Ashish Mishra
Tim Cook
- Author Name:
Ashish Mishra
-
Book Type:

- Description: यह कहानी उस इन्सान की है, जिसने स्टीव जॉब्स के साथ और CEO रूप में उसके बाद एप्पल को नयी उड़ान और नया आसमान दिया. टिम कुक कुछ से बहुत कुछ टिम कुक कहते हैं कि आप सबकुछ नहीं कर सकते, लेकिन ईश्वर ने आपको जितनी क्षमता दी है उससे किसी एक क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ सकते हैं। इसमें ज़रूरत है तो स्वप्न, शिद्दत, मेहनत और धैर्य की। टिम की यह कहानी बताती है कि इस संसार की महानतम चीजें इन्हीं गुणों से होती हैं। टिम ने अपनी माँ के साथ दूकान में काम किया। अख़बार में काम किया। कॉम्पैक में काम किया और फिर दुनिया की अग्रगामी कम्पनी के CEO बन गये। इसमें एक नायक का संघर्ष, उसका समय और पिछले दशकों में तकनीक में आये बदलावों का पूरा परिदृश्य उभरता है।
Tim Cook
Ashish Mishra
Shikhar 20 : Sahitya Ke Naye Shikhar
- Author Name:
Ashish Mishra
-
Book Type:

- Description: शिखर 20 साहित्य के नये शिखर साहित्य हमारे जीवन के साथ बदलता जाता है। बल्कि जीवन से तेज़ बदल सकता है- क्योंकि वह भविष्य में भी झाँक सकता है। इसलिए मिलेगा कि आज हम जो कुछ महसूस करते हैं, उसे पिछली सदी के अनेक लेखक लिख चुके हैं। यही इसकी सतत प्रासंगिकता का कारण है। इसमें पिछली सदी के वे साहित्यकार हैं, जिन्होंने आज़ादी के बाद हिन्दुस्तानी साहित्य को सँवारा। यह किताब इन लेखकों का परिचय-संग्रह भर नहीं है। इसमें इन रचनाकारों की खूबियों का मूल्याँकन और महत्त्वाकांक्षी युवा लेखकों के सीखने के लिए भी बहुत कुछ है।
Shikhar 20 : Sahitya Ke Naye Shikhar
Ashish Mishra
Shikhar 20 Business Ke Naye Shikhar
- Author Name:
Ashish Mishra
-
Book Type:

- Description: शिखर 20: बिज़नेस के नये शिखर बिज़नेस की दुनिया तेज़ी से बदल रही है। लेकिन क्या आप इसे बदलने वालों को जानते हैं? यह किताब ऐसे बीस भारतीयों की कहानी है, जिन्होंने नई संभावनाओं के द्वार खोले और उसे शिखर तक पहुँचाया। इसमें बदल रही तकनीक और अर्थव्यवस्था की समझ है। सफलता-असफलता का रोमांचक संघर्ष है। लेकिन इसका सबसे गहरा वह प्रभाव है जो पाठकों को कुछ नया कर गुजरने के साहस और उत्साह से भर देता है। इसकी हर कहानी जानकारी, समझदारी, साहस और संकल्प की एक सीढ़ी है।
Shikhar 20 Business Ke Naye Shikhar
Ashish Mishra
School of Dreamers
- Author Name:
Ashish Mishra
-
Book Type:

- Description: "If you dream, you know what you want from life." Kerem and his schoolmates are surprised to hear their teacher's request. She wants all of them to dream for five minutes at the beginning of the lesson. She encourages them to dream without any fear and limits. So they start dreaming... And the adventure starts as they travel back and forth in time.
School of Dreamers
Ashish Mishra
Suspense Kahaniyan (Hindi)
- Author Name:
Ashish Mishra
-
Book Type:

- Description: एक बूढ़ा जो कार रेसिंग इसलिए करता है कि दो जून की रोटी खा सके, जिसकी कार पुराने मॉडल की है और ख़ुद तो पिछले ज़माने का है ही, क्या वह जीत पाएगा? एक औरत जिसके एक बेटे को उसके ही दूसरे बेटे ने मार डाला। वह अपने उस बेटे से मरे हुए बेटे का बदला लेना चाहती है, लेकिन आखिर में होता क्या है? वह आदमी जिसे राजकुमारी से प्रेम करने का दंड मिला, उसके भाग्य में कोई औरत आएगी या बाघ ! ये ऐसी रोमांचक कहानियाँ हैं, जिन्हें पढ़ते हुए बस आप जान लेना चाहते हैं कि हुआ क्या, लेकिन लेखक आपकी कुतूहल से खेलता रहता है! ये इस जोनर के श्रेष्ठ लेखकों की सबसे लोकप्रिय कहानियाँ हैं ।
Suspense Kahaniyan (Hindi)
Ashish Mishra
Elon Musk : CEO Series
- Author Name:
Ashish Mishra
-
Book Type:

- Description: इस पुस्तक में हम जानेंगे एक ऐसे व्यक्ति के बारे में जिसने सिर्फ पैसे कमाने के लिए ही नहीं, बल्कि बदलाव की दिशा में नेतृत्व किया। यह एक कहानी है उस आदमी की, जिसने अपने संघर्षों को आत्मविश्वास में बदला और दुनिया को अद्वितीय रूप से स्पर्श किया। इस आदमी ने बचपन में पिता की छाया में पिड़ित होने के बावजूद, स्कूल में दबंग लड़कों की ज़ुल्मी सत्ता से सामना किया। साथ ही, उसने दक्षिण अफ्रीका से शुरू करके कनाडा और फिर अमेरिका तक का सफर किया, जहां उसने अपनी तमाम कमजोरियों को परास्त करने का संकल्प किया। इस पुस्तक में हम उसके संघर्षों, सफलता की कहानी, और दुनिया के सबसे अमीर आदमी बनने की राह में उन रहस्यों को जानेंगे जिन्होंने उसे आगे बढ़ने में मदद की। आज की दुनिया में जब हर दिन कुछ नया हो रहा है, तो इस पुस्तक के माध्यम से हम ईलॉन मस्क की विचारशीलता, नए विचार, और नेतृत्व की कला से परिचित हो सकते हैं। इसमें उनके सपनों की मिसाल है, जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। अगर आप जीवन में कुछ करना चाहते हैं, तो इस पुस्तक को पढ़कर उस उत्साह, साहस, और निरंतरता की मिसाल से आभास करें। इस पुस्तक से आपको नये सोचने का संबोधन होगा और आप भी अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में सफल हो सकते हैं।
Elon Musk : CEO Series
Ashish Mishra
Tim Cook
- Author Name:
Ashish Mishra
-
Book Type:

- Description:
यह कहानी उस इन्सान की है, जिसने स्टीव जॉब्स के साथ और CEO रूप में उसके बाद एप्पल
को नयी उड़ान और नया आसमान दिया.
टिम कुक
कुछ से बहुत कुछ
टिम कुक कहते हैं कि आप सबकुछ नहीं कर सकते, लेकिन ईश्वर ने आपको जितनी क्षमता दी
है उससे किसी एक क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ सकते हैं। इसमें ज़रूरत है तो स्वप्न, शिद्दत,
मेहनत और धैर्य की। टिम की यह कहानी बताती है कि इस संसार की महानतम चीजें इन्हीं
गुणों से होती हैं। टिम ने अपनी माँ के साथ दूकान में काम किया। अख़बार में काम किया।
कॉम्पैक में काम किया और फिर दुनिया की अग्रगामी कम्पनी के CEO बन गये।
इसमें एक नायक का संघर्ष, उसका समय और पिछले दशकों में तकनीक में आये बदलावों का
पूरा परिदृश्य उभरता है।