🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Sata Inco

Sata Inco Author

short-story-collections · hindi

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Sata Inco

साता इनेको साता इनेको का जन्म 1904 में नागासाकी शहर के याओया गाँव में हुआ। पिता ताजिमा मासाफुमी और माँ युकी की ये पहली सन्तान थीं। मासाफुमी बचपन से बड़े होनहार एवं तरह-तरह की कलाओं के मालिक थे। साता इनेको की माँ बहुत सुन्दर थीं। परन्तु 15 साल की कच्ची उम्र में शादी हो जाने से वह रोगग्रस्त हो गई। दो बच्चों की माँ और पत्नी की ज़िम्मेदारियों को निभाने की भी ताक़त शरीर में न रही और एक दिन वह इस दुनिया से चल बसीं। पिता ने दूसरी शादी कर ली तो कुछ समय के लिए इनेको की देखभाल दादी ने की। सन् 1924 में ये ‘कोर्योकु’ कॉफ़ी हाउस में काम करने लगीं। यहाँ ‘रोबा’ नामक साहित्यिक पत्रिका से जुड़े नामी हस्तियों; जैसे—नाकानो शिगेहारू, कुबोकावा त्सुरुजिरो, होरि तात्सुओ का नियमित रूप से आना-जाना होता था। इसी दौरान इनका परिचय कुबोकावा त्सुरुजिरो से हुआ। बाद में कुबोकावा से इनका विवाह भी हुआ। सन् 1929 में इनेको जापान सर्वहारा लेखक संघ में शामिल हो गई और यही वह वक़्त था जब इन्होंने ‘कैरेमल कारख़ाना’ नामक लघु उपन्यास की रचना की। उसके बाद इन्होंने एक के बाद एक उपन्यास और कहानियाँ लिखीं। सन् 1930 में बहुचर्चित लघु उपन्यास ‘कुरेनाइ’ प्रकाशित हुआ। इस उपन्यास में इनके अपने असफल विवाहित जीवन की कहानी है। सन् 1949 में इनका ‘वाताशिनो तोक्यो चीजु’ (‘मेरा तोकियो मानचित्र’) छपा। सन् 1962 में इन्होंने ‘ओन्ना नो यादो’ (‘औरत का घर’) नामक उपन्यास लिखा और इन्हें ‘जोर् यू बुनगाकु शो' नामक ‘महिला लेखन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। सन् 1972 में ‘जुएई’ (‘पेड़ की परछाईं’) कोदांशा से प्रकाशित होने पर इन्हें ‘नोमा बुन्गेइ शो’ नामक पुरस्कार प्रदान किया गया। सन् 1985 में ‘त्सुकी नो एन’ (चाँद की दावत) छपी और उसके अगले साल ही ‘योमीयुरी बुन्गाकु शो’ का इन्हें सम्मान हासिल हुआ। निधन : सन् 1998
Mirtaatma Ka Geet
Best known for Mirtaatma Ka Geet

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · short-story-collections

₹396 ₹495
Buy now

Books by Sata Inco

whatsapp