About Durjoy Datta
"दुर्जोय दत्ता का जन्म नई दिल्ली में हुआ। उन्होंने लेखन कॅरियर आरंभ करने से पूर्व इंजीनियरिंग और बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री की पढ़ाई पूरी की। उनकी पहली पुस्तक 'ऑफकोर्स आई लव यू' जब प्रकाशित हुई तो इक्कीस वर्ष के थे और । देखते-ही-देखते बेस्टसेलर सूची में आ गई। इसके बाद आनेवाले उपन्यासों-' नाउ दैट यू आर रिच', 'शी ब्रोकअप', 'आई डिड नॉट!', 'ओह येस', 'आई एम सिंगल!', 'यू वर माई क्रश', 'इफ इट्स नॉट फॉरएवर', ‘टिल द लास्ट ब्रेथ', 'समवन लाइक यू', ‘होल्ड माई हैंड', 'वैन ओनली लवन रिमेंस', 'वर्ल्डस बेस्ट ब्वॉयफ्रेंड्स', 'अवर इंपॉसिबल लव', 'द गर्ल ऑफ माई ड्रीम्स' और 'द ब्वॉय हू लव्ड' ने भी अलग-अलग बेस्टसेलर सूचियों में स्थान पाया और वे भारत के सबसे ज्यादा बिकनेवाले लेखकों में गिने जाने लगे।
दुर्जेय ने नौ टी.वी. शो के लिए भी काम किया है और टी.वी. के लिए हजार से अधिक धारावाहिक लिखे हैं।