🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Radhavallabh Tripathi

Radhavallabh Tripathi Author

language-linguistics · hindi

0 Followers
0 Rating
5 Books
Rate

About Radhavallabh Tripathi

राधावल्लभ त्रिपाठी राधावल्लभ त्रिपाठी का जन्म 15 फरवरी, 1949 को मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हुआ। उन्होंने एम.ए., पी-एच.डी., डी.लिट्. की उपाधि प्राप्त की। सन् 1970 से विश्वविद्यालयों में अध्यापन। शिल्पाकार्न विश्वविद्यालय, बैंकॉक; कोलम्बिया विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क में संस्कृत के अतिथि आचार्य। राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान में पाँच वर्ष (2008-13) कुलपति। शिमला स्थित भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में फेलो। समीक्षात्मक पुस्तकें 'आदिकवि वाल्मीकि', 'संस्कृत कविता की लोकधर्मी परम्परा', 'संस्कृत काव्यशास्त्र और काव्य-परम्परा', 'नाट्यशास्त्र विश्वकोश', 'बहस में स्त्री', 'नया साहित्य : नया साहित्यशास्त्र', 'भारतीय काव्यशास्त्र की आचार्य-परम्परा' और 'नया साहित्य, नई सम्भावनाएँ' प्रकाशित। हिन्दी में दो उपन्यास और तीन कहानी-संग्रह व अनेक नाटक तथा संस्कृत में तीन मौलिक उपन्यास, दो कहानी-संग्रह, तीन पूर्णाकार नाटक तथा एक एकांकी-संग्रह प्रकाशित। 'सागरिका', 'नाट्यम्' आदि पत्रिकाओं का सम्पादन। 'साहित्य अकादेमी पुरस्कार', 'शंकर पुरस्कार', कनाडा के 'रामकृष्ण संस्कृति सम्मान', यू.जी.सी. के 'वेदव्यास सम्मान', महाराष्ट्र शासन के 'जीवनव्रती संस्कृत सम्मान' सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित । ई-मेल : radhavallabh2002@gmail.com
Katha Shakuntala Ki
Best known for Katha Shakuntala Ki

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · language-linguistics

₹120 ₹150
Buy now

Books by Radhavallabh Tripathi

Offers

Loading offers…

whatsapp