🇮🇳 India’s home-grown full-stack ecosystem for Publishers, Authors, Writers, and Readers. 🎊🎊 Celebrate Your Language, Authors from Your Own Land, with Rachnaye!!! 🎊🎊 Enjoy 🎧 Audiobooks at Rachnaye, download the Rachnaye App from Play Store or App Store
E.L. Voynich

E.L. Voynich Author

literary-fiction · hindi

0 Followers
0 Rating
1 Books
Rate

About E.L. Voynich

ई.एल. वायनिच एथेल लिलियन वायनिच का जन्म 11 मई, 1864 को काउंटी कॉर्क, आयरलैंड में हुआ था। उनका आरम्भिक जीवन पारिवारिक-आर्थिक कठिनाइयों में गुजरा। युवावस्था में वे बर्लिन, इटली गईं जहाँ उन्होंने संगीत की शिक्षा हासिल की। वहीं राजनीतिक साहित्य और सामाजिक न्याय में उनकी दिलचस्पी पैदा हुई। दो साल बाद वे लन्दन लौट आईं। फिर रूस जाने का फैसला किया। वहाँ उनकी मुलाकात रूसी क्रान्तिकारी सर्गेई स्टेपनियाक से हुई। ज़ारकालीन रूस में गरीब किसानों और राजनीतिक कैदियों की दुर्दशा ने उन्हें गहरे प्रभावित किया। लन्दन लौटकर उन्होंने स्टेपनियाक के साथ ‘सोसायटी ऑफ़ फ़्रेंड्स ऑफ़ रशियन फ़्रीडम’ का गठन किया और मासिक ‘फ़्री रशिया’ निकालना शुरू किया। 1890 में उन्होंने पोलिश क्रान्तिकारी, पुरातत्ववेत्ता और पुस्तकप्रेमी विल्फ़्रेड माइकल वायनिच से विवाह किया। 1895 में वे रूस से निर्वासित जॉर्जी रोज़ेनब्लम से मिलीं जिनके अनुभव ‘द गैडफ़्लाई’ (1897) के लिए प्रेरणा बने। 1920 में वायनिच न्यूयॉर्क चली गईं, जहाँ विल्फ़्रेड 1914 में ही चले गए थे। वहीं 1933 से 1944 तक, उन्होंने मैनहट्टनविले कॉलेज ऑफ़ द सेक्रेड हार्ट में संगीत-शिक्षक के रूप में काम किया। वायनिच के पाँच उपन्यास लिखे—‘द गैडफ़्लाई’, ‘जैक रेमंड’, ‘ओलिव लैथम’, ‘एन इंटरप्टेड फ़्रेंडशिप’ और ‘पुट ऑफ़ दाइ शूज़’। इसमें से सर्वाधिक प्रसिद्धि और लोकप्रियता ‘द गैडफ़्लाई’ को मिली। 27 जुलाई, 1960 को न्यूयॉर्क सिटी में उनका निधन हो गया।
Gadfly
Best known for Gadfly

Rajkamal Prakashan Samuh · hindi · literary-fiction

₹239 ₹299
Buy now

Books by E.L. Voynich

Offers

Loading offers…

whatsapp