About Shamrao Hivale
शामराव हिवाले
शामराव हिवाले का जन्म सम्भवत: 1903 में पुणे, महाराष्ट्र के एक भारतीय ईसाई परिवार में हुआ था। वे ‘क्राइस्ट चर्च सेवा संघ’ (पूना आश्रम) से जुड़े हुए थे, जहाँ उनकी मुलाकात वेरियर एलविन से हुई जो आजीवन दोस्ती में बदल गई। एलविन के साथ मध्य-प्रान्त (अब मध्य प्रदेश के डिंडौरी और मंडला जिले) के आदिवासी गाँवों में जाकर उन्होंने 'गोंड सेवा मंडल' की स्थापना की। कुष्ठ रोग से पीड़ित आदिवासियों के इलाज और पुनर्वास के लिए एक विशेष केन्द्र भी स्थापित किया। एलविन के साथ मिलकर कई पुस्तकें लिखीं जिनमें प्रमुख हैं : ‘सांग्स ऑफ़ द फॉरेस्ट’, ‘फोक सांग्स ऑफ़ द मैकल हिल्स’ और ‘द प्रधान्स ऑफ द अपर नरवदा वैली’। उन्होंने एलविन की एक जीवनी भी लिखी—‘ स्कॉलर जिप्सी : ए स्टडी ऑफ वेरियर एल्विन’। 1984 में उनका निधन हो गया।