Vinod Viplav

Vinod Viplav

1 Books
0 Rating
0 Follow

बिहार में पाँच नवंबर, 1963 को जनमे विनोद विप्लव इस समय भारतीय भाषाओं की संवाद समिति ‘यूनिवार्ता’ में विशेष संवाददाता हैं। इससे पूर्व उन्होंने मुंबई में ‘यूनीवार्ता’ के वरिष्‍ठ संवाददाता के रूप में कार्य करने के दौरान सिनेमा एवं संगीत के बारे में विशेष अध्ययन एवं शोध किया। उन्होंने मगध विश्‍वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक, भारतीय जनसंचार संस्थान (नई दिल्ली) से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा तथा हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर किया। सिनेमा, कला, विज्ञान और स्वास्थ्य विषय के जाने-माने लेखक विनोद विप्लव पेशे से पत्रकार हैं। महान् गायक मोहम्मद रफी पर उनकी लिखी जीवनी ‘मेरी आवाज सुनो’ काफी लोकप्रिय हुई। विभिन्न विषयों पर लिखे उनके आलेख, फीचर, कहानियाँ एवं व्यंग्य प्रमुख समाचार-पत्र, पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। उनका पहला कहानी संग्रह ‘विभव दा का अँगूठा’ हिंदी अकादमी, दिल्ली के वित्तीय सहयोग से प्रकाशित हुआ। स्वास्थ्य विषयों पर उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित, जिनमें ‘चिकित्सा विज्ञान से नई आशाएँ’, ‘मानसिक रोग : कारण एवं बचाव’, ‘कमर दर्द : कारण एवं बचाव’, ‘हृदय रोग : कारण एवं बचाव’, ‘फैमिली हेल्थ गाइड’ और ‘खुशहाल बचपन’ प्रमुख हैं।

Vinod Viplav

Vinod Viplav

1 Books

Offers

Best Deal

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

whatsapp