About Indrajeet Singh
(जन्म : 3 जून 1959, कर्नलगंज, गोंडा, उ.प्र.): एम.ए. (हिंदी, अर्थशास्त्र और समाज शास्त्र), पी-एच.डी. (अर्थशास्त्र), रुड़की विश्वविद्यालय (आई.आई.टी., रुड़की) केंद्रीय विद्यालय संगठन में 32 वर्ष अध्यापन के बाद 2019 में प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त । शैलेन्द्र के जीवन एवं रचनाओं पर तीन पुस्तकों- जनकवि शैलेन्द्र, धरती कहे पुकार के तथा तू प्यार का सागर है का संपादन। चौथी पुस्तक दिल का हाल सुने दिलवाला शीघ्र प्रकाश्य । साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में शैलेन्द्र एवं सिने गीतकारों पर अनेक लेख प्रकाशित । संस्थापक- 'शैलेन्द्र सम्मान' । आपको शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में अनेक सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त हैं।