🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Shailesh Bharati

Shailesh Bharati Author

literary-fiction · hindi

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Shailesh Bharati

एल.एस. सिंह उर्फ शैलेश भारती जन्म : 18 अक्तूबर, 1936 को ग्राम अहमदपुरी, तहसील : मवाना, जिला : मेरठ में। शिक्षा : पाँचवीं कक्षा अहमदपुरी ग्राम में ही उर्दू से उत्तीर्ण की। 1948 में आगे की पढ़ाई के लिए परीक्षितगढ़ गया। 1953 में मैट्रिक किया और तभी शादी हो गई। 1956 में कानपुर से इंटर और उसी वर्ष हिंदी साहित्य-सम्मेलन, प्रयाग से विशारद, फिर 1960 में साहित्यरत्न की परीक्षा उत्तीर्ण की। 3 वर्ष का बी.ए. 1963 में और एम.ए.— दोनों परीक्षाएँ पुणे विद्यापीठ, पुणे से उत्तीर्ण कीं। एल-एल.बी. (प्रथम वर्ष) सिद्धार्थ कॉलेज, बंबई से उत्तीर्ण की। रुचि : सन् 1960 से ही कविताएँ लिखने लगे थे। कविता लिखने का आरंभ शृंगारिक कविताओं से ही हुआ था। बाद में मुंशी प्रेमचंदजी से प्रभावित होकर यथार्थ और शोषण की ओर झुकाव हो गया। कविता के साथ-साथ पुस्तकों का संग्रह और बागवानी का भी शौक था तथा अच्छे कपड़े और अच्छे पेन खरीदने का भी। अन्य रचनाएँ : ‘आक्रोश’ (कविता), ‘एकलव्य’ (खंडकाव्य)।
Bheemcharit Mahakavya
Best known for Bheemcharit Mahakavya

Prabhat Prakashan · hindi · literary-fiction

₹480 ₹600
Buy now

Books by Shailesh Bharati

whatsapp