🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Shri Tilak Devashar

Shri Tilak Devashar Author

history-and-politics · urdu, hindi

0 Followers
0 Rating
2 Books
Rate

About Shri Tilak Devashar

तिलक देवेशर ने वर्ष 2014 में कैबिनेट सचिवालय, भारत सरकार से सेवानिवृत्त होने के बाद लेखन प्रारंभ किया। वे पाकिस्तान पर दो प्रशंसित पुस्तकों के लेखक हैं : कोर्टिंग द अबीस (2016) और पाकिस्तान : एट द हेल्म (2018)। कैबिनेट सचिवालय में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने भारत के पड़ोस से संबंधित सुरक्षा मुद्दों में विशेषज्ञता प्रदर्शित की। सेवानिवृत्ति के बाद, उन्होंने पाकिस्तान और अफगानिस्तान पर विशेष ध्यान देते हुए भारत के पड़ोस में गहरी रुचि लेना जारी रखा है। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के लिए लेख लिखे हैं और इंडिया टुडे, टाइम्स नाउ, सीएनएन, न्यूज 18 और राज्यसभा टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों पर टीवी शो में भी वे सक्रिय रूप से भाग हैं। देवेशर ने मेयो कॉलेज, अजमेर से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की, सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली में स्नातक स्तर पर और स्नातकोत्तर स्तर पर दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास अध्ययन किया। वर्तमान में वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य और विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के सलाहकार हैं।

Books by Shri Tilak Devashar

whatsapp