About Naima Jafri Pasha
डॉक्टर नईमा जाफ़री पाशा का तअल्लुक़ एक आलिम, सूफ़ी, सय्यद जागीरदार ख़ानदान से है। इनके ताया अल्लामा मयकश अकबराबादी का नाम उर्दू-दाँ तबक़े के लिए किसी तआरुफ़ का मोहताज नहीं है। इनके वालिद सय्यद अहमद अली शाह जाफ़री उर्दू, फ़ारसी, अरबी के आलिम, एक बुलन्द-पाया शायर और नस्र-निगार होने के साथ कॉनवेंट के तालीम-याफ़्ता राजस्थान कैडर के IAS ऑफ़िसर थे। नईमा जाफ़री पाशा की पैदाइश जयपुर में 22 मार्च 1954 में हुई। जयपुर के मशहूर कॉनवेंट सेंट एंजेलाज़ से प्राइमरी तालीम हासिल की। हाईस्कूल से M.A. तक की तालीम अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से मिली। Ph.D. की डिग्री जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली से हासिल की। अफ़साना, नॉवेल, अफ़साँचा, ख़ाका, सवानेह, सफ़र-नामे, बच्चों के अदब, फ़रहंग-नवीसी, इस्लामियात, तहक़ीक़-ओ-तनक़ीद, और इंशाइया के मौज़ू पर 21 किताबें शाए हुई हैं। दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा अकादमियों ने कई अवॉर्ड और एज़ाज़ात से नवाज़ा है।