Suman Gupta

Suman Gupta

1 Books
0 Rating
0 Followers
Rate

सुमन गुप्ता डॉ. सुमन गुप्ता (विवाह-पूर्व सुमन मल्लिक) की उच्च शिक्षा मिरांडा कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में हुई। वहीं से बी.ए. और एम.ए.। प्रो. ए.जे. आयर के निर्देशन में अध्ययन करने के लिए 1956 में इंग्लैंड गईं और 1959 तक वहाँ रहकर अपना शोध-प्रबन्ध पूरा किया, जिसका विषय था—‘प्राब्लम्स ऑफ़ नॉलेज’ (ज्ञान की समस्याएँ)। शिक्षण का प्रारम्भ 1960 में लेडी श्रीराम कॉलेज से। कुछ समय बाद उनकी नियुक्ति मिरांडा कॉलेज के दर्शन विभाग में प्रवक्ता के रूप में हो गई। वहाँ से वे दिल्ली कॉलेज (अब डॉ. जाकिर हुसैन कॉलेज) में चली गईं, जहाँ उन्होंने 14 वर्ष तक प्राध्यापन किया। सन् 1975 में वे दर्शन की एसोशिएट प्रोफ़ेसर के रूप में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में नियुक्त हुईं। सन् 1984 में प्रोफ़ेसर के रूप में पदोन्नत। डॉ. गुप्ता की दो पुस्तकें हैं : 1. ‘द ओरिजिन एंड थ्योरीज़ ऑफ़ लिंग्विस्टिक फ़िलॉसफ़ी’ और 2. ‘ए क्रिटीक ऑफ़ विटगेंस्टाइन’। प्रो. देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय के अभिनन्दनार्थ प्रकाशित ग्रन्थ फ़िलॉसफ़ी, साइंस एंड सोशल प्रोग्रेस का सम्पादन भी डॉ. गुप्ता ने किया है। प्रकाशित और सम्पादित पुस्तकों के अलावा डॉ. गुप्ता ने मैथडोलॉजी और लिंग्विस्टिक फ़िलॉसफ़ी पर अनेक शोध-निबन्ध लिखे हैं, जो कई पुस्तकों और अकादमिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। बहुत-सी राष्ट्रीय-अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठियों एवं परिचर्चाओं में भाग लिया है।

Suman Gupta

Suman Gupta

1 Books

Offers

Best Deal

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

whatsapp