Konstantin Fedin

Konstantin Fedin

2 Books
0 Rating
0 Followers
Rate

कोंस्तान्तींन फ्रेदीन जन्म : 24 फ़रवरी (पुराने कैलेंडर के अनुसार 12 फ़रवरी), 1892; सरातोव, रूस। समाजवादी क्रान्ति और निर्माण के युगान्तरकारी समय तथा महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध के दौरान अकूत क़ुर्बानियाँ देकर फासीवाद को धूल चटानेवाली सोवियत जनता के भौतिक-आत्मिक जीवन के सभी पहलुओं का दक्ष साहित्यिक दस्तावेजीकरण करनेवाले लेखकों में कोन्स्तान्तिन फ़ेदिन का नाम अग्रणी है। एक छोटे व्यापारी के घर जन्मे फ़ेदिन अध्ययन के लिए जर्मनी में थे, जब प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान रूस वापस लौटते समय उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया। वे अक्टूबर क्रान्ति के बाद ब्रेस्त-लितोव्स्क की सन्धि होने पर वापस लौट सके। गृहयुद्ध के दौरान के तूफ़ानी वर्षों में फ़ेदिन घुड़सवार फ़ौज में शामिल होकर लड़े और सेना के अख़बार में काम किया। 1921 से 1924 तक उन्होंने ‘किताबें और क्रान्ति’ पत्रिका के सम्पादक के रूप में काम किया। इस दौरान वे लेख और कहानियाँ लिखते रहे। 1921 में वे विभ्रमग्रस्त मध्यवर्गीय युवा रूसी लेखकों के ग्रुप ‘सेरापियन ब्रदर्स’ से जुड़ गए। गोर्की के प्रभाव में फ़ेदिन ने इस ग्रुप से अपने को दूर कर लिया और उनके वैचारिक रूपान्तरण की शुरुआत हुई। फ़ेदिन को साहित्य के लिए दो बार ‘स्तालिन पुरस्कार’ के साथ चार बार ‘लेनिन सम्मान’ और एक बार ‘अक्टूबर क्रान्ति सम्मान’ भी मिला था। इसके अतिरिक्त उन्हें देश-विदेश में कई सम्मान और पद-पुरस्कार मिले थे। 1959 से 1971 तक वे ‘सोवियत लेखक संघ’ के प्रथम सचिव और 1971 से उसके प्रशासकीय बोर्ड के अध्यक्ष रहे। निधन : 15 जुलाई, 1977; मास्को, सोवियत संघ।

Konstantin Fedin

Konstantin Fedin

2 Books

Offers

Best Deal

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

whatsapp