Shikhar 20 Business Ke Naye Shikhar
(0)
₹
199
₹ 165.17 (17% off)
Available
Ships within 48 Hours
Free Shipping in India on orders above Rs. 1100
शिखर 20: बिज़नेस के नये शिखर बिज़नेस की दुनिया तेज़ी से बदल रही है। लेकिन क्या आप इसे बदलने वालों को जानते हैं? यह किताब ऐसे बीस भारतीयों की कहानी है, जिन्होंने नई संभावनाओं के द्वार खोले और उसे शिखर तक पहुँचाया। इसमें बदल रही तकनीक और अर्थव्यवस्था की समझ है। सफलता-असफलता का रोमांचक संघर्ष है। लेकिन इसका सबसे गहरा वह प्रभाव है जो पाठकों को कुछ नया कर गुजरने के साहस और उत्साह से भर देता है। इसकी हर कहानी जानकारी, समझदारी, साहस और संकल्प की एक सीढ़ी है।
Read moreAbout the Book
शिखर 20: बिज़नेस के नये शिखर बिज़नेस की दुनिया तेज़ी से बदल रही है। लेकिन क्या आप इसे बदलने वालों को जानते हैं? यह किताब ऐसे बीस भारतीयों की कहानी है, जिन्होंने नई संभावनाओं के द्वार खोले और उसे शिखर तक पहुँचाया। इसमें बदल रही तकनीक और अर्थव्यवस्था की समझ है। सफलता-असफलता का रोमांचक संघर्ष है। लेकिन इसका सबसे गहरा वह प्रभाव है जो पाठकों को कुछ नया कर गुजरने के साहस और उत्साह से भर देता है। इसकी हर कहानी जानकारी, समझदारी, साहस और संकल्प की एक सीढ़ी है।
Book Details
-
ISBN9789392088292
-
Pages88
-
Avg Reading Time3 hrs
-
Age0-11 yrs
-
Country of OriginIndia
Recommended For You
Shikhar 20 : Sahitya Ke Naye Shikhar
- Author Name:
Ashish Mishra
- Book Type:

- Description:
शिखर 20 साहित्य के नये शिखर साहित्य हमारे जीवन के साथ बदलता जाता है। बल्कि जीवन से तेज़ बदल सकता है- क्योंकि वह भविष्य में भी झाँक सकता है। इसलिए मिलेगा कि आज हम जो कुछ महसूस करते हैं, उसे पिछली सदी के अनेक लेखक लिख चुके हैं। यही इसकी सतत प्रासंगिकता का कारण है। इसमें पिछली सदी के वे साहित्यकार हैं, जिन्होंने आज़ादी के बाद हिन्दुस्तानी साहित्य को सँवारा। यह किताब इन लेखकों का परिचय-संग्रह भर नहीं है। इसमें इन रचनाकारों की खूबियों का मूल्याँकन और महत्त्वाकांक्षी युवा लेखकों के सीखने के लिए भी बहुत कुछ है।
Tim Cook
- Author Name:
Ashish Mishra
- Book Type:

- Description:
यह कहानी उस इन्सान की है, जिसने स्टीव जॉब्स के साथ और CEO रूप में उसके बाद एप्पल को नयी उड़ान और नया आसमान दिया. टिम कुक कुछ से बहुत कुछ टिम कुक कहते हैं कि आप सबकुछ नहीं कर सकते, लेकिन ईश्वर ने आपको जितनी क्षमता दी है उससे किसी एक क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ सकते हैं। इसमें ज़रूरत है तो स्वप्न, शिद्दत, मेहनत और धैर्य की। टिम की यह कहानी बताती है कि इस संसार की महानतम चीजें इन्हीं गुणों से होती हैं। टिम ने अपनी माँ के साथ दूकान में काम किया। अख़बार में काम किया। कॉम्पैक में काम किया और फिर दुनिया की अग्रगामी कम्पनी के CEO बन गये। इसमें एक नायक का संघर्ष, उसका समय और पिछले दशकों में तकनीक में आये बदलावों का पूरा परिदृश्य उभरता है।
Elon Musk : CEO Series
- Author Name:
Ashish Mishra
- Book Type:

- Description:
इस पुस्तक में हम जानेंगे एक ऐसे व्यक्ति के बारे में जिसने सिर्फ पैसे कमाने के लिए ही नहीं, बल्कि बदलाव की दिशा में नेतृत्व किया। यह एक कहानी है उस आदमी की, जिसने अपने संघर्षों को आत्मविश्वास में बदला और दुनिया को अद्वितीय रूप से स्पर्श किया। इस आदमी ने बचपन में पिता की छाया में पिड़ित होने के बावजूद, स्कूल में दबंग लड़कों की ज़ुल्मी सत्ता से सामना किया। साथ ही, उसने दक्षिण अफ्रीका से शुरू करके कनाडा और फिर अमेरिका तक का सफर किया, जहां उसने अपनी तमाम कमजोरियों को परास्त करने का संकल्प किया। इस पुस्तक में हम उसके संघर्षों, सफलता की कहानी, और दुनिया के सबसे अमीर आदमी बनने की राह में उन रहस्यों को जानेंगे जिन्होंने उसे आगे बढ़ने में मदद की। आज की दुनिया में जब हर दिन कुछ नया हो रहा है, तो इस पुस्तक के माध्यम से हम ईलॉन मस्क की विचारशीलता, नए विचार, और नेतृत्व की कला से परिचित हो सकते हैं। इसमें उनके सपनों की मिसाल है, जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। अगर आप जीवन में कुछ करना चाहते हैं, तो इस पुस्तक को पढ़कर उस उत्साह, साहस, और निरंतरता की मिसाल से आभास करें। इस पुस्तक से आपको नये सोचने का संबोधन होगा और आप भी अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में सफल हो सकते हैं।
Tim Cook
- Author Name:
Ashish Mishra
- Book Type:

- Description:
यह कहानी उस इन्सान की है, जिसने स्टीव जॉब्स के साथ और CEO रूप में उसके बाद एप्पल
को नयी उड़ान और नया आसमान दिया.
टिम कुक
कुछ से बहुत कुछ
टिम कुक कहते हैं कि आप सबकुछ नहीं कर सकते, लेकिन ईश्वर ने आपको जितनी क्षमता दी
है उससे किसी एक क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ सकते हैं। इसमें ज़रूरत है तो स्वप्न, शिद्दत,
मेहनत और धैर्य की। टिम की यह कहानी बताती है कि इस संसार की महानतम चीजें इन्हीं
गुणों से होती हैं। टिम ने अपनी माँ के साथ दूकान में काम किया। अख़बार में काम किया।
कॉम्पैक में काम किया और फिर दुनिया की अग्रगामी कम्पनी के CEO बन गये।
इसमें एक नायक का संघर्ष, उसका समय और पिछले दशकों में तकनीक में आये बदलावों का
पूरा परिदृश्य उभरता है।
Suspense Kahaniyan
- Author Name:
Ashish Mishra
- Book Type:

- Description:
एक बूढ़ा जो कार रेसिंग इसलिए करता है कि दो जून की रोटी खा सके, जिसकी कार पुराने मॉडल की है और ख़ुद तो पिछले ज़माने का है ही, क्या वह जीत पाएगा? एक औरत जिसके एक बेटे को उसके ही दूसरे बेटे ने मार डाला। वह अपने उस बेटे से मरे हुए बेटे का बदला लेना चाहती है, लेकिन आखिर में होता क्या है? वह आदमी जिसे राजकुमारी से प्रेम करने का दंड मिला, उसके भाग्य में कोई औरत आएगी या बाघ ! ये ऐसी रोमांचक कहानियाँ हैं, जिन्हें पढ़ते हुए बस आप जान लेना चाहते हैं कि हुआ क्या, लेकिन लेखक आपकी कुतूहल से खेलता रहता है! ये इस जोनर के श्रेष्ठ लेखकों की सबसे लोकप्रिय कहानियाँ हैं ।
School of Dreamers
- Author Name:
Ashish Mishra
- Book Type:

- Description:
"If you dream, you know what you want from life." Kerem and his schoolmates are surprised to hear their teacher's request. She wants all of them to dream for five minutes at the beginning of the lesson. She encourages them to dream without any fear and limits. So they start dreaming... And the adventure starts as they travel back and forth in time.
Kabeer ke Management Sootra
- Author Name:
Gurucharan Singh Gandhi
- Book Type:

- Description:
कबीर के विचार खुली हवा के झोंकों की तरह हैं, जो मन के कोने में छिपी गाँठों को खोलकर हमें खुली हवा में साँस लेकर खुशहाल जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। कबीर के विचार सामाजिक परिप्रेक्ष्य में ही नहीं, वरन् ‘कॉरपोरेट वर्ल्ड में भी कदम-कदम पर हमारे काम आते हैं। वे बताते हैं कि दर्शन का संतुलन कार्य से और सिद्धांत का संतुलन व्यवहार से किस प्रकार स्थापित किया जा सकता है। प्रस्तुत पुस्तक में कबीर के विचारों द्वारा सफलता और खुशी के बीच के संतुलन, तरीकों और नतीजों के बीच के तनाव, नेतृत्व नाम की पहेली को सुलझाने इत्यादि पर प्रकाश डाला गया है। कबीर अपने विचारों में कर्मचारी के समक्ष मौजूदा चुनौतियों और संघर्षों की चर्चा करते हैं। वे समाधान भी सुझाते हैं और कहते हैं— —सिद्धांत और आडंबर छोड़ें तथा तथ्यात्मक बनें। —अपने तार्किक प्रश्नों के उत्तर सक्षम व्यक्ति से पूछें। —सही मार्गदर्शक चुनें और बनें। —कार्यों को मनोयोग से निबटाएँ और इस दौरान अपना व्यवहार संयमित रखें। कबीर का अपना निजी जीवन कर्तव्य-परायणता की मिसाल था। वे स्वयं एक चलते-फिरते ‘कॉरपोरेट वर्ल्ड थे। प्रस्तुत पुस्तक में उनके कर्तव्यनिष्ठ जीवन और प्रेरक विचारों को इस प्रकार से प्रस्तुत किया गया है कि उन्हें जीवन में उतारकर हम अपने कामकाजी जीवन को सुदृढ, सुचारू, सरल, उर्वर और समाजोपयोगी बना सकते हैं, जो निश्चित ही सबके लिए फलकारी साबित हो सकता है। एक उपयोगी एवं संग्रहणीय पुस्तक|
Swami Dayanand Saraswati
- Author Name:
Madhur Athaiya
- Book Type:

- Description:
आधुनिक भारत के महान् चिंतक, समाज-सुधारक व देशभक्त दयानंद सरस्वती का जन्म 12 फरवरी, 1824 को टंकारा में जिला राजकोट, गुजरात में हुआ था। उनके पिता का नाम करशनजी लालजी तिवारी और माँ का नाम यशोदाबाई था। उनके पिता एक कर-कलेक्टर होने के साथ एक अमीर, समृद्ध और प्रभावशाली व्यक्ति थे। दयानंद सरस्वती का असली नाम मूलशंकर था और उनका प्रारंभिक जीवन बहुत आराम से बीता। महर्षि दयानंद के हृदय में आदर्शवाद की उच्च भावना, यथार्थवादी मार्ग अपनाने की सहज प्रवृत्ति, मातृभूमि की नियति को नई दिशा देने का अदम्य उत्साह, धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक दृष्टि से युगानुकूल चिंतन करने की तीव्र इच्छा तथा आर्यावर्तीय (भारतीय) जनता में गौरवमय अतीत के प्रति निष्ठा जगाने की भावना थी। उन्होंने किसी के विरोध तथा निंदा करने की परवाह किए बिना आर्यावर्त (भारत) के हिंदू समाज का कायाकल्प करना अपना ध्येय लिया था। महर्षि दयानंद ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा संवत् 1932 को गिरगाँव बंबई में आर्यसमाज की स्थापना की। अपने महाग्रंथ ‘सत्यार्थ प्रकाश’ में स्वामीजी ने सभी मतों में व्याप्त बुराइयों का खंडन किया है। स्वामी दयानंद के प्रमुख अनुयायियों में लाला हंसराज ने 1886 में लाहौर में ‘दयानंद एंग्लो वैदिक कॉलेज’ की स्थापना की तथा स्वामी श्रद्धानंद हरिद्वार के निकट काँगड़ी में गुरुकुल की स्थापना की।
Warren Buffett Ke Management Sootra
- Author Name:
Pradeep Thakur
- Book Type:

- Description:
वॉरेन बफे न केवल दीर्घकालिक निवेशक (लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर) रहे हैं, बल्कि व्यवसाय-प्रबंधक (बिजनेस मैनेजर) के रूप में भी अद्वितीय हैं। इन दोनों ही रूपों में बफे की सफलता का मूलमंत्र रहा है सही व्यवसाय का चयन। जी हाँ, वॉरेन बफे निवेशक के रूप में पेशेवर जीवन शुरू करने से भी बहुत पहले इस रहस्य की खोज कर चुके थे कि सभी व्यवसायों का अर्थशास्त्र एक समान नहीं होता। लेकिन कुछ विशेष प्रकार के व्यवसाय ऐसे होते हैं, जिनके अर्थशास्त्र स्वाभाविक रूप से उनका पक्ष में इतना अधिक काम करता है। अपने लंबे अनुभव, प्रखर चिंतन, दूरदृष्टि से बफे ने अपार सफलता प्राप्त की है। इस ज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए उनके बिजनेस और मैनेजमेंट सूत्रों को इस पुस्तक में संकलित किया गया है, जो नए उद्यमियों और बिजनेसमैन की सफलता का द्वार खोलने में सहायक होंगे।
Share Market Mein Chandu Ne Kaise Kamaya, Chinki Ne Kaise Ganwaya?
- Author Name:
Mahesh Chandra Kaushik
- Book Type:

- Description:
इस पुस्तक के माध्यम से आप यह सीख सकेंगे कि पोजिशनल ट्रेड में बड़ा मुनाफा कैसे बनाएँ और किस तरह शेयर के कारोबार से पैसे कमाए जा सकते हैं। आप स्वतः समझने लगेंगे कि आपको शेयर कब खरीदना है और कब बेचना है। आप यह भी सीख सकेंगे कि किस तरह पैसे गँवाने के जोखिम के बिना आप अपनी पसंद के शेयरों को बड़ी मात्रा में संचित रख सकते हैं। शेयर के अधिक-से-अधिक चढ़ने के साथ ही पैसे कमा सकते हैं और किसी भी शेयर में बड़ी गिरावट से पहले ही न्यूनतम हानि के साथ बाहर निकल सकते हैं। साथ ही यह सीख सकते हैं कि किस तरह अपने पोर्टफोलियो को हमेशा फायदे में रखें। आशा है कि यह पुस्तक आपकी मानसिकता में बदलाव लाएगी और निश्चित ही आप इस पुस्तक में दिए गए फॉर्मूलों के माध्यम से मनचाहा धन कमा सकेंगे। शेयर मार्केट के गुरु और उसकी बारीकियाँ बतानेवाली ऐसी व्यावहारिक पुस्तक, जिसे पढ़कर आप अपने निवेश को बेहतर तरीकों से करके अधिक धन कमा पाएँगे।
Aarthik Vatavaran : Badalte Aayam
- Author Name:
Dr. Vandna Dangi
- Book Type:

- Description:
हर किसी की इच्छा है कि एक बेहतर विश्व बने, जहाँ कंपनियाँ अपने हितधारकों से कुछ न छिपाते हुए अपने कामकाज के लिए प्रतिबद्धता लें और उनके कामकाज में पारदर्शिता हो। एक ऐसी वैश्विक अर्थव्यवस्था हो, जिसमें स्वतंत्र व्यपार संभव हो और सभी राष्ट्र एक दूसरे के व्यापारिक या आर्थिक हितों को नुकसान न पहुँचाते हुए अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नीतियों का निर्धारण करें। आज एक राष्ट्र में हलचल होती है, तो उसकी सरसराहट दूर तक सुनाई देती है। फिर वो जापान में आई सूनामी हो या यूरो जोन क्राइसिस या फिर अमेरिकी रेटिंग का डाउनग्रेड या भारत में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन, दुनिया भर के शेयर मार्केट इस प्रकार की घटनाओं से प्रभावित हुए बिना नहीं रहते। यही नहीं घरेलू स्तर पर भी जो सरकारी या संस्थागत निर्णय अथवा नीतियाँ निर्धारित की जाती हैं, उनका प्रभाव विभिन्न तबके के लोगों और विभिन्न आकार और क्षेत्र के उद्योगों पर अवश्य पड़ता है। इन्हीं सब समसामयिक नीतियों और ज्वलंत मुद्दों की व्याख्या करना, विवेचना करना और उन पर अपना दृष्टिकोण अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करना ही लेखिका का उद्देश्य है। सभी आयु वर्ग के पाठकों को ही नहीं, समाज और उद्योग-जगत् के लोगों के लिए उपयोगी पुस्तक।
Mera Aajeevan Karavas
- Author Name:
Vinayak Damodar Savarkar
- Book Type:

- Description:
भारतीय क्रांतिकारी इतिहास में स्वातंत्रवीर विनायकदामोदर सावरकर का व्यक्तित्व अप्रतिम गुणों का द्योतक है। 'सावरकर' शब्द ही अपने आपमें पराक्रम, शौर्य औरउत्कट देशभक्ति का पर्याय है। अपनी आत्मकथा मेरा आजीवन कारावास में उन्होंने जेल-जीवन की भीषण यातनाओं- ब्रिटिश सरकार द्वारा दो-दो आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद अपनी मानसिक स्थिति, भारत की विभिन्न जेलों में भोगी गई यातनाओं और अपमान, फिर अंडमान भेजे जाने पर जहाज पर कैदियों की यातनामय नारकीय स्थिति, कालापानी पहुँचने पर सेलुलर जेल की विषम स्थितियों, वहाँ के जेलर बारी का कूरतम व्यवहार, छोटी-छोटी गलतियों पर दी जानेवाली अमानवीय शारीरिक यातनाएँ यथा-कोडे लगाना, बेंत से पिटाई करना, दंडी-बेड़ी लगाकर उलटा लटका देना आदि का वर्णन मन को उद्वेलित करदेनेवाला है। विषम परिस्थितियों में भी कैदियों में देशभक्ति और एकता की भावना कैसे भरी, अनपढ़ कैदियों को पड़ाने का अभियान कैसे चलाया, किस प्रकार दूसरे रचनात्मक कार्यो को जारी रखा तथा अपनी दृढ़ता और दूरदर्शिता से जेल के वातावरण को कैसे बदल डाला, कैसे उन्होंने अपनी खुफिया गतिविधियों चलाई आदि का सच्चा इतिहास वर्णित है। इसके अतिरिक्त ऐसे अनेक प्रसंग, जिनको पढ़कर पाठकउत्तेजित और रोमांचित हुए बिना न रहेंगे। विपरीत-से-विपरीत परिस्थिति में भी कुछ अच्छा करने की प्रेरणा प्राप्त करते हुए आप उनके प्रति श्रद्धानत हुएबिनान रहेंगे।
Bharat Ke Janbaaz
- Author Name:
Lt. Gen Satish Dua (Retd)
- Book Type:

- Description:
भारतीय सेना के प्रशंसकों के लिए सर्वोत्तम और पठनीय पुस्तक। क्या आपने कभी सोचा है कि एक सैनिक का जीवन कैसा होता है? ‘भारत के जाँबाज’ भारतीय सेना के सबसे जाने-माने अधिकारियों में से एक की ओर से किया गया बेहद अनूठा वर्णन है। पुस्तक में जान की बाजी लगानेवाले अभियानों और साहसिक सर्जिकल स्ट्राइक की हैरतअंगेज कहानियाँ हैं। जंग लड़नेवाले सैनिक कितने कठोर प्रशिक्षण से गुजरते हैं; एल.ओ.सी. पर जीवन कैसा होता है, और कैसे होते हैं वे जवान, जो अपने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देते हैं—इनका अत्यंत प्रेरक और रोचक विवरण इस पुस्तक में प्रस्तुत है। इस पुस्तक में आप भारतीय सेना और हमारे शूरवीर जवानों को इतना करीब से देखेंगे जितना पहले कभी नहीं देखा होगा। भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, अप्रतिम त्याग-समर्पण और अद्भुत जिजीविषा का सजीव वर्णन करती पुस्तक, जो हर भारतीय को राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित करेगी।
Chart Pattern Evam Price Action Breakout Se Trading Kaise Karen
- Author Name:
Mahesh Chandra Kaushik
- Book Type:

- Description:
सबकुछ इस बात पर निर्भर करता है कि जो शेयर 5-10-15-20 प्रतिशत भागने वाला है, आप उसके प्राइस मूवमेंट से उसको पहचान सकें कि वह अब बढ़ने वाला है या गिरने वाला है। इसे 'प्राइस एक्शन मूवमेंट' कहते हैं; जैसे सूर्य निकलने से पहले ही ब्राह्ममुहूर्त में रात का अंधकार दूर होने लगता है, आकाश में लालिमा छा जाती है, जिससे आभास हो जाता है कि सूर्य निकलने वाला है। आजकल के शॉर्ट वीडियो स्टेटस और रील देख-देखकर मनुष्यों के एकाग्र होने की क्षमता कम हो रही है तथा 30 सेकंड तक पुस्तक पढ़कर वे आदत के मुताबिक उस पाठ को वहीं अधूरा छोड़कर, पन्ने पलटकर आगे से पढ़ने लगते हैं, ताकि पुस्तक में 30 सेकंड का कोई जादुई शॉर्टकट बताया गया हो तो उसे पढ़कर फटाफट ट्रेडिंग में मास्टर बन सकें। आप इसे एक पवित्र संयोग समझें कि यह पुस्तक आपके हाथों में आ गई है। इसलिए आप इसे साधारण पुस्तक न समझकर एक पवित्र पुस्तक समझकर पूर्ण विश्वास व आदर के साथ इसका एक-एक पेज समझ-समझकर पढ़ें और आत्मसात् करें। आप भले ही रोज एक-दो पेज ही पढ़ें, परंतु जो भी पढ़ें, उसे पूरी तरह से आत्मसात् किए बगैर आगे न बढ़ें। शेयर मार्किट में सफलता पाने के व्यावहारिक गुरुमंत्र बताती एक व्यावहारिक प्रामाणिक पुस्तक
Share Bazar Mein Nivesh, Trading Aur Speculation
- Author Name:
Raj Chawla
- Book Type:

- Description:
इस पुस्तक में शेयर बाजार के विभिन्न संदर्भों को समझाने के लिए केस स्टडी और वास्तविक जीवन की कहानियों के साथ निवेश, ट्रेडिंग और सट्टेबाजी की बुनियादी बातों का समावेश करने का प्रयास किया है। अधिकांश मामलों का अध्ययन, कहानियाँ और कमेंटरी वित्तीय बाजारों की ऊबड़-खाबड़ दुनिया में लेखक के व्यापक अनुभवों पर आधारित हैं। वित्तीय बाजार मूल रूप से विभिन्न प्रकार के लोगों और उनकी सोच के विविध तरीकों से युक्त होते हैं। मनुष्य के मनोविज्ञान पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि वित्तीय बाजारों में काम करते समय यह समझना जरूरी है। डर, लालच, पूर्वग्रह, भावना और अति आत्मविश्वास जैसे सबसे आम मनोवैज्ञानिक लक्षण निवेश के फैसले को प्रभावित करते हैं। यह पुस्तक शेयर बाजार में निवेश, टे्रडिंग और स्पेक्युलेशन के सभी विषयों को बहुत सरल-सुबोध भाषा में समझाती है। इसलिए हर निवेशक के लिए यह व्यावहारिक हैंडबुक है।
Indian Economy Ki Vishwa Mein Badhati Pahachan
- Author Name:
Dr. Vandna Dangi
- Book Type:

- Description:
"आज समग्र विश्व में कोरोना वायरस का सामान्य जनजीवन से लेकर प्रभावित देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर गंभीर असर पड़ा है। कोरोना के अप्रत्याशित कहर ने समूचे वैश्विक जगत को न केवल आर्थिक तौर पर आहत किया बल्कि अनिश्चितता का ऐसा माहौल पैदा कर दिया कि लॉकडाउन और अति उदार मौद्रिक व राजकोषीय नीतियों का कोई समीकरण कारगर होता नजर नहीं आ रहा। जाहिर तौर पर इंडियन इकोनॉमी भी इसका अपवाद नहीं है लेकिन जिस परिपक्वता के साथ भारत ने कोविड-19 के हमले का सामना किया, उससे समग्र विश्व में भारतीय अर्थव्यवस्था की पहचान बढ़ी है। बहरहाल, प्रस्तुत पुस्तक में संकलित लेख जिस समय-काल में लिखे गए हैं तब कोरोना की आहट तक नहीं थी। भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे तेज गति से विकास करनेवाली अर्थव्यवस्था का रुतबा हासिल करते हुए पाँच ट्रिलियन डॉलर की जी.डी.पी. हासिल करने के लक्ष्य का पीछा करती नजर आ रही थी। कोरोना और अन्य अनेक कारणों से भारत की आर्थिक विकास दर फिलहाल आहत भले ही हुई हो लेकिन दीर्घ काल में वह इन चुनौतियों का मुकाबला करते हुए अपना संतुलन पा ही लेगी। कारण यह है कि भारत की अर्थव्यवस्था समावेशी विकास की अवधारणा को लेकर आगे बढ़ रही है और आर्थिक सुधार का दायरा सामाजिक उत्थान, स्वच्छता और पर्यावरण-सुरक्षा को जिस प्रकार समेटे हुए है उससे तो यह कयास लगाया जा सकता है कि 21वीं सदी का भारत एक जीवंत अर्थव्यवस्था के रूप में विश्व में स्थापित होगा। भारतीय अर्थव्यवस्था में आ रहे विभिन्न बदलावों का वर्णन करती एक पठनीय कृति। "
Lokmata Ahilyabai
- Author Name:
Arvind Javlekar
- Book Type:

- Description:
This book doesn’t have description
Atmakatha : Ramprasad Bismil
- Author Name:
Ramprasad 'Bismil'
- Book Type:

- Description:
This book doesn’t have any description
The Boss
- Author Name:
Kamlesh Maheshwari +1
- Book Type:

- Description:
सितारों की तरफ छलाँग लगाएँगे तो चाँद मिले या नहीं, उड़ना सीख जाएँगे। पेड़ की टहनी की ओर हाथ बढ़ाएँगे और गिरे तो धूल-धूसरित ही होंगे। सवा सौ करोड़ भारतीयों में से आज 5 0 फीसदी की औसत उम्र 25 वर्ष है। वे यदि उड़ना सीख जाएँ तो खुद भी अमीर हो सकते हैं और देश भी। यह पुस्तक आपको ऐसे 5 0 उद्यमियों से रूबरू करवा रही है, जिन्होंने एक उड़ान भरी और वे बन गए हैं खुद के बॉस। महत्त्वपूर्ण यह नहीं है कि ये कब शिखर पर पहुँचेंगे, महत्त्वपूर्ण है इनसे मिलने वाला यह सबक— ‘‘ग्लोबल मार्केट का हिस्सा बन जाने के बाद हमारे देश में अमीर बनना आसान हो गया है, पर विरासत में मिली भरी पूँजी या किसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी की भारी-भरकम डिग्री, दोनों ही अमीर नहीं बनातीं। इसके लिए चाहिए बस एक नया सोच और उसे साकार करने का संकल्प, साहस व सूझबूझ!’’
Mere Sapnon Ka Bharat
- Author Name:
Dr. A.P.J. Abdul Kalam
- Book Type:

- Description:
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का स्वप्न है कि वर्ष 2020 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बने। प्रस्तुत पुस्तक में लेखकद्वय डॉ. कलाम व डॉ. सिवताणु पिल्लै ने इस स्वप्न को साकार करने की प्रक्रिया का बड़ी ही सूक्ष्मता और गहराई से विश्लेषण किया है। विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में छात्र, युवा, किसान, वैज्ञानिक, इंजीनियर, तकनीशियन, चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी, शिक्षाविद्, उद्योगपति, सैन्य कर्मी, राजनेता, प्रशासक, अर्थशास्त्रा्, कलाकार और खिलाड़ियों की क्या-क्या भूमिका हो सकती है, इसके बारे में भी उन्होंने महत्त्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। हाल के वर्षों में, जीवन-स्तर को बेहतर बनाने में प्रौद्योगिकी ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रौद्योगिकी एक ऐसा इंजन है, जिसमें देश को विकास तथा संपन्नता की ओर ले जाने और राष्ट्रों के समूह में उसे आवश्यक प्रतिस्पर्धात्मक लाभ उपलब्ध कराने की क्षमता है। इस प्रकार, भारत को एक विकसित देश में बदलने में प्रौद्योगिकी की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। आज भारत के पास प्रक्षेपण यानों, मिसाइलों तथा वायुयानों के सिस्टम डिजाइन, सिस्टम इंजीनियरिंग, सिस्टम इंटीग्रेशन तथा सिस्टम मैनेजमेंट की योग्यता और महत्त्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के विकास की क्षमता है—इस पुस्तक में इन सभी पहलुओं पर अनुकरणीय प्रकाश डाला गया है।
Customer Reviews
Be the first to write a review...
0 out of 5
Book