन कहानी बेतरतीब-सी जाने कहाँ से कहाँ तक फैली हुई है ! # पटना साइंस कॉलेज के केमिस्ट्री लैब से लेकर देहरादून इंडियन मिलिट्री एकेडमी के चेटवुड परेड-ग्राउंड तक । # बिहार के विधान-सभा चुनाव से लेकर भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक तक । # शाहरुख़ ख़ान की 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से लेकर सलमान ख़ान की 'सुल्तान' तक। कहानी, जो अपनी तरतीब सी बेतरतीबी में 'हमने कलेजा रख दिया- चाकू-की-नोक-पर' से उठती है तो फिर 'ऐसी-नज़र-से-देखा-उस- ज़ालिम ने चौक पर ही जाकर गिरती है।
Read moreAbout the Book
कड़कती धूप-सा पिता । नर्म छाँव-सी माँ। एक सकुचाया-सा लड़का । एक धक-सी गोरी लड़की । और एक अजीब-सी प्रेम कहानी । एक ऐसी कहानी जिसमें प्रेम तो तरतीब से सिमटा हुआ है, लेकिन कहानी बेतरतीब-सी जाने कहाँ से कहाँ तक फैली हुई है ! # पटना साइंस कॉलेज के केमिस्ट्री लैब से लेकर देहरादून इंडियन मिलिट्री एकेडमी के चेटवुड परेड-ग्राउंड तक । # बिहार के विधान-सभा चुनाव से लेकर भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक तक । # शाहरुख़ ख़ान की 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से लेकर सलमान ख़ान की 'सुल्तान' तक। कहानी, जो अपनी तरतीब सी बेतरतीबी में 'हमने कलेजा रख दिया- चाकू-की-नोक-पर' से उठती है तो फिर 'ऐसी-नज़र-से-देखा-उस- ज़ालिम ने चौक पर ही जाकर गिरती है।
Book Details
-
ISBN9788197664526
-
Pages160
-
Avg Reading Time5 hrs
-
Age11-18 yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Berozgaar Engineer aur Gungi Gun ka Insaaf
- Author Name:
Vishwas Sharma
- Book Type:

- Description:
बेरोज़गार इंजिनियर और गूंगी गन का इंसाफ़ | लेखक: विश्वास शर्मा दिल्ली की उमस भरी अगस्त–सितंबर की रातें, झिर-झिर बरसात और गलियों की घुटन… इन्हीं के बीच चलती है यह कहानी— एक बेरोज़गार इंजीनियर, एक क़ातिल और एक पुलिसवाले की। बाबू दिलवाला जेल से सिर्फ़ तीन घंटे के लिए बाहर आया—मनचंदा का क़त्ल करने। लेकिन वह कभी लौट नहीं सका। किसने मारा उसे? उसकी प्रेमिका बेबी ने, मनचंदा ने, या हमेशा इंसाफ़ करने वाली गूँगी गन ने? पाठक को रहस्य का आधा सिरा पहले मिल जाता है, मगर किरदार अपनी ही तलाश में उलझे रहते हैं। सचाई की परतें धीरे-धीरे खुलती हैं और हर पन्ना दिल्ली के मौसम, बरसाती अँधेरे और बेचैन कर देने वाले माहौल से सराबोर है। यह उपन्यास केवल अपराधकथा नहीं है—यह अपने दृश्यात्मक और घटनात्मक प्रभाव से किसी फ़िल्म की तरह अनुभव कराता है।
Heroine ki Hatya
- Author Name:
Anand K Singh
- Book Type:

- Description:
यश खांडेकर की जिंदगी की नई सुबह में आ जाता है एक भूचाल... उसपर लगा है फिल्मी दुनिया की सुपरस्टार हीरोइन की हत्या का इल्ज़ाम... लेकिन अतीत के सभी दृश्य यश के जेहन से मिट से गये हैं... उसके पीछे पुलिस की तेज तर्रार टीम के अलावा पड़ा है एक प्रोफेशनल किलर भी... आखिर वो यश की जान क्यों लेना चाहता है!? सुपरस्टार हीरोइन की हत्या किसने की!? यश खुद कातिल है या किसी खौफनाक साजिश का शिकार है!? याददाश्त के दगा देने के बाद क्या यश खुद को बेगुनाह साबित कर सकता है!? या उसे मिलेगा फांसी का फंदा!? फिल्मी दुनिया की चकाचौंध और उसके पीछे छिपे काले राज उजागर करता थ्रिल और सस्पेंस का नायाब कॉकटेल हीरोइन की हत्या
Adrishya Jaal
- Author Name:
Amit Dubey +1
- Book Type:

- Description:
क्या एक व्हाट्सएप कॉल रिसीव करना, आपकी ज़िंदगी की सबसे बड़ी ग़लती हो सकती है? आपने अगर ये नम्बर अपने फ़ोन से डायल कर दिया तो आपका फ़ोन हैक हो जाएगा। उसको एक मिस्ड कॉल आई और साफ़ हो गए उसके अकाउंट से पूरे सात लाख रूपए। उसका सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट नहीं था, फिर भी वो शिकार वो गई साइबर क्राइम की। एक बर्गर की क़ीमत 45,000 रूपए! वो खेल रहा था पबजी(PUBG) गेम और साफ़ हो गए उसके अकाउंट से पूरे पाँच लाख रूपए! कैसे क्लोन हो गया उसका फ़िंगर प्रिंट और ख़ाली हो गया बैंक अकाउंट? एटीएम(ATM) कार्ड तो उसकी जेब में ही था, फिर कैसे किसी ने उसके अकाउंट से पैसे निकाल लिए! कैसे एक चीफ़ इनफ़ार्मेशन सिक्योरिटी अफ़सर को हैक कर लिया एक 15 साल के लड़के ने? क्या आप विश्वास करेंगे कि जिसने आप को लूटा है वो दो साल पहले मर चुका है? कैसे एक 17 साल का लड़का बन गया ट्विटर के लिए सबसे बड़ी मुसीबत? उसकी ज़िंदगी की क़ीमत सिर्फ़ दो बिटकॉइन। क्या आप जानते हैं, आपके वाई-फ़ाई(Wi-FI) से हैकर्स क्या-क्या पता कर सकते हैं?
Inspector Ranjeeta
- Author Name:
Mamta Chandrashekhar
- Book Type:

- Description:
इंस्पेक्टर रंजीता नामक यह पुस्तक 20 ऐसी कहानियों का संग्रह है, जिसमें रोमांच है, रहस्य है। ये सारी कहानियाँ एक ऐसी पुलिस अधिकारी से गहरा संबंध रखती हैं, जोकि एक खूबसूरत युवती है। वह अपनी सूझबूझ से जटिलतम पुलिस प्रकरणों की विवेचना कर सुलझा लेती है। ये सारी ऐसी कहानियाँ हैं, जो वर्तमान आधुनिक समाज में जब-तब घटित हो ही जाती हैं। इस कहानी की मुख्य किरदार इंस्पेक्टर रंजीता इस प्रकार की घटनाओं की बड़ी ही बहादुरी से छानबीन कर अपराधी को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचा देती है। उसके कार्य करने का ढंग बेहद रोमांचकारी है। जिसकी झलक इन कहानियों में दृष्टिगत होती है। रोचक ढंग से लिखी गई इन कहानियों में सत्यता के धरातल के साथ-साथ कल्पना की उड़ान का खूबसूरत संयोजन देखने को मिलता है। इस पुस्तक से निश्चित तौर पर जनसामान्य को अपराध व अपराधी की प्रवृत्ति को समझने में सहूलियत होगी। साथ ही पुलिस अधिकारियों को भी इंस्पेक्टर रंजीता की कार्यशैली से आपराधिक प्रकरणों को सुलझाने में मदद मिलेगी। दरअसल अपराधी का तरीका व स्थान भले ही भिन्न हो, परंतु आपराधिक मानसिकता के दायरे लगभग एक ही चादर ओढ़कर समाज में दाखिल होते हैं।
Rail Locomotive Ka Bhoot
- Author Name:
Sumit Sinha
- Book Type:

- Description:
रेल लोकोमोटिव भूत का क्या भूत होते हैं और अपना प्रतिशोध लेते हैं ? क्या ऐसे भी भूत होते हैं जो सच्चाई और न्याय के लिए प्रतीक्षा करते हैं और तब मुक्त होते हैं ? उस रेल लोकोमोटिव कारखाने के खंडहर में वाकई भूत प्रेत रहते थे या यह बातें किसी अपराधकथा पर डाला गया ऐसा परदा था जिसके पार जाने की किसी की हिम्मत न पड़े? भूत, प्रेत, किसी अज्ञात शक्ति की छाया … ये ऐसी बातें हैं जिससे मनुष्य हमेशा रोमांचित, भयभीत और आकर्षित होते रहे है। विज्ञान इन बातों को नहीं मानता लेकिन जनमानस का एक बड़ा हिस्सा इन बातों पर विश्वास करता आया है। तर्क और आभास, विश्वास और अविश्वास के इसी कठिन संतुलन बिंदु की कथा है- रेल लोकोमोटिव का भूत ।
Suspense Stories
- Author Name:
Frank R. Stockton +1
- Book Type:

- Description:
Are you a fan of suspense and mystery stories? If so, then you won't want to miss out on "Classic: Suspense Stories". This book is a must-read for anyone who loves a good thriller, and it's sure to keep you on the edge of your seat from start to finish. The book is a collection of classic suspense stories from some of the greatest authors of all time. Frank R. Stockton, Guy de Maupassant, Charles Chestnutt, Arthur Conan Doyle, John Collier, Shirley Jackson, Robert Sheckley , these stories have stood the test of time and continue to captivate readers today. One of the best things about this book is the variety of stories it contains. Whether you prefer psychological thrillers, whodunits, or supernatural mysteries, you'll find something to suit your tastes in "Classic: Suspense Stories". The book includes stories that are both familiar and lesser-known, so you're sure to discover some new favorites as well. In addition to the thrilling plots, these stories are also masterfully crafted. The authors use clever twists, subtle clues, and suspenseful pacing to keep readers guessing until the very end. You'll find yourself completely absorbed in each story, trying to solve the mystery before the big reveal. Another great feature of "Classic: Suspense Stories" is that it's perfect for both casual readers and literature buffs. The stories are accessible and easy to follow, but they also showcase the writing talents of some of the greatest authors in history. You'll enjoy the thrill of the suspenseful plots while also appreciating the artistry of the prose. Classic suspense stories written by some masters of this genre.
COV-19
- Author Name:
Abhishek Joshi
- Book Type:

- Description:
"हेलो! वाइट हाउस..." “अगर काम हो गया है तो उधर से निकल जाओ, और दोबारा कॉल मत करना।” यूं तो चमगादड़ चीन के वुहान में बिकने पहली दफा ही आये थे, मगर जिस तरह उन्हें बेचा गया, या यूं कहें देखते ही देखते सारे ही बिक गए, सिर्फ एक इत्तेफ़ाक़ था या कोई साजिश। जिस तरह वायरस फैला, क्या ये सिर्फ एक बीमारी हैं या कोई बायो-वेपन? सीआईए, रॉ और दुनिया की जानी मानी सीक्रेट एजेंसीज़ क्या चाहतीं हैं? अमेरिका और चीन की इसमें क्या भूमिका है, और क्यूँ थी सबकी नजर भारत पर? नैंसी पार्कर; भावी उपराष्ट्रपति, इस पूरे मामले की जांच चाहती है। नोर्बेर्ट; रोम में रहने वाला एक बूढ़ा, जिसे आत्महत्या करनी है। डॉ॰ सोलोमन; जिसके पास वैक्सीन बनाने का ठेका है। इनमें से कोई तो है जो जानता है कोविड-19 का काला सच। जानने के लिए पढ़िए, आखिरी प्रेम गीत जैसे सफल और चर्चित उपन्यास के लेखक, अभिषेक जोशी का नायाब अन्तर्राष्ट्रीय राजनीतिक थ्रिलर COV-19: अंत या नई शुरुआत
Article 15 : Ab Fark Layenge!
- Author Name:
Gaurav Solanki +1
- Book Type:

- Description:
‘आर्टिकल 15’ एक अलग तरह की अपराध कथा है। उन अपराधों की कहानी, जिनका हिस्सा जाने-अनजाने हम सब हैं। यह फ़िल्म पिछले कुछ सालों में हमारे आसपास घटी कई घटनाओं से प्रभावित है। एक दिलचस्प थ्रिलर के रास्ते यह भारत के वर्तमान सामाजिक राजनैतिक हालात की परतें उधेड़ती है, सवाल करती है, रास्ते सुझाती है। भारतीय समाज में फ़र्क़ पैदा करनेवाला सबसे बड़ा कारण 'जाति' आज भी करोड़ों लोगों को अमानवीय ज़िन्दगी जीने पर मजबूर करता है, उन्हें कमतर इंसान मानता है। 'सामाजिक व्यवस्था' के नाम पर सदियों से चल रही इस नाइंसाफ़ी के सामने यह फ़िल्म भारत के संविधान को रख देती है और आँखों में आँखें डालकर हम सबसे पूछती है कि और कितने ज़ुल्म करने हैं तुम्हें?
Maut Bulati hai
- Author Name:
Satya Vyas
- Book Type:

- Description:
हुसैनगंज पुलिस को क्रिस्तानी कब्रिस्तान के बाहर एक लाश मिली है और रेलवे पुलिस को मंडावली रेलवे ट्रैक पर दूसरी लाश। क़ातिल आला दर्जे का शातिर है। वह दो अलग-अलग दायरे में काम करनेवाली पुलिस को आपस में उलझा देता है। और समस्या केवल यही नहीं है। यह भी है कि एक लाश के साथ तीन हाथ है। कौन मजलूम है और कौन मुजरिम। कौन मक़तूल है और कौन क़ातिल। अगर आप यह केस इंस्पेक्टर नकुल से पहले सुलझा पाते हैं तो सबसे पहले अपने दिमाग को ही शक के दायरे में खड़ा करें। क्योंकि फिर आप भी क़ातिल की तरह ही सोचते हैं।
That Night
- Author Name:
Nidhi Upadhyay
- Book Type:

- Description:
What happens when an innocent prank goes horribly wrong? Natasha, Riya, Anjali and Katherine were best friends in college – each different from the other yet inseparable – until that night. It was the night that began with a bottle of whisky and a game of Ouija but ended with the death of Sania, their unlikeable hostel mate. The friends vowed never to discuss that fateful night, a pact that had kept their friendship and guilt dormant for the last twenty years. But now, someone has begun to mess with them, threatening to reveal the truth that only Sania knew. Is it a hacker playing on their guilt or has Sania’s ghost really returned to avenge her death? As the faceless enemy closes in on them, the friends come together once again to recount what really happened that night. But when the story is retold by each of them, the pieces don’t fit. Because none of them is telling the whole truth . . . That Night is a dark, twisted tale of friendship and betrayal that draws you in and confounds you at every turn.
A Murder on Malabar Hill
- Author Name:
Sujata Massey
- Book Type:

- Description:
Bombay, 1921. Intrepid and intelligent, young Perveen Mistry joins her father’s prestigious law firm to become one of India’s first female lawyers. Her tumultuous past also makes her especially devoted to championing and protecting women’s rights. When Mistry Law is appointed to execute the will of Omar Farid, a wealthy mill owner, Perveen’s suspicions are aroused by a curious provision which could disinherit Farid’s three widows and leave them vulnerable. Are the Farid widows–who live in strict seclusion, never leaving the women’s quarters or speaking to men–being duped by an unscrupulous guardian? Perveen decides to investigate, but when tensions escalate to murder, it becomes clear that her own life is in mortal peril and she will need to use everything in her power to outwit a dangerous criminal.
Manohar Kahaniyan Sataya Apradh Khathaen
- Author Name:
Paresh Nath
- Book Type:

- Description:
मनोहर कहानियां कत्ल और फ़रेब की सत्य कथाएं क़ानून अंधा हो तो जुर्म नाचता है और इंसाफ़ रोता है। कोई अपनी ही मौत की स्क्रिप्ट लिख रहा है- बेख़ौफ़, बेपरवाह । कैंसर अस्पताल से दवा की जगह मौत बेची जा रही । दौलत के लिए एक अफ़सर बहू ससुर का क़त्ल करती है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर चल रही है ब्लैकमेलिंग की संगठित दुनिया । इश्क के नाम पर हो रहा है छल, और रिश्ते हवस की आग में जल रहे हैं। ये सिर्फ कहानियां नहीं, हमारे आस-पास की सच्चाइयां हैं, जो कभी भी आपके दरवाज़े पर दस्तक दे सकती हैं। 'मनोहर कहानियां' पत्रिका कई पीढ़ियों के लिए मनोरंजन, ज्ञानवर्धन और जागरूकता का स्रोत रही है, अब नयी पीढ़ी की बारी है। हर जुर्म के पीछे एक साज़िश होती है और इंसाफ़ की धीमी मगर सधी हुई आहट भी ।
Forever is a Lie
- Author Name:
Novoneel Chakraborty
- Book Type:

- Description:
The best thing happened to her . . . but in the worst way possible . . . Prisha Srivastav turned eighteen two months back. Hailing from Faridabad, she studies mass communication in Bengaluru. She meets a mysterious man, double her age, who goes by the name 'the mean monster' in the Bengaluru party circuit. Intrigued, she pursues him and falls for him. However, there's a problem. Prisha doesn't know he kills the one who loves him. Literally. From the master of twists, Novoneel Chakraborty, comes another beguiling tale of dark romance and thrill that won't let you put the book down till the last page.
Hidden Files True Cyber Crime Investigation Stories By Amit Dubey
- Author Name:
Amit Dubey
- Book Type:

- Description:
Hidden Files - True Cyber Crime Investigation Stories By Amit Dubey What happens when the virtual world collides with the real? When a stolen SMS costs lakhs, when a Facebook "like" is tied to crores, or when your wife’s pictures are sold on WhatsApp? HIDDEN FILE takes you inside the chilling and true world of cybercrime, where every click, message, and download can turn into a life-altering trap. Famous Cybercrime investigator and storyteller Amit Dubey brings together gripping real-life cases that feel stranger than fiction—ATM robbers on highways, criminals hiding behind mobile games, and the dark alleys of the Silk Road on the dark web. Through these riveting accounts, Dubey reveals how ordinary people—students, professionals, families—fall prey to digital deception, and how law enforcement battles faceless criminals across screens and servers. This book is not just about crime—it is about awareness. Every story is a warning, every chapter a lesson on how to protect yourself in a connected world
Hidden Files True Cyber Crime Investigation Stories By Amit Dubey
Amit Dubey
17% off₹ 275
₹ 228.25
Available
The Babel Murders
- Author Name:
Abhishek Roy
- Book Type:

- Description:
In a near-future world torn apart by frequent school shootings, society is divided between the Globalists, who want unity, global uniformity and peace, and the Segmentists, who fight for individual freedom and expression. Amidst this chaos, a group of academics studying an ancient Amazonian tribe is mysteriously killed, sparking a series of deaths among top linguists and scientists. Professor Neel Dutta is plunged into investigating these murders linked to Neo-Esperanto, a primordial perceptive language that could enhance human communication. With his ex-girlfriend and fellow academic, Devin Jones, they must outsmart deadly assassins, unravel the Mertongue Project’s secrets and confront the enigmatic Thanatos across continents to prevent a global catastrophe while confronting their own pasts and the dark secrets of those they once trusted.
Dhaai Chal
- Author Name:
Naveen Chaudhary
- Book Type:

- Description:
सत्ता की हिस्सेदारी के लिए कुछ तबकों के बीच ठनी वर्चस्व की लड़ाई, जिनकी तरफ देश की आम जनता बड़ी उम्मीदों से ताकती रहती है। एक बलात्कार को राजनीति की बिसात बना देने वालों की कहानी, जिनसे लोग न्याय के लिए साथ की अपेक्षा रखते हैं। धर्म, जाति, मीडिया और राजनीति के नेक्सस की एक ऐसी आपराधिक कथा जो किसी काल्पनिक या दूर की दुनिया की बात नहीं; बल्कि हमारे आसपास रोज़ घट रही घटनाओं का कच्चा चिट्ठा है। छल-प्रपंच और निजी सम्बन्धों के भीतर चल रहे राजनीतिक समीकरणों की एक ऐसी कथा जो चौंकाती तो है, लेकिन बेभरोसे की नहीं लगती। ‘ढाई चाल’ उपन्यास इस समय की राजनीति की रोमांचक कथा है। राजनीति जो घर और रिश्तों में जड़ें पसार चुकी है, राजनीति जो हमारे समय का सबसे बड़ा मनोरंजन है, राजनीति जो कि अब थ्रिलर है। यही कारण है साजिश और सस्पेंस—किताब के आख़िरी पन्ने तक पाठक को साथ बनाए रखते हैं।
lucknow Arey tauba
- Author Name:
Alok Mishra
- Book Type:

- Description:
लखनऊ जितना नवाबों के लिए जाना जाता है उतना ही शायरों के लिए भी। पर उस दिन के बाद ये शहर टैक्सी ड्राइवर शरद सिंह के लिए भी जाना जाने लगा । क़िस्मत ने ऐसा खेल खेला कि इस एक अकेले के पीछे शायराना शहर के सारे धुरंधर पड़ गये । जैसे चाहने वाले मीर की कब्र ढूढ़ते हैं वैसे मारने वाले शरद सिंह को ढूढ़ रहे थे । किसी ज़माने में इसी लखनऊ की गलियों में अपनी मोहब्बत के हाथों में हाथ डाले शरद नवाबों की तरह घूमता था । और अब हाल ये था कि जान बचाने के लिए मारा-मारा फिर रहा था । दिन जवानी के थे और दौर मुसीबतों का। वो वक़्त कुछ और था जब शरद किसी का जान-ए-जिगर हुआ करता था। अब जो थे वे जानी दुश्मन थे। बीते दिनों पिताजी शरद से लखनऊ छुड़वाना चाहते थे और शरद ने मना कर दिया था। पर हालात ने शरद को ऐसे मोड़ पे खड़ा कर दिया था कि वो हर साँस साँस में कह रहा था- लखनऊ अरे तौबा !
Ekatma Bharat Ka Sankalp
- Author Name:
Devesh Khandelwal
- Book Type:

- Description:
स्वतंत्रता के पश्चात् भारत के इतिहास में अनेक महान् विभूतियों को मात्र इस कारण भुला दिया गया, क्योंकि वे नेहरूवादी राजनीति का हिस्सा नहीं थीं अथवा उन्होंने साम्यवाद और समाजवाद के मॉडल को भारतीयता के अनुकूल नहीं पाया था। इन महापुरुषों को भारत के समृद्ध इतिहास पर गर्व था। वे जीवनपर्यंत उसकी गौरवशाली प्रतिष्ठा को पुनर्स्थापित करने के प्रयत्न करते रहे। भारत की अंता उनके लिए सर्वोपरि थी और इसे स्थायी रखने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। इन्हीं में से डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बीसवीं शताब्दी के अभूतपूर्व राजनीतिज्ञ थे। ‘एकीकृत भारत का संकल्प’ 1946-1953 तक जम्मू-कश्मीर के संदर्भ में उठे प्रश्नों का संपूर्ण समाधान है। इसके प्रत्युत्तर में तत्कालीन सरकार ने डॉ. मुखर्जी को सांप्रदायिक और फासीवाद घोषित कर दिया, क्योंकि इस राज्य के लिए अपनाई गई नीतियों के वे समर्थक नहीं थे। ये नीतियाँ वास्तव में कभी भारत के हित में नहीं थीं। हालाँकि, डॉ. मुखर्जी का कहना था कि संपूर्ण भारत में समान संविधान, एक ध्वज, एक प्रधानमंत्री और एक राष्ट्रपति होना चाहिए। यह पुस्तक केंद्र की नेहरू सरकार और राज्य की अब्दुल्ला सरकार की विफलताओं को सामने लाती है, जिन्होंने राज्य में गतिरोध पैदा किया। साथ ही यह डॉ. मुखर्जी के तर्कों पर गहन और निष्पक्ष अध्ययन प्रस्तुत करती है। भारत माँ के अमर सपूत डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के संघर्ष, शौर्य और ‘एकात्म भारत’ के उनके संकल्प को रेखांकित करती पठनीय पुस्तक।.
Adrishya Jaal : Cyber Crime Ki Sachi Kahaniyan
- Author Name:
Prof. Triveni Singh(IPS) +1
- Book Type:

- Description:
विश्व ने जैसे-जैसे ख़ुद को विकास के पथ पर बढ़ाया है, उसने नई-नई तकनीक और इंटरनेट के सहारे से कई कठिन काम को आसान करते हुए एक आभासी दुनिया को भी गढ़ा है। इसी के समानांतर एक साइबर क्राइम की दुनिया भी बन गई है, जहाँ लोगों के साथ अपराध होते हैं। आज जब डिजिटल ढंग से दुनिया में लगभग हर काम हो जाता है जिससे समय में बचत के साथ-साथ सहूलत भी होती है, ऐसे में इंटरनेट पर निर्भरता बढ़ना लाज़मी है। भारत के अंदर कोरोना काल में जब पूरा देश लॉकडाउन के कारण अपने-अपने घरों में बंद था, उस दौरान डिजिटल दुनिया लगातार काम कर रही थी, मोबाइल और लैपटॉप ने दुनिया को नए विकल्प दिए थे। लेकिन इसी क्रम में साइबर क्राइम भी बहुत तेजी से बढ़ा, साइबर अपराधियों ने कोरोना काल में लोगों के अधिक ऑनलाइन होने का फ़ायदा उठाया और उन्होंने लोगों की डिजिटल चीज़ों को लेकर कम जानकारियों से, तकनीकी चालाकियों से, लालच देकर, उनकी मजबूरी का फ़ायदा उठाकर और कभी कोविड के नाम पर डराकर उन्हें लूटा है। यह किताब और इसकी कहानियाँ कोरोना काल में लोगों के साथ हुए साइबर क्राइम का एक दस्तावेज है जिसे आसान नरेशन, क्यूरोसिटी और थ्रिल के साथ पेश किया है। इन कहानियों का उद्देश्य केवल इन्हें कह देना मात्र नहीं है, बल्कि लोगों को उनके साथ हो सकने वाले साइबर क्राइम से पहचान कराना है। आज के इतने गतिशील युग में जब धोखाधड़ी मामूली बात हो चली है, यह किताब लोगों को ऐसे हिडन क्राइम्स से अवेयर कर रही है जो कभी भी, किसी भी समय आपकी मेहनत से जोड़ी गई पूँजी को आपसे छीन सकती है। भारत के अलग-अलग हिस्सों की ये कहानियाँ सिर्फ़ कहानियाँ नहीं सबक़ और सीख का पाठ है। हम उम्मीद करते हैं इन कहानियों को पढ़कर आप साइबर क्राइम से बच सकेंगे और उन लोगों की भी मदद कर पाएँगे जो ऐसे हालात में जान ही नहीं पाते कि उनके साथ क्या हुआ और अब उन्हें क्या करना चाहिए।
Adrishya Jaal : Cyber Crime Ki Sachi Kahaniyan
Prof. Triveni Singh(IPS)
20% off₹ 175
₹ 140
Out of Stock
Varchasva
- Author Name:
Rajesh Pandey
- Book Type:

- Description:
नब्बे के ही दशक में जब राजनेताओं के दिन-दहाड़े सरेआम मर्डर होने लगे तो ज़ाहिर है कि नेताओं के मन में ख़ौफ़ बैठ जाना ही था और नई पीढ़ी के वह लोग, जो देश के लिए राजनीति के सहारे कुछ करने की वाक़ई चाह रखते थे, उन्होंने इस राह पर चलने के अपने इरादों पर लगाम लगा दी। राजनीति को अपराधियों, हत्यारों, डकैतों और बलात्कारियों के हाथों में जाने देने का यह यथार्थ बड़ा भयावह था। बस, यही वह समय था जब बड़े-बड़े ख़ूँख़्वार अपराधियों के लिए राजनीति के प्रवेश द्वार पर स्वागत के लिए फूल मालाएँ लेकर ख़ुशी-ख़ुशी लोग नज़र आने लगे। राजनीति के अपराधीकरण या अपराध के राजनीतिकरण की यह शुरुआत धमाकेदार थी, उसमें ग्लैमर था, धन-दौलत थी और आधुनिक हथियारों को निहारने का मज़ा भी और जलवा अलग से। इन सियासी माफ़ियाओं की गाड़ियों का क़ाफ़िला जिधर से गुज़र जाता, सड़कें अपने आप ख़ाली हो जाया करती थीं। उन्हीं दिनों की पैदावार एक ऐसा अपराधी श्रीप्रकाश शुक्ला था जिसके आतंक ने यूपी और बिहार में सबकी नींदें उड़ा दी थीं। उसे किसी का भय नहीं था। आँखों में किसी तरह की मुरौवत नहीं थी। वह ऐसा बेदर्द इनसान था जिसने गोरखपुर में केबल के धंधे में पैर ज़माने के लिए एक हफ़्ते में ही एक-एक कर दर्जन भर लोगों को मार डाला था। श्रीप्रकाश शुक्ला जैसे दुर्दान्त अपराधी को यूपी पुलिस की एसटीएफ़ ने दिल्ली से सटे ग़ाज़ियाबाद में मार गिराया।...इसी इनकाउंटर के इर्द-गिर्द घूम रही है इस किताब की पूरी स्क्रिप्ट... श्रीप्रकाश शुक्ला के इनकाउंटर की पूरी कहानी इसमें मौजूद है। यह किताब इस बेहद चर्चित मुठभेड़ की पूरी दास्तान बयान करती है।
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book