Harsh Kumar

Harsh Kumar

3 Books
0 Rating
0 Followers
Rate

डॉ. हर्ष कुमार डॉ. हर्ष कुमार सम्प्रति इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के आचार्य एवं विभागाध्यक्ष हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से डॉ. हर्ष कुमार ने स्नातक, परास्नातक एवं डी. फिल् की उपाधि प्राप्त कर इसी विश्वविद्यालय में 1988 ई. में प्रवक्ता के पद पर नियुक्त हुए। 1992 ई. में वरिष्ठ प्रवक्ता, 1998 में उपाचार्य एवं 2006 में आचार्य पद पर आपकी नियुक्ति हुई। आपने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में लगभग सभी महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक पदों यथा-डीन कल्याण, मुख्य कुलानुशासक, जन सम्पर्क अधिकारी, निदेशक क्रीडासंघ जैसे पदों का दायित्व सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। पुराणों में शोधरत डॉ. हर्ष कुमार ने 'मुद्राशास्त्र' एवं 'इतिहास दर्शन' के क्षेत्र में भी महत्त्वपूर्ण शोध एवं अध्यापन किया है। आप अनेक महत्त्वपूर्ण शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक समितियों एवं संस्थाओं के सदस्य हैं। आप कई अन्तर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय संगोष्ठियों में भाग ले चुके हैं तथा अनेक प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में आपके लगभग 50 से अधिक शोध-पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। आपकी तीन महत्त्वपूर्ण पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। आपके निर्देशन में लगभग 35 शोध छात्रों को उनके शोध-प्रबन्धों पर पी-एच.डी की उपाधि प्राप्त हो चुकी है। उत्तर प्रदेश इतिहास कांग्रेस के होने वाले तेइसवें अधिवेशन में आपको प्राचीन इतिहास सत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

Harsh Kumar

Harsh Kumar

3 Books

Offers

Best Deal

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit, sed do eiusmod tempor incididunt ut labore et dolore magna aliqua. Ut enim ad minim veniam, quis nostrud exercitation ullamco laboris nisi ut aliquip ex ea commodo consequat.

whatsapp