About Rasheed Kidwai
रशीद किदवई
सुपरिचित पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक रशीद किदवई ऑब्जर्वर रिसर्च फ़ाउंडेशन के विजिटिंग फेलो हैं। सामुदायिक मामलों और हिन्दी सिनेमा पर भी उनकी विशेष पकड़ है। लम्बे समय तक ‘द टेलीग्राफ’ से जुड़े रहे। फ़िलहाल अंग्रेज़ी, हिन्दी और उर्दू के कई अख़बारों में कॉलम लिख रहे हैं। ‘24 अकबर रोड’ उनकी महत्वपूर्ण किताब है जो कांग्रेस पार्टी के बारे में एक विश्वसनीय काम समझा जाता है। उनकी अन्य चर्चित किताबें हैं—‘सोनिया : ए बायोग्राफी’, ‘बैलट : टेन एपिसोड्स दैट हैव शेप्ड इंडिया’ज़ डेमोक्रेसी’, ‘नेता-अभिनेता : बॉलीवुड स्टार पावर इन इंडियन पॉलिटिक्स’ और ‘दि हाउस ऑफ़ सिंधियाज़ : ए सागा ऑफ़ पॉवर, पॉलिटिक्स एंड इंट्रीग’।
‘भारत के प्रधानमंत्री : देश,दशा,दिशा’ रशीद किदवई की हिंदी में पहली किताब है।