About Rachna Anand Gaur
रचना आनन्द गौड़
जन्म : 1964, लखीमपुर।
शिक्षा : आरम्भ से ही मेघावी छात्रा रही रचना आनन्द गौड़ ने हाईस्कूल से एम.ए. तक की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की और विद्यालय/विश्वविद्यालय की योग्यता सूची में स्थान बनाया। वर्ष 1986 में कुलाधिपति रजत पदक प्राप्त किया और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की जे.आर.एफ. परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण की।
सम्प्रति : सदनलाल सांवलदास खन्ना महिला महाविद्यालय, संघटक महाविद्यालय इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रीडर पद पर कार्यरत हैं। कुछ शोधपत्र एवं प्रपत्र ‘हिन्दुस्तानी’ और ‘हिन्दी अनुशीलन’ जैसी प्रतिष्ठित साहित्यिक पत्रिकाओं में प्रकाशित।