About Rahul Ranjan Mahiwal
राहुल रंजन महिवाल
राहुल रंजन महिवाल का जन्म बिहार में हुआ। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातकोत्तर किया। 2005 बैच (महाराष्ट्र) के आई.ए.एस. राहुल रंजन अमरावती, यवतमाल, परभणी (महाराष्ट्र) और औरंगाबाद (बिहार) में कलेक्टर के पद पर कार्यरत रहे। बिहार के ही पूर्णिया और सहरसा में डिविजनल कमिश्नर और पुणे में कमिश्नर, महिला और बाल विकास के पद पर भी कार्य किया। फ़िलहाल कमिश्नर, पुणे मेट्रोपॉलिटन रीज़न डेवेलपमेंट अथॉरिटी (PMRDA) के पद पर कार्यरत हैं।
ई-मेल : rahulkarjee@gmail.com