🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Ramswaroop Kisan

Ramswaroop Kisan Author

poetry · hindi

1 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Ramswaroop Kisan

रामस्वरूप किसान रामस्वरूप किसान का जन्म 14 अगस्त, 1952 को हुआ। उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं—‘हिवड़ै उपजी पीड़’, ‘कूक्यो घणो कबीर’, ‘आ बैठ बात करां’, ‘म्हैं अन्नदाता कोनी’ (राजस्थानी कविता-संग्रह); ‘गाँव की गली-गली’, ‘फ़िज़ा के समन्दर’ में (हिन्दी कविता-संग्रह); ‘हाडाखोड़ी’, ‘तीखी धार’, ‘बारीक बात’, ‘उछाळ’ (राजस्थानी कहानी-संग्रह); ‘सपनै रो सपनो’ (राजस्थानी लघुकथा-संग्रह); ‘राती कणेर’ (रवीन्द्रनाथ टैगोर के बांग्ला नाटक ‘रक्त करबी’ का राजस्थानी अनुवाद)। कविता-संग्रह ‘आ बैठ बात करां’ व कहानी-संग्रह ‘हाडाखोड़ी’ के पंजाबी तथा कहानी-संग्रह ‘बारीक बात का’ साहित्य अकादेमी की ओर से हिन्दी व पंजाबी में अनुवाद प्रकाशित। राजस्थानी तिमाही ‘कथेसर’ का सम्पादन। कविता-संग्रह ‘आ बैठ बात करां’ राजस्थान विद्यापीठ वि.वि., उदयपुर के पाठ्यक्रम में, कहानी ‘गाय कठै बांधूं’ राजस्थान वि.वि., जयपुर व माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान के पाठ्यक्रम में और ‘दलाल’ का अंग्रेजी अनुवाद ‘द ब्रोकर क्राइस्ट यूनि.’, बैंगलोर (कर्नाटक) व महात्मा गांधी यूनि., कोट्टायम (केरल) के पाठ्यक्रम में शामिल। उन्हें ‘बारीक बात’ के लिए 2019 के ‘साहित्य अकादेमी पुरस्कार’, ‘राती कणेर’ के लिए 2003 के ‘साहित्य अकादेमी अनुवाद पुरस्कार’ से पुरस्कृत किया गया है। इसके अलावा राजस्थानी भाषा-साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर के ‘मुरलीधर व्यास ‘राजस्थानी’ कथा पुरस्कार’ व ‘रावत सारस्वत साहित्यिक पत्रकारिता पुरस्कार’, ‘राजस्थान साहित्य’ अकादमी उदयपुर का ‘विशिष्ट साहित्यकार सम्मान’, ‘कथा पुरस्कार’, ‘गौरीशंकर कमलेश पुरस्कार’, ‘सृजन सम्मान’, ‘बैजनाथ पंवार कथा पुरस्कार’, ‘सीताराम रूंगटा राजस्थानी साहित्य सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। साहित्य अकादेमी की राइटर इन रैजीडैंसी योजना के तहत स्कॉलरशिप प्राप्त। सम्प्रति : लेखन और खेतीबाड़ी ई-मेल : aapnibhasha@gmail.com
Fiza Ke Samandar Mein
Best known for Fiza Ke Samandar Mein

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · poetry

₹200 ₹250
Buy now

Books by Ramswaroop Kisan

Offers

Loading offers…

whatsapp