Nasir Kazmi

Nasir Kazmi

2 Books
0 Rating
0 Followers
Rate

नासिर रज़ा काज़मी उर्दू ग़ज़ल को नई भावात्मक गहराई और लयात्मकता से परिचित करानेवाले नासिर रज़ा काज़मी 8 दिसम्‍बर, 1925 को अम्बाला में पैदा हुए। इस्लामिया कॉलेज लाहौर से एफ़.ए. पास करने के बाद बी.ए. में पढ़ रहे थे, कि इम्तिहान दिए बग़ैर अपने वतन अम्बाला वापस चले गए। 1947 में दोबारा लाहौर गए। एक साल तक ‘औराक़-ए-नौ’ नाम की पत्रिका के सम्‍पादक-मंडल में शामिल रहे। अक्तूबर 1952 से पत्रिका ‘हुमायूँ’ का सम्पादन-कार्य सम्भाला। नासिर की शे’र-गोई का आग़ाज़ 1940 से हुआ। हफ़ीज़ होशयारपुरी के शागिर्द रहे। रेडियो पाकिस्तान से भी जुड़े रहे। 2 मार्च, 1972 को लाहौर में आख़िरी साँस ली। उनकी किताबों के नाम ये हैं—‘बर्ग-ए-नय’, ‘दीवान’, ‘पहली बारिश’, ‘निशात-ए-ख़्वाब’, ‘सुर की छाया’ (मंज़ूम ड्रामा), ‘ख़ुश्क चश्मे के किनारे’ (लेख), ‘नासिर काज़मी की डायरी’, ‘इन्तिख़ाब-ए-वली दकनी’, ‘इन्तिख़ाब-ए-मीर’, ‘इन्तिख़ाब-ए-नज़ीर अकबराबादी’, ‘इन्तिख़ाब-ए-इंशा अल्लाह ख़ाँ इंशा’। निधन : 2 मार्च, 1972

Nasir Kazmi

Nasir Kazmi

2 Books

Offers

Best Deal

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

whatsapp