About Krishnarani Sasmal
कृष्णा रानी सासमल
कृष्णा रानी सासमल का जन्म 19 मई, 1991 को बालासोर, ओड़िशा में हुआ। उन्होंने हैदराबाद विश्वविद्यालय से हिन्दी में स्नातकोत्तर, एम.फिल. और पी-एच.डी. किया। वहीं से अनुवाद में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी किया। उनके शोध-आलेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। उनके द्वारा सम्पादित दो पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। फ़िलहाल वे पंचायत महाविद्यालय बरगढ़, ओड़िशा के स्नातकोत्तर हिन्दी विभाग में विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।