Sabyasachi Bhattacharya

Sabyasachi Bhattacharya

1 Books
0 Rating
0 Followers
Rate

सब्यसाची भट्टाचार्य विख्यात इतिहासकार सब्यसाची भट्टाचार्य का जन्म 21 अगस्त, 1938 को कोलकाता में हुआ। उन्होंने जाधवपुर विश्वविद्यालय, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट (कोलकाता), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली में प्राध्यापन किया। विश्व भारती शान्ति निकेतन के कुलपति रहे। शिकागो विश्वविद्यालय, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय तथा एल कॉलेजियो द मैक्सिको में भी प्राध्यापन और शोध कार्य किया। भारतीय इतिहास कांग्रेस के आधुनिक इतिहास विभाग के सभापति और भारत सरकार के इंडियन हिस्टॉरिकल रिकॉर्ड्स कमीशन के सदस्य रहे। भारत में 1857 की क्रान्ति के बाद के दो दशकों में ब्रिटिश राज की वित्तीय नीतियों पर केन्द्रित उनका शोध-प्रबन्ध फ़ाइनेंशियल फ़ाउंडेशंस ऑफ़ ब्रिटिश राज अंग्रेज़ी, बांग्ला और हिन्दी में प्रकाशित एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है। टॉकिंग बैंक : द आइडिया ऑफ़ सिविलाइजेशन इन द इंडियन नेशनलिस्ट डिस्कोर्स, वन्दे मातरम : ए बायोग्राफ़ी ऑफ़ ए साँग, द डिफ़ाइनिंग मोमेंट्स इन बंगाल 1920-1947, द कोलोनियल स्टेट : थियरी एंड प्रैक्टिस, द महात्मा एंड द पोएट : लेटर्स एंड डिबेट्स बिटवीन गांधी एंड टैगोर, अर्काइविंग द ब्रिटिश राज आदि उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं। उन्हें 2011 में ‘रवीन्द्र पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। 2016 में डी.लीट. की उपाधि मिली। निधन : 8 जनवरी, 2019

Sabyasachi Bhattacharya

Sabyasachi Bhattacharya

1 Books

Offers

Best Deal

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

whatsapp