About Sushil Kumar Modi
Sushil Kumar Modi
जन्म : 5 जनवरी, 1952 को।
शिक्षा : पटना विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि (वनस्पति विज्ञान)। स्नातकोत्तर (वनस्पति विज्ञान) में नामांकन, पढ़ाई छोड़कर जेपी आंदोलन में शामिल।
सार्वजनिक जीवन : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के प्रदेश मंत्री; 1977 से 1986 तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के नाते विद्यार्थी परिषद् के पूर्णकालिक कार्यकर्ता। उत्तर प्रदेश-बिहार के क्षेत्रीय संगठन मंत्री, विद्यार्थी परिषद् के दो बार राष्ट्रीय महामंत्री, पटना केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक, भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित। आठ साल तक नेता प्रतिपक्ष। बिहार में करोड़ों रुपए के घोटालों का पर्दाफाश किया।
सन् 2000 में बिहार सरकार के संसदीय कार्य मंत्री, 2005 से 2013 तक उप मुख्यमंत्री-सह-वित्त मंत्री रहे। देश भर के वित्त मंत्रियों की समिति के अध्यक्ष भी रहे। अमेरिका, चीन, जापान, मारीशस, इंग्लैंड सहित 22 से अधिक देशों की यात्राएँ।