🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Pratibha Katiyar

Pratibha Katiyar Author

contemporary-fiction · hindi

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Pratibha Katiyar

प्रतिभा कटियार प्रतिभा कटियार का जन्म 21 जुलाई, 1975 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक और राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि ली। पत्रकारिता में डिप्लोमा भी किया। ‘स्वतंत्र भारत’, ‘पायनियर’, ‘हिन्दुस्तान’, ‘जनसत्ता एक्सप्रेस’ और ‘दैनिक जागरण’ में काम किया। पिछले 12 वर्षों से अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के साथ जुड़कर शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही हैं। उन्होंने रूसी कवि मारीना त्स्वेतायेवा की जीवनी ‘मारीना’ लिखी है। पत्र-संकलन ‘वह चिड़िया क्या गाती होगी’, कविता-संग्रह ‘ख़्वाब जो बरस रहा है’ और ‘चयनित कविताएँ’ प्रकाशित हो चुके हैं। ‘कबिरा सोई पीर है’ उनका पहला उपन्यास है। अंडमान यात्रा पर लिखा यात्रा-संस्मरण और कविता ‘ओ अच्छी लड़कियो’ कर्नाटक की रानी चेनम्मा विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल हैं। दो कहानियों पर शॉर्ट फ़िल्म का निर्माण हुआ है। कविताएँ गुजराती, मराठी और अंग्रेजी में अनूदित हुई हैं। वर्तमान में अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘पाठशाला भीतर और बाहर’ में बतौर मुख्य सम्पादक कार्यरत हैं। ई-मेल : kpratibha.katiyar@gmail.com
Kabira Soi Peer Hai
Best known for Kabira Soi Peer Hai

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · contemporary-fiction

₹239 ₹299
Buy now

Books by Pratibha Katiyar

Offers

Loading offers…

whatsapp