About Suresh Rungta
जन्म : 1955, पटना सिटी।
शिक्षा : स्नातकोत्तर, (वाणिज्य) पटना विश्वविद्यालय प्रथम श्रेणी।
कृतित्व : बाल्यकाल से संघ के स्वयंसेवक। 1974 के छात्र आंदोलन में सक्रिय भागीदारी, जेलयात्रा। सन् 2012 में ‘बीते दशक की देशदशा एवं वर्तमान चुनौतियाँ’ पुस्तक प्रकाशित।
मगध स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व अध्यक्ष। कई सामाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्थाओं से संबद्ध।
मोहन वीणा (हवाई गिटार), अध्यात्म एवं दर्शनशास्त्र की पुस्तकें पढ़ना, डाक टिकट संग्रह एवं पेंटिंग में विशेष अभिरुचि।
संप्रति : भारतीय जनता पार्टी, बिहार के प्रवक्ता।