About Jagannath Prasad Chaturvedi
जगन्नाथ प्रसाद चतुर्वेदी
जगन्नाथ प्रसाद चतुर्वेदी का जन्म सन् 1875 में तत्कालीन ईस्ट बंगाल के नदिया जिले के छिटका ग्राम (वर्तमान बांग्लादेश) में हुआ था। उन्होंने गाँव की पाठशाला से प्राइमरी की परीक्षा पास की। आगे की पढ़ाई कलकत्ता से पूरी हुई। ‘हितवार्ता’ और ‘भारतमित्र’ पत्रिकाओं में उनकी रचनाएँ प्रकाशित हुईं। वे काशी नागरी प्रचारिणी सभा के आजीवन सदस्य रहे। ‘बसंत-मालती’, ‘गद्यमाला’, ‘निबन्ध निचय’, ‘तुलसीदास नाटक’, ‘पद्यमाला’, ‘अभिभाषण’, ‘स्वदेशी आन्दोलन’ आदि उनकी प्रमुख कृतियाँ हैं। उन्होंने कई महत्त्वपूर्ण कृतियों के अनुवाद किये जिनमें प्रमुख हैं—‘संसारचक्र’, ‘श्रीकृष्णचरित्र’, ‘विचित्र वीर’ (‘डॉन क्विगजोट’ का संक्षिप्त संस्करण) आदि।
सन् 1939 में उनका निधन हुआ।