🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Narendra Modi

Narendra Modi Author

biographies-and-autobiographies · english, gujarati, hindi

0 Followers
0 Rating
13 Books
Rate

About Narendra Modi

गुजरात के मेहसाना जिले के वडनगर में जनमे श्री मोदी राजनीतिशास्‍‍त्र में एम.ए. हैं। स्वयंसेवक के रूप में संघ संस्कार एवं संगठन वृत्ति के साथ अनेक महत्त्वपूर्ण पदों पर रहते हुए1999 में वे भाजपा के अखिल भारतीय महामंत्री बने। सोमनाथ-अयोध्या रथयात्रा हो या कन्याकुमारी से कश्मीर की एकता यात्रा, उनकी संगठन शक्‍ति के उच्च कोटि के उदाहरण हैं। गुजरात का नवनिर्माण आंदोलन हो या आपातकाल के विरुद्ध भूमिगत संघर्ष, प्रश्‍न सामाजिक न्याय का हो या किसानों के अधिकार का, उनका संघर्षशील व्यक्‍तित्व सदैव आगे रहा है। ज्ञान-विज्ञान के नए-नए विषयों को जानना उनकी स्वाभाविक प्रवृत्ति है। उन्होंने जीवन-विकास में परिभ्रमण को महत्त्वपूर्ण मानते हुए विश्‍व के अनेक देशों का भ्रमण कर बहुत कुछ ज्ञानार्जन किया है। अक्‍तूबर 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पद सँभालने के बाद उन्होंने प्रांत के चहुँमुखी विकास हेतु अनेक योजनाएँ प्रारंभ कीं—समरस ग्राम योजना, विद्या भारती, कन्या केलवानी योजना, आदि। स्वामी विवेकानंद के सिद्धांत ‘चरैवेति-चरैवेति’ पर अमल करते हुए निरंतर विकास कार्यों में जुटे श्री मोदी को बीबीसी तथा बिजनेस स्टैंडर्ड ने ‘गुजरात का इक्कीसवीं सदी का पुरुष’ बताया है। आज भारत में ‘सुशासन’ की गहन चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री के रूप में कम समय में ही श्रेष्‍ठ प्रशासक और सुशासक के रूप में भारत की प्रथम पंक्‍ति के नेताओं में उनका नाम लिया जाता है।
Samajik Samrasta
Best known for Samajik Samrasta

Prabhat Prakashan · english · biographies-and-autobiographies

₹240 ₹300
Buy now

Books by Narendra Modi

Offers

Loading offers…

whatsapp