Prateep K. Lahari

Prateep K. Lahari

1 Books
0 Rating
0 Followers
Rate

प्रतीप के . लाहिरी शिक्षा : इलाहाबाद विश्वविद्यालय से आधुनिक इतिहास में स्नातकोत्तर उपाधि और यूनाइटेड किंगडम के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से विकास अध्ययन विषय में विशेष योग्यता के साथ पत्रोपाधि प्राप्त की। श्री लाहिरी ने छत्तीस वर्षों तक आईएएस अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट सिविल सेवा की। वे भारत शासन के खान और वित्त मंत्रालय के सचिव के शीर्ष पदों पर पदस्थ रहे। उन्होंने अनेक बार विदेश यात्राएँ की हैं और विभिन्न अन्तरराष्ट्रीय स्तर के सम्मेलनों में भारत शासन के प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व किया है। श्री लाहिरी ने मध्य प्रदेश शासन के अन्तर्गत ग्वालियर सम्भाग के सम्भागीय आयुक्त और बाद में प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के पदों पर कार्य किया। सिविल सेवा के प्रारम्भिक वर्षों में उन्हें कई ज़िलों में ज़िला दंडाधिकारी के रूप में सेवा करते हुए साम्प्रदायिक संघर्षों और दंगों से निपटने का प्रत्यक्ष अनुभव रहा। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी), मनीला के रेजीडेंट मंडल में भारत के कार्यपालन निदेशक के रूप में उन्होंने लगभग चार वर्षों तक कार्य किया। इस दौरान उन्हें भारत के राजदूत का दर्जा प्राप्त था। सिविल सेवा से निवृत्त होने के उपरान्त वे भारत में समाचार-पत्र उद्योग के शीर्ष संगठन ‘इंडियन न्यूज़ पेपर सोसाइटी’ (आईएनएस) के महासचिव के रूप में मीडिया से सम्बद्ध रहे हैं। नवम्‍बर 2019 में, उन्हें मैक्सेल लीडरशिप काउंसिल और इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ द्वारा सार्वजनिक सेवा के लिए ‘लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

Prateep K. Lahari

Prateep K. Lahari

1 Books

Offers

Best Deal

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

whatsapp