🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Tulsi ram

Tulsi ram Author

biographies-and-autobiographies · hindi

0 Followers
0 Rating
2 Books
Rate

About Tulsi ram

डॉ. तुलसी राम डॉ. तुलसीराम, सेन्टर फ़ॉर रशियन एंड सेन्ट्रल एशियन स्ट्डीज, स्कूल ऑफ़ इन्टरनेशनल स्ट्डीज, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में प्रोफ़ेसर के पद पर कार्यरत रहे और इस सेन्टर के अध्यक्ष भी रहे। वे विश्व कम्युनिस्ट आन्दोलन तथा रशियन मामलों के विशेषज्ञ भी थे। उक्त विषयों के साथ-साथ ट्रांस काकेशिया एवं बाल्टिक राज्यों की राजनीति पर उनके निर्देशन में लगभग 50 छात्रों ने एम-फ़‍िल. एवं पीएच.डी. की। डॉ. तुलसीराम को अन्तरराष्ट्रीय बौद्ध आन्दोलन, दलित राजनीति तथा साहित्य में भी विशेषज्ञता हासिल थी। उन्होंने इन विषयों पर सैकड़ों लेख लिखे। एक कट्टर धर्मनिरपेक्ष विद्वान के रूप में मार्क्स, बुद्ध तथा डॉ. अम्बेडकर उनके हीरो रहे। उन्‍होंने 'अश्वघोष’ नामक प्रसिद्ध बुद्धिस्ट एवं साहित्यिक पत्रिका का सम्पादन भी किया। उनकी प्रमुख रचनाओं में 'अंगोला का मुक्ति संघर्ष’, 'सी.आई.ए. : राजनीतिक विध्वंस का अमरीकी हथियार’, 'द हिस्ट्री ऑफ़ कम्युनिस्ट मूवमेंट इन ईरान’, 'पर्सिया टू ईरान’ (वन स्टेप फ़ारवर्ड टू स्टेप्स बैक), 'आइडिओलॉजी इन सोवियत-ईरान रिलेशन्स’ (लेनिन टू स्टालिन), 'मुर्दहिया’, ‘मणिकर्णिका’ आदि शामिल हैं। निधन : 13 फरवरी, 2015
Manikarnika
Best known for Manikarnika

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · biographies-and-autobiographies

₹239 ₹299
Buy now

Books by Tulsi ram

Offers

Loading offers…

whatsapp