About Raviraj Patel
मूलतः बिहार के सीतामढ़ी निवासी। पटना में लालन-पालन। मध्य एवं माध्यमिक शिक्षा नेतरहाट विद्यालय (राँची) से। उच्च शिक्षा बंगलोर से। उल्लेखनीय है कि आप वास्तुशिल्पकार के रूप में पटना इस्कॉन मंदिर, पटना सेन्ट्रल स्कूल, कृष्णा निकेतन बालिका विद्यालय, पटना एवं माँ जगतारिणी शक्तिपीठ, सीतामढ़ी सहित दर्जनों बहुंजिली एवं भव्य इमारतों के नक्शाकार रहे हैं। आप न केवल एक कुशल वास्तुशिल्पकार बल्कि युवा सृजनात्मक लेखक, उत्कृष्ट शिक्षाविद्, संवेदनशील समाजसेवी, प्रखर वक्ता एवं बहुमुखी संस्कृतिकर्मी के रूप में भी विख्यात एवं प्रतिष्ठित हैं।.