🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
Harish Anand

Harish Anand Author

poetry · hindi

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About Harish Anand

हरीश आनंद शिक्षा : एम.ए. हिन्दी (दिल्ली विश्वविद्यालय), पोस्ट एम.ए. अनुप्रयुक्त भाषाविज्ञान (केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, दिल्ली)। पोस्ट ग्रेजुएट पत्रकारिता में डिप्लोमा (राजस्थान विश्वविद्यालय), पोस्ट एम.ए. जनसंचार एवं पत्रकारिता (केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, दिल्ली), एम.ए. पत्रकारिता एवं जनसंचार (कोटा विश्वविद्यालय), न्यू मीडिया पर कार्य एवं प्रयोग। ‘वी फिलैट्लिस्ट’ (डाक टिकटों की पत्रिका) का प्रकाशन और सम्पादन एवं डाकियाना प्रदर्शनी—1978 में पत्रिका के लिए प्रथम पुरस्कार (1977 से 1978 तक)। दैनिक सांध्य समाचार ‘सायंतन’ दिल्ली में सहायक सम्पादक (1978)। मैकमिलन इंडिया लिमिटेड, दिल्ली प्रकाशन संस्थान में हिन्दी प्रचार अधिकारी एवं सम्पादक (1979 से 1982 तक)। श्रेष्ठ प्रचार सामग्री प्रकाशन में लगातार पाँच बार प्रथम पुरस्कार। सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) में हिन्दी ग्रन्थ सम्पादक एवं पत्रिका सम्पादन के साथ-साथ विभिन्न प्रकाशनों का सम्पादन/प्रकाशन (1983-1984)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार में हिन्दी सम्पादक एवं कई दुर्लभ मोनोग्राफ़्स का प्रकाशन (1985 से 1991 तक)। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार में निदेशक (प्रचार) एवं मुख्य सम्पादक (1991 से)। कई प्रकाशनों का सम्पादन-प्रकाशन। प्रकाशन एवं अन्य कार्य : मध्य प्रदेश का लोक-नाट्य ‘माच’ पर सचित्र मोनोग्राफ़ (1983)। हिन्दी समाचारों का अनुवाद एवं सम्पादन (1991)। ‘कविता में आदमी’—कविता-संग्रह (1997)। ‘न्यू मीडिया और कॅरियर’ (प्रकाश्य)। सामाजिक सरोकारों पर फ़ि‍ल्म-लेखन और फ़ि‍ल्म-निर्माण (दूरदर्शन, फ़ि‍ल्म प्रभाग) के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर जनसंचारीयता। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ डिजाइन (एनआईडी) अहमदाबाद, निटी, मुम्बई, भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली (आईआईएमसी) से जनसंचार और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विशिष्ट प्रशिक्षण। ‘आलोचना’ पत्रिका में मानद कला-सम्पादक। ई-मेल: harishanand.media@gmail.com

Books by Harish Anand

whatsapp