🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Vidyabhooshan

Vidyabhooshan Author

short-story-collections · hindi

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Vidyabhooshan

विद्याभूषण विद्याभूषण का जन्म 5 सितम्बर, 1940 को हुआ। उन्होंने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की। अध्यापकी, सरकारी नौकरी, व्यवसाय, खेतीबारी और पत्रकारिता के सामयिक पड़ावों के बाद समाज, साहित्य और संस्कृति क्षेत्र में कई दिशाखोजी गतिविधियों से गुजरते हुए अब सृजन और विचार की शब्द-यात्रा। उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं—‘सिर्फ सोलह सफे’, ‘अतिपूर्वा’, ‘सीढ़ियों पर धूप’, ‘ईंधन चुनते हुए’, ‘आग के आसपास’, ‘ईंधन और आग के बीच’, ‘बीस सुरों की सदी’, ‘पठार को सुनो’, ‘कस्बे का कवि’, ‘अथ से इति तक’ (कविता-संग्रह); ‘मन एक जंगल है’, ‘लब पर लय की लौ’ (गीत-संग्रह); ‘कोरस’, ‘कोरस वाली गली’, ‘नायाब नर्सरी’ (कहानी-संग्रह); ‘अधिवास की फाँस’, ‘न कोई मील ना कोई पत्थर’ (उपन्यास); ‘आईने में लोग’ (नाटक); ‘कृति-संस्कृति के शब्द’ (विविधा); ‘वनस्थली के कथापुरुष’, ‘बीसवीं सदी के उत्तरार्द्ध में, पाठ और परख’, ‘झारखंड : समाज, संस्कृति और साहित्य’, ‘झारखंड की हिन्दी परम्परा के शब्द-शिखर’, ‘कलम को तीर होने दो’ (आलोचना); ‘झारखंड : समाज, संस्कृति और विकास’, ‘इतिहास के मोड़ पर झारखंड’, ‘बदलाव के तिराहे पर झारखंड’ (समाजदर्शन); ‘कविताएँ सातवें दशक की’, ‘प्रपंच’, ‘घर की तलाश में यात्रा’, ‘महासर्ग’, ‘धूमकेतुओं की जन्मपत्री’, ‘तीसरी आँख’, ‘हारे को हरनाम’, ‘काश, यह कहानी होती’ (सम्पादन)। गुजराती, तेलुगु और अंग्रेजी में कई रचनाएँ अनूदित। कुड़ुख और नागपुरी में ‘पठार को सुनो’ (कविता-संग्रह) का भाषान्तर। ई-मेल : vidyabhooshan@gmail.com
Interval Ke Baad
Best known for Interval Ke Baad

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · short-story-collections

₹200 ₹250
Buy now

Books by Vidyabhooshan

whatsapp